MP UJWALA YOJNA NEWS: मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में महिलाओं के जीवन को आसान बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का प्रदेश में प्रभावी तरीके से काम किया जा रहा है,
इस योजना के तहत अब तक प्रदेश की 89 लाख से अधिक महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जिसके चलते मध्यप्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है।
जून में जीएसटी कलेक्शन में 13.9% की बढ़ोतरी, राजस्व संग्रह बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचा
धुएं वाली रसोई से मिली आजादी
कुछ साल पहले तक ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं लकड़ी, उपले और कोयले के चूल्हों पर खाना बनाती थीं। इससे निकलने वाला धुआं उनके स्वास्थ्य के लिए बड़ी परेशानी बनता था।
उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने से अब लाखों महिलाओं को धुएं से राहत मिली है। साथ ही खाना बनाना पहले से ज्यादा आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।
प्रदेश में तेजी से बढ़ा योजना का दायरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योजना का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे। सरकार का दावा है कि उज्ज्वला योजना ने न सिर्फ महिलाओं के जीवन को आसान बनाया है, बल्कि ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाया है।
शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 395 अंक और निफ्टी 122 अंक चढ़ा
₹450 में गैस सिलेंडर की सुविधा
प्रदेश सरकार उज्ज्वला योजना की पात्र हितग्राहियों और लाड़ली बहनों को ₹450 में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की सुविधा भी दे रही है। इसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के बीच गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देना है। इस पहल से लाखों परिवारों का घरेलू बजट भी संतुलित रखने में मदद मिल रही है।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
सरकार का मानना है कि स्वच्छ ईंधन सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण से भी जुड़ा है। इसी सोच के साथ प्रदेश में उज्ज्वला योजना के दायरे को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि सरकार का लक्ष्य केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी दिशा में उज्ज्वला योजना के जरिए प्रदेश की लाखों महिलाओं को बेहतर और सुरक्षित जीवन देने का प्रयास लगातार जारी है।