gwalior girl murdered: ग्वालियर। 8 साल की अलीना की मौत के मामले में एक बहुत चौकाने वाला खुलासा हुआ है। ग्वालियर के बरा गांव में रहने वाली अलीना की मौत नहीं हुई बल्कि उसका कत्ल किया गया। 19 जून को आई शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि बच्ची की मौत बेरहमी से की गई मारपीट की वजह से हुई।
बताया जा रहा है कि उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दिए। यही नहीं बल्कि उसके सर से लेकर पैर तक 10 से ज्यादा गंभीर और अंदरूनी चोटें मिली हैं। जिसके बाद पुलिस ने पड़ोसी आमीन खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बच्ची ने गुल्लक से निकले थे रूपए
पुलिस जांच में पता चला कि 18 जून को अलीना बहार कहल रही थी। खेलते-खेलते वो पड़ोसी आमीन खान के घर में घुस गई थी, जिस वक्त घर में कोई भी नहीं था। इसी दौरान उसने वहां राखी गुल्लक से कुछ पैसे निकल लिए। तभी एक राहगीर ने उसे घर के ताले के पास देखा।
बाद में तलाश करने पर आमीन को बच्ची पास की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीते हुए मिली। जब आमीन ने उससे पूछा तो उसने रुपए लेने की बात स्वीकार कर ली और युवक को पैसे भी वापस लौटा दिए।
MORENA VIRAL NURSE VIDEO: नर्स ने भाजपा नेता को फेंककर मारी बोतल, बोला-नौकरी से निकलवा दूंगा
कमरे में बंद कर कर बच्ची को पीटा
रूपए वापस मिले ने बाद भी पड़ोसी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसके बाद वो बच्ची को अपने साथ ले गया और उसे कमरे में बंद कर कर उसे बेरहमी से पीटा। आरोपी ने बच्ची को इतनी बर्बरता से पिता की बच्ची ठीक से चल भी नहीं पा रही थी, इतना हे नहीं बल्कि पीटने के बाद बच्ची को उसके घर भी छोड़ने गया।
जैसे ही वह घर पहुंची परिजन उसकी हालत नहीं समझ पाए। जिसके बाद बच्ची रत भर दर्द से तड़पती रही और आखिरकार उसने असहनीय दर्द के चलते दम तोड़ दिया। जैसे ही 19 जून की सुबह परिजन ने बच्ची को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
अंदरूनी रक्तस्राव से हुई मौत
पोस्टमार्टम में सामने आया कि बच्ची के शरीर पर कई जगह गहरे और अंदरूनी चोटों के निशान थे। डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक मारपीट से उसके शहर में अंदरूनी चोट आयी जिसके चलते रक्तस्राव हुआ और मौत हो गयी।
फोरेंसिक जांच ने खोली सच्चाई
शुरुआत में कुछ लोगों ने पुलिस को बताया था कि आमीन ने बच्ची से सिर्फ पूछताछ की थी। लेकिन फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले सबूतों के आधार पर बच्ची की हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और आरोपी पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।