Chambalkichugli.com

MP Weather Update:एमपी में जमकर बरस रहा प्री-मानसून, ग्वालियर भोपाल समेत 34 जिलों में अलर्ट

MP Weather Update

HIGHLIGHTS: 

  • एमपी में प्री-मानसून मेहरबान
  • 34 जिलों में बारिश-आंधी अलर्ट
  • 60 Kmph तक चल सकती हैं तेज हवाएं
  • कई जिलों में मौसम रहेगा बदला-बदला
  • भोपाल-इंदौर समेत 21 जिलों में गर्मी का असर जारी

 

MP Weather Update: ग्वालियर। मध्यप्रदेश में मानसून आने से पहले ही जमकर बरस रहा है प्री मानसून। आज एमपी के 34 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने से असर हैं, मौसम विभाग का कहना है कि ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने की वजह से लगातार बारिश की स्थिति बन रही है।

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिला।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 जून से लगातार कहीं न कहीं बारिश दर्ज की जा रही है और अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने के असर हैं।

TMC-कांग्रेस विलय की अटकलें तेज, ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अभिषेक को महासचिव पद की पेशकश की चर्चा

34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट…

मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 60 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

वहीं भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, उज्जैन, देवास, मंदसौर, रतलाम और आसपास के इलाकों में गर्मी का असर बना रह सकता है।

ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच तेज: सीबीआई को दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिली, महिला आयोग ने जेल में की गिरिबाला सिंह से मुलाकात

कई हिस्सों में गर्मी कहर

एक ओर प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में अभी भी लोग गर्मी से बहाल हैं। एमपी का खजुराहो लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बड़े शहरों में ग्वालियर का तापमान 43.1 डिग्री, जबलपुर 40.5 डिग्री, भोपाल 40.4 डिग्री, उज्जैन 39.5 डिग्री और इंदौर 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नौगांव, दतिया, सतना, दमोह और रीवा सहित कई जिलों में भी पारा 42 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News