CM NEWS EV CAR: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अब अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने पहली बार महिंद्रा XEV 9e इलेक्ट्रिक कार में सफर किया और मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इसी गाड़ी से पहुंचे।
यह फैसला सिर्फ वाहन बदलने के लिए नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। बता दें कि इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और ऊर्जा संरक्षण के विजन से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
भारत-पाक तनाव के बीच तुर्की का संदेश, कहा- कई देशों के पाकिस्तान से मजबूत रिश्ते
500 किलोमीटर तक चल सकती है कार
मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल हुई यह नई इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर करीब 500 किलोमीटर तक चल सकती है। कार में 360 डिग्री कैमरा समेत कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
सुरक्षा और संचालन को ध्यान में रखते हुए इसके ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। इससे सरकारी स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का संदेश भी जाएगा।
US: ट्रंप को बड़ा झटका…. संसद में ईरान युद्ध रोकने का प्रस्ताव मंजूर
नंबर प्लेट में छिपा ‘विकसित भारत’ का संदेश
मुख्यमंत्री की नई EV का नंबर MP-02-VB-2047 है। इसमें ‘VB’ को ‘विकसित भारत’ और ‘2047’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत लक्ष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। इस नंबर के जरिए भी एक प्रतीकात्मक संदेश देने की कोशिश की गई है कि देश को स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक तकनीक के सहारे आगे बढ़ाना है।
MP: मऊगंज में छात्रा ने फांसी लगाकर दी फांसी… NEET परीक्षा रद्द होने से डिप्रेशन में थी…
सादगी और पर्यावरण पर लगातार फोकस
मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले भी सादगी की मिसाल पेश करते रहे हैं। पीएम मोदी की ईंधन बचाओ अपील के बाद वे कई बार टेम्पो ट्रैवलर और बस से कार्यक्रम स्थलों तक पहुंचते नजर आए हैं। साथ ही उन्होंने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने जैसे फैसले भी लिए हैं। अब इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाकर उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का संदेश दिया है।