Chambalkichugli.com

Ashoknagar News: युवक-युवती कर रहे थे अनैतिक कृत्य, पुलिस ने लिया एक्शन

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल में आपत्तिजनक अवस्था में युवक-युवती के दो वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इन वीडियो के आधार पर अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक वीडियो अस्पताल के गार्डन का है, जबकि दूसरा गेट के पास का है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल परिसर में वायरल हुए वीडियो

घटनाएं जिला अस्पताल परिसर के भीतर की बताई जा रही हैं। एक वीडियो अस्पताल के बीच स्थित गार्डन का है, जबकि दूसरा गेट के पास का बताया जा रहा है। दोनों वीडियो में अज्ञात युवक-युवती को अनुचित गतिविधियों में लिप्त देखा गया है (Ashoknagar News)।

Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

सोमवार को वायरल

दोनों वीडियो 7 नवंबर के बताए जा रहे हैं। इनमें से एक दिन के समय का है और दूसरा रात का। ये वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया (Ashoknagar News)।

Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger

प्रबंधन ने दर्ज कराई शिकायत

वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की घटनाएं अस्पताल की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं (Ashoknagar News)।

पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले

पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से मिले सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। फिलहाल फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अस्पताल जैसी जगह पर ऐसी गतिविधियां होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों ने परिसर में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *