Chambalkichugli.com

SHIVPURI NEWS: लखनऊ अग्निकांड के बाद शिवपुरी के 18 कोचिंग सेंटर सील; 2 हॉस्टलों पर भी लगा ताला!

SHIVPURI COAHING CENTRE

SHIVPURI NEWS: शिवपुरी। लखनऊ अग्निकांड के बाद शिवपुरी जिला प्रशासन भी एक्टिव हो चूका है। इसके तहत शहर के शैक्षणिक संस्थानों की जांच की जा रही है। शिवपुरी में मंगलवार को 12 कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई के बाद, बुधवार को पोहरी अनुभाग के बैराड़ में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। यहां 6 कोचिंग सेंटर और 2 हॉस्टलों को सील कर दिया गया है।

सुरक्षा और अनुमति दस्तावेजों की हुई जांच

बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटरों और हॉस्टलों का औचक निरीक्षण किया। जांच दल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी अवधेश सिंह तोमर, नगर परिषद सीएमओ महेशचंद्र जाटव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान संस्थानों में सुरक्षा इंतजाम, वैधानिक अनुमतियां, पंजीयन और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।

मुख्यमंत्री विजय के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर आई सामने, तृषा कृष्णन के भावुक संदेश ने अफवाहों के बाजार को किया शांत

कई संस्थानों में मिली अनियमितताएं

जांच में सामने आया कि कई कोचिंग सेंटर और हॉस्टल संचालक आवश्यक अनुमति और सुरक्षा संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। कुछ संस्थान निर्धारित मानकों का पालन भी नहीं कर रहे थे।

इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने 6 कोचिंग सेंटर और 2 हॉस्टलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

CM MOHAN YADAV NEWS: CM मोहन यादव ने किया ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। बिना अनुमति या नियमों के विरुद्ध संचालित संस्थानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई लखनऊ अग्निकांड के बाद जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान का हिस्सा है। आने वाले दिनों में अन्य कोचिंग सेंटरों और हॉस्टलों की भी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News