Chambalkichugli.com

Gwalior Development Project: ग्वालियर को विकास कार्यों की सौगात, ऊर्जा मंत्री आज करेंगे 3.92 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन

energy minister Pradyuman singh tomar

Gwalior Development Project: ग्वालियर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज गुरुवार को ग्वालियर में लगभग 3 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इन कार्यों में सीवर लाइन, सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पार्कों के उन्नयन और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

30 साल बाद फिर साथ दिखे अक्षय, सुनील और रवीना, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ताजा कर दी ‘मोहरा’ की यादें

शाम 5 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे

ऊर्जा मंत्री शाम 5 बजे वार्ड क्रमांक-32 के गांधी नगर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे करीब 1.98 करोड़ रुपए की लागत से नई सीवर लाइन के संधारण कार्य की आधारशिला रखेंगे।

इसके अलावा क्षेत्र की सड़कों और गलियों के डामरीकरण, नाली निर्माण, पार्कों में नए उपकरण लगाने तथा सार्वजनिक सुलभ कॉम्प्लेक्स के मरम्मत कार्यों का भी भूमिपूजन करेंगे।

कैसे बने ‘कल्याण कुमार’ से ‘पवन कल्याण’? आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

माता मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम

इसके बाद शाम 6 बजे वे बहोड़ापुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-3 स्थित शहीद सरमन सिंह पार्क पहुंचेंगे, जहां 23.60 लाख रुपए की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे।

दिनभर के कार्यक्रमों के बाद ऊर्जा मंत्री आनंद नगर स्थित माता मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News