Chambalkichugli.com

Gwalior Encroachment Drive: ग्वालियर में चला बुलडोजर; नारायण विहार के 74 मकानों से हटाया अतिक्रमण, 8 घंटे तक चला अभियान

Encroachment Drive

Gwalior Encroachment Drive: ग्वालियर। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायण विहार क्षेत्र में सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।

जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और जिला उद्योग केंद्र की संयुक्त टीम ने करीब 74 मकानों से अतिक्रमण हटाकर पूरे मार्ग को कब्जामुक्त कराया। यह अभियान सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा।

Gwalior crime news: पत्नी ने पति और ससुर पर फेंका खौलता हुआ पानी, फिर जेवर ले भागी

क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अभियान का नेतृत्व एसडीएम लश्कर नरेंद्र बाबू यादव ने किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और नगर निगम का अमला मौके पर मौजूद रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम 7 बजे तक लगातार जारी रही। अतिक्रमण हटाने के लिए तीन जेसीबी और एक पोकलेन मशीन का इस्तेमाल किया गया। मशीनें चलाने से पहले संबंधित मकानों को खाली कराया गया, जिसके बाद सड़क पर बने अवैध निर्माणों को हटाया गया।

शादी के 10 साल बाद गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रास्ते हुए अलग, ‘लॉक अप’ सीजन 2 में अभिनेत्री ने किया आधिकारिक तलाक का एलान

उच्च न्यायालय के निर्देशों पर हुई कार्रवाई

संयुक्त अभियान में सीएसपी अतुल सोनी, चार तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम, थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव, नगर निगम के मदाखलत दस्ते और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी भी शामिल रहे।

प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत की गई है। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News