CM MOHAN YADAV NEWS: मध्यप्रदेश। भोपाल के रविंद्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना है।
साइबर जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचकर लोगों को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, फर्जी लिंक, डिजिटल भुगतान सुरक्षा और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक करेगा।
मनी प्लांट के साथ लगाएं ये 5 चमत्कारी पौधे, वास्तु के अनुसार खुल सकते हैं धन के द्वार
स्टूडेंट्स और महिलाओं पर फोकस
अभियान के तहत विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
‘इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन’ के साथ हुआ एमओयू
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा और बाल संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए ‘इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन’ के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही स्कूली बच्चों के लिए तैयार साइबर जागरूकता पुस्तिका और ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जागरूकता वीडियो का भी विमोचन किया गया।
सरकारी बीमा दिग्गज एलआईसी का बड़ा तोहफा: 10 रुपए प्रति शेयर लाभांश के लिए आज ही खरीदने होंगे शेयर
नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया गया संदेश
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सतर्कता का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत शिकायत करने की सलाह दी गई।
1930 हेल्पलाइन पर करें शिकायत
मध्यप्रदेश पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी साइबर अपराध या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या आधिकारिक साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।