Friend Theft 55 lakh: मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक रिटायर्ड फौजी के घर हुई 55 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि चोरी की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि फौजी के करीबी दोस्त ने रची थी।
महज एक लाख रुपए की जरूरत और भैंस खरीदने के लालच में उसने अपने ही दोस्त के घर की जानकारी चोर गिरोह को दे दी।
क्या है पूरा मामला?
घटना 22 मई की है, नंदपुरा गांव निवासी रिटायर्ड सैनिक विष्णु सिकरवार के घर उनके बेटे के लिए रिश्ता लेकर मेहमान आए थे। पूरे दिन घर में खुशियों और बातचीत का माहौल रहा। मेहमानों के जाने बाद जब फौजी विष्णु सिकरवार अंदर गए तो उन्हें अपनी लाइसेंसी बंदूक गायब मिली।
जब पूरे घर की तलाशी ली गई तो उनके होश उड़ गए, पता चला कि घर से बंदूक के साथ साथ नकदी और लाखों रुपए के गहने भी गायब हैं। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से परिवार के साथ पूरा गांव भी हैरान रह गया।
जिगरी दोस्त ही निकला चोर
पुरे मामले की शिकायत थाने की गई जिसमे सामने आया कि विष्णु सिकरवार का दोस्त रामप्रकाश उर्फ रम्पा सिकरवार ही इस वारदात का असली मास्टरमाइंड है।
पहले उसने चोर गिरोह को बताया कि फौजी की दोनों बेटियां मायके आई हुई हैं और घर में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण रखे हैं। इसी सूचना के आधार पर चोरी की योजना बनाई और योजना के मुताबिक सारा माल साफ कर दिया।
MP Weather Update:एमपी में जमकर बरस रहा प्री-मानसून, ग्वालियर भोपाल समेत 34 जिलों में अलर्ट
मामले की जांच में बनाई टीम
मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कीं, आखिरकार 17 दिन की मेहनत के बाद दोस्त रामप्रकाश सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके बाद पुलिस ने चोरी किया गया पूरा माल, लाइसेंसी बंदूक, कारतूस और नकदी बरामद कर ली है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कई बार सबसे बड़ा धोखा अपनों से ही मिलता है।