GWALIOR WOMEN ASSAULTED: ग्वालियर। शहर के नौमहला घासमंडी इलाके से घरेलू हिंसा का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसका दो महीने का गर्भ गिर गया।
इतना ही नहीं, महिला का कहना है कि बाद में पति ने कट्टा अड़ाकर उसे चुप रहने और पुलिस में शिकायत न करने की धमकी भी दी।
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: तुला राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
पति, सास, जेठ और देवर ने मिलके की मारपीट
26 वर्षीय संगम ने बताया कि घर में उसकी भाभी के इलाज के लिए कुछ रुपये रखे थे। आरोप है कि उन रुपयों को उसके पति सुमित पारक्षे ने निकाल लिया। जब उसने पैसे वापस मांगे तो बात विवाद में बदल गई। देखते ही देखते पति, सास सुनीता पारक्षे, जेठ संजय पारक्षे और देवर रितिक पारक्षे उस पर टूट पड़े।
महिला का कहना है कि उस समय वह दो महीने की गर्भवती थी। इसके बावजूद उसके पेट और पीठ पर लगातार लात-घूंसों से हमला किया गया। मारपीट के बाद उसे तेज दर्द और ब्लीडिंग शुरू हो गई, इसके कुछ ही समय बाद उसका गर्भपात हो गया। संगम का आरोप है कि वह बार-बार रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।
वजन घटाने से लेकर दिल को मजबूत बनाने तक, ओट्स बना रहा हेल्दी लाइफस्टाइल का सबसे भरोसेमंद सुपरफूड
परिजनों की बताई आप बीती
पीड़िता के अनुसा गर्भपात के बाद भी उसकी परेशानियां खत्म नहीं हुईं। उसने बताया कि उसका पति घर से कट्टा लेकर आया और उसके सिर पर अड़ाकर धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया या पुलिस तक पहुंची तो उसे जान से मार दिया जाएगा। डर के कारण वह कई दिनों तक चुप रही। इस दौरान उसे इलाज के लिए अस्पताल तक नहीं ले जाया गया।
महिला का आरोप है कि 3 जून को उसके साथ फिर मारपीट की गई। इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। परिवार के साथ वह ग्वालियर थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।
थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, सास, जेठ और देवर के खिलाफ मारपीट, धमकी और गर्भपात कराने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।