Gwalior student kidnaped: मध्यप्रदेश। ग्वालियर से पुराणी छावनी थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला समला सामने आया है जिसने इलाके के लोगों सुरक्षा पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। बता दें कि स्टोन पार्क इलाके से 11वी छात्रा तीन दिन से लापता थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मुरैना और श्योपुर बॉर्डर से बरामद किया।
पूछताछ होने पर छात्रा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक उसे बेहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है ।
अचानक लापता हुई थी छात्रा
पुलिस का कहना है कि स्टोन पार्क में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग जो 11वीं की छात्रा है। तीन दिन पहले अचानक अपने घर से लापता हुई थी। जिसके बाद परिजन ने इलाके में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर वह थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
मुरैना-श्योपुर बॉर्डर से छात्रा बरामद
जांच के दौरान साइबर सेल और तकनीकी टीम की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिला। पता चला कि छात्रा को उसके पड़ोस में रहने वाला युवक अपने साथ ले गया है और दोनों मुरैना-श्योपुर बॉर्डर के पास मौजूद हैं।
सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाना पुलिस की विशेष टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया और उसे वापस ग्वालियर ले आई।
छात्रा के बयान के बाद आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर लाने के बाद महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्रा की काउंसलिंग कर उसके बयान दर्ज किए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया था।
छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ दीं। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।