HIGHLIGHTS:
- तापमान 39.7°C पहुंचा।
- उमस से बढ़ी परेशानी।
- 24 घंटे में बारिश के आसार।
- तेज हवाएं चल सकती हैं।
- 30 जून तक मानसून संभव।
GWALIOR WEATHER UPDATE: ग्वालियर। ग्वालियर में मौसम के मिजाज लगातार बदलते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ शहर में रुक-रुक बारिश का दौर जारी है, वहीं दूसरी तरफ उमस भी बढ़ गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी और चिपचिपी उमस का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुबह भी मौसम गर्म और उमस भरा रहा। सुबह से आसमान साफ रहने के कारण सूर्य की तपिश ज्यादा महसूस हुई।
आज का मौसम अपडेट: दिनभर गर्मी का असर, दोपहर बाद बारिश की हल्की राहत की संभावना
अरब सागर से आ रही हवाएं बढ़ा रही हैं परेशानी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर से लगातार नमीयुक्त हवाएं आ रही हैं। इन हवाओं की वजह से वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे लोगों को दिनभर उमस का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहर के समय हालात ज्यादा मुश्किल हो रहे हैं।
बारिश के साथ बदल सकता है मौसम
हालांकि राहत की खबर भी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में ग्वालियर-चंबल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा बादल छाने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। यदि ऐसा होता है तो लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है।
30 जून तक पहुंच सकता है मानसून
मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने 30 जून तक ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। फिलहाल मानसून की चाल सामान्य बनी हुई है और यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो जल्द ही बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
इंदौर ने रचा योग इतिहास: 10 हजार साधकों ने 3 मिनट तक किया सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम, बना रिकॉर्ड
जाने आपके शहर का तापमान?
- ग्वालियर – 39.7°C
- भोपाल – 34.8°C
- इंदौर – 31.8°C
- जबलपुर – 32.6°C
- उज्जैन – 32.0°C
- सागर – 33.5°C
- रीवा – 35.2°C
- गुना – 36.4°C
- शिवपुरी – 37.1°C
- मुरैना – 40.2°C
दोपहर में सावधानी जरूरी
विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप और उमस के दौरान दोपहर में बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। पर्याप्त पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें। मौसम में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।