Gwalior crime news: ग्वालियर। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और प्रताड़ना के बिच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सब हैरान हैं। शहर के डबरा सिटी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते महिला ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति और उसके बुजुर्ग पिता पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। इतना ही नहीं बल्कि घर में रखे जेवर लेकर फरार हो गयी।
आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान महिला में ये कदम उठाया। इस हमले में पति गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसके पिता भी घायल हो गए।
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, हमलों में 34 नागरिकों की मौत, सीमा पर बढ़ा तनाव
गंभीर रूप से झुलसे पीड़ित
पीड़ित भूपेंद्र कुशवाहा के मुताबिक, शनिवार को उनकी पत्नी केशकली, साला कालीचरण, साली रचना और सास उनके घर पहुंचे। शुरुआत में बातचीत सामान्य रही, लेकिन कुछ ही देर में घर में रखे जेवरात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
भूपेंद्र का आरोप है कि जब उन्होंने जेवर देने से इनकार किया तो ससुराल पक्ष के लोग गुस्से में आ गए। इसी दौरान गैस पर रखी खौलती हुई दाल का पानी उनके और उनके पिता मन्नू राम कुशवाहा के ऊपर फेंक दिया गया। अचानक हुए इस हमले में भूपेंद्र के शरीर के कई हिस्से, जिनमें निजी अंग भी शामिल हैं, गंभीर रूप से झुलस गए। उनके पिता भी बुरी तरह घायल हो गए।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। डबरा सिटी थाना पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
MP के 6 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, 40 जिलों में अब भी नहीं पहुंचा मानसून
जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए आरोपी
पीड़ित का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी और उसके मायके वाले घर में रखे जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।