Chambalkichugli.com

GWALIOR DEVELOPMENT PROJECTS: ग्वालियर में 4.14 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन आज, ऊर्जा मंत्री करेंगे विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ

GWALIOR DEVELOPMENT

HIGHLIGHTS:

  • 4.14 करोड़ के विकास कार्य
  • नई सीवर लाइन का शुभारंभ
  • रामेश्वरी नगर में सड़क निर्माण
  • लक्ष्मण तलैया में सीसी रोड
  • बहोड़ापुर में सीवर परियोजना शुरू

 

GWALIOR DEVELOPMENT PROJECTS: मध्यप्रदेश। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर 1 जून को ग्वालियर में करीब 4.14 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही वह राज्य सरकार की जनकल्याण योजना और विकास कार्यों को लेकर वार्ड 1 में लोगों से संवाद करेंगे।

ऊर्जा मंत्री बिरला नगर स्थित 50 क्वार्टर, जेसी मिल में आयोजित समारोह में शामिल होंगे।
जेसी मिल गेट से चार शहर का नाका तक 2 करोड़ रुपये की लागत से बने नई सीवर लाइन परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात वार्ड क्रमांक-8 के रामेश्वरी नगर में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया जायेगा।

ऐप्पल को मिलेगी कड़ी टक्कर, मेटा अगले साल शुरू करेगी AI Pendant की टेस्टिंग, वियरेबल टेक्नोलॉजी में बढ़ेगा मुकाबला

विभिन्न योनाओं का होगा शुभारंभ

दोपहर 12 बजे ऊर्जा मंत्री लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर डोंगरपुर उपाध्याय सदन से हनुमान मंदिर तक विभिन्न गलियों में 24 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम फोर्ट व्यू स्कूल के सामने स्थित मैदान में आयोजित होगा।

शाम 5 बजे बहोड़ापुर स्थित संत कृपाल सिंह आश्रम तिराहे पर आयोजित समारोह में मंत्री तोमर 1.60 करोड़ रुपये की लागत से संत कृपाल सिंह आश्रम से बहोड़ापुर तक रोड डिवाइडर के दोनों ओर नई सीवर लाइन निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना से क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था अच्चछी और व्यवस्थित होगी ।

AI के दम पर बनाएं प्रोफेशनल वीडियो, घर बैठे शुरू करें YouTube चैनल और कमाई का नया रास्ता

स्थानीय नागरिकों से करेंगे संवाद

दिनभर के कार्यक्रमों के बाद ऊर्जा मंत्री शाम 7:30 बजे वार्ड क्रमांक-1 का दौरा करेंगे। इस दौरान वे बजरंग कॉलोनी, गुप्तेश्वर कॉलोनी और होतम सिंह का पुरा क्षेत्र में पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। साथ ही स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं जानेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News