Chambalkichugli.com

CM MOHAN SAGAR VISIT: विधायक की मांग पर CM बोले- आप प्रस्ताव लाओ हम स्वीकृति देंगे, सागर के देवरी को ‘देवपुरी’ बनाने के घोषणा

CM MOHAN YADAV NEWS

CM MOHAN SAGAR VISIT: सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 जून को पहली बार सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए देवरी का नाम बदलकर ‘देवपुरी’ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने मंच से क्षेत्र की विभिन्न मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने कहा – कि पंगत में सबसे पहले और सबसे आखिर में पहुंचने वालों को सारे व्यंजन मिलते हैं। देवरी में आप यहां आखिर में आए हैं, इसलिए हमें उम्मीद है कि हमें भरपूर मिलेगा।

महू में सैन्य भूमि पर चला बुलडोजर, अवैध पशु बाड़े और अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई

क्षेत्र के विकास से जुड़ी मानगो को पूरा किया जायेगा

मुख्यमंत्री ने भी विधायक की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने मंच से कहा कि देवरी का नाम बदलकर देवपुरी करने का प्रस्ताव कलेक्टर के माध्यम से भेजा जाए, सरकार इस पर आवश्यक कार्रवाई करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास से जुड़ी अधिकांश मांगों को पूरा किया जाएगा।

इंदौर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, सड़क हादसे में ठेकेदार ने तोड़ा दम

लाड़ली बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपए ट्रांसफर

केसली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की। इस अवसर पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

एक इंच बारिश के बाद फिर बढ़ी उमस, इंदौर में रात का तापमान 6 डिग्री उछला; आज फिर बारिश की संभावना

190 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 190 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है और विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News