Akhilesh Yadav Daughter Controversy: गुना। समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी अब कानूनी विवाद का रूप ले चुकी है। मामले में अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा की शिकायत पर गुना के कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
ट्रंप के दामाद की लग्जरी परियोजना पर अल्बानिया में विरोध, हजारों लोग सड़कों पर उतरे
क्या है वियवदित पोस्ट
गुना में रहने वाले ब्रजेश भानु शर्मा ने फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव की बेटी पर टिपणी की थी।
पोस्ट में लिखा था- नीग्रो के साथ 7 करोड़ लेकर भागने वाली पहली महिला बनी यूपी के अखिलेश यादव की बेटी।
सिर्फ यही नहीं, बल्कि पहले भी आरोपी ने कई बार आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हुआ।

अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा ने किया विरोध
मामले को लेकर अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने गुना के कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है की ब्रजेश भानु शर्मा की इस हरकत से पूरे यादव समाज में भारी आक्रोश है।
यादव समाज का कहना है कि ऐसे असामजिक तत्वों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव का कहना है कि हम सनातन धर्म के लोग किसी भी समाज की बहन-बेटी पर इस तरह की गलत टिप्पणी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।
धर्मेंद्र यादव ने कहा- प्रशासन से मांग है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को बढ़ावा न मिले।
यादव महासभा ने चेतवनी दी है कि अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पूरा समाज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा।