Chambalkichugli.com

Gwalior News: हॉस्टल की बिल्डिंग से गिरे MBBS स्टूडेंट की मौत

MBBS स्टूडेंट की मौत

Gwalior News: ग्वालियर के रविशंकर हॉस्टल में फर्स्ट फ्लोर से संदिग्ध हालात में गिरकर एक 21 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। घटना के समय मेडिकल स्टूडेंट का रूम पार्टनर अंदर था और यह नीचे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा और उसे पता भी नहीं लगा।

नीचे ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स ने आवाज सुनी तो वह पोर्च की तरफ पहुंचे। तत्काल वार्डन व अन्य स्टूडेंट को सूचना दी। घायल मेडिकल स्टूडेंट को सोमवार रात 10 बजे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसने इंटरनल इंजरी के चलते रात 12.55 बजे दम तोड़ दिया (Gwalior News)।

जबकि मेडिकल स्टूडेंट की बहन ने सवाल उठाए हैं कि जब वह ऊपर से गिरा तो खून क्यों नहीं निकला। घटना मेडिकल कॉलेज के रविशंकर हॉस्टल में सोमवार रात की है। मृतक MBBS स्टूडेंट अभी एक महीने पहले ही ग्वालियर आया था।

वह मूल रूप से बैतूल का रहने वाला है। पुलिस ने परिजन को सूचना दे दी है और वह ग्वालियर पहुंच गए हैं। पुलिस रैगिंग के एंगल पर भी मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी कहीं से कोई पुष्टि नहीं है।

झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव का कहना है कि एक मेडिकल स्टूडेंट की मौत हुई है। उसको ऊंचाई से गिरना बता रहे हैं। हम हर एंगल पर मामले की जांच कर रहे हैं। अभी कहा नहीं जा सकता है कि यह खुदकुशी है या हादसा।

Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

गार्ड्स ने गिरने की आवाज सुनकर दी सूचना

बैतूल के रानीपुर निवासी यशराज उइके पुत्र पंचम उइके (21) ने इसी साल नीट का एग्जाम क्लियर किया था। उसे ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला था। दीपावली के बाद वह 20 दिन पहले ही ग्वालियर आया था। वह MBBS फर्स्ट प्रॉब (फर्स्ट सेमेस्टर) का स्टूडेंट था(Gwalior News)।

उसका रूम पार्टनर गुना निवासी प्रवीण सहरिया है। सोमवार रात करीब पौने दस बजे प्रवीण अपने रूम में था और यशराज बाहर ओपन एरिया में था। तभी अचानक वह संदिग्ध हालात में फर्स्ट फ्लोर से नीचे गिर गया। नीचे जब आवाज आई तो ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स दौड़कर पहुंचे और वार्डन को सूचना दी।

रात 10 बजे पहुंचाया गया अस्पताल

घटना के बाद हॉस्टल के दोस्त और स्टाफ यशराज को लेकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन उसे कहीं भी ऊपरी चोट नहीं थी। इंटरनल इंजरी के कारण रात 12.45 बजे उसकी मौत हो गई (Gwalior News)।

Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger

रूम पार्टनर को नहीं चला कुछ पता

झांसी रोड थाना पुलिस ने रूम पार्टनर प्रवीण सहरिया से पूछताछ की। उसका कहना है कि वह कमरे के अंदर था और यशराज बाहर था, इसलिए उसे कुछ पता नहीं चला। पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ कर रही है।

मृतक की बहन सुषमा मुरैना से ग्वालियर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उनका भाई खुदकुशी नहीं कर सकता। यह मामला संदिग्ध है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह ऊंचाई से गिरा था तो खून क्यों नहीं निकला। सुषमा खुद नर्स हैं और उन्होंने कहा कि चोट लगने पर खून निकलना स्वाभाविक है(Gwalior News)।

रैगिंग की आशंका

पुलिस को हॉस्टल से जानकारी मिली है कि छात्र रैगिंग का शिकार हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रूम पार्टनर और अन्य छात्र रैगिंग से इंकार कर रहे हैं। छात्र का मोबाइल छत पर मिला है, जबकि उसका रूम अभी आधिकारिक रूप से अलॉट नहीं हुआ था (Gwalior News)।

Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News