MP SAHITYA ACADEMY: भोपाल। भोपाल में मध्यप्रदेश साहित्य जगत के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी ने वर्ष 2024 के पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार कुल 56 लेखकों को सम्मानित किया जाएगा।
इनमें 30 लेखक प्रादेशिक स्तर पर और 26 लेखक राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए हैं। साथ ही चयनित लेखकों को 1 लाख रुपये और 51 हजार रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी।


भाजपा सोशल मीडिया संयोजक भी शामिल
घोषित पुरस्कारों में प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक सुयश त्यागी का नाम भी शामिल है। उन्हें उनकी चर्चित कृति ‘छूटते किनारे’ के लिए राजा वीरसिंह देव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान और लेखन को मिली महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।
साहित्यकारों का हर साल सम्मान
मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी हर साल अलग-अलग विधाओं में अच्छा साहित्य लिखने वाले लेखकों को सम्मान देती है। इस साल भी प्रदेश और देश के कई प्रसिद्ध लेखकों को उनकी रचनात्मक उपलब्धियों के लिए चुना गया है।
देवास में रास्ता विवाद से बवाल: 400 परिवारों का चक्काजाम, स्थायी समाधान की मांग तेज
जल्द आयोजित होगा पुरस्कार समारोह
अकादमी ने बताया है कि जल्द ही एक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी चुने गए साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।