Chambalkichugli.com

Achleshwar Mahadev Temple: अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी खुलते ही सामने आयी अनोखी पर्चियां, युवक ने लिखा सूंदर लड़को को देखना बंद

gwalior tample news

Achleshwar Mahadev Temple: ग्वालियर। अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पति तो उसमें सोने-चोंदी के सिक्कों के साथ निकली अनेखी पर्चियां जिसे देख मंदिर को पूजारी और लोग हैरान रह गए। दान पेटी से श्रद्धालुओं की भावनाओं से भरी दर्जनों मन्नतों की पर्चियां भी सामने आईं।

इसमें से एक पर्ची ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंच लिया, जिसमें एक युवक ने लिखा था कि जब तक उसकी मासिक आय एक लाख रुपये नहीं हो जाती, तब तक वह सड़क पर कितने भी सुंदर लड़के दिखें, उनकी ओर नहीं देखेगा.

दिल्ली में सजेगा इंटर-स्कूल फुटबॉल का महाकुंभ, ओरिएंटल कप के चौथे संस्करण का आगाज 7 जुलाई से

दान पति राखी लोगों की मन्नते

मंदिर ट्रस्ट ने बैंक और जिला प्रशासन की मौजूदगी में जून महीने में भरी ददन पेटियों को खोला। जिसमें नोटों, सिक्कों और चांदी के चढ़ावे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की लिखी मन्नतों की पर्चियां भी निकलीं, इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एक युवक की पर्ची की रही

युवक ने लिखा कि वह जल्द अमीर बनना चाहता है और इसके लिए भगवान शिव के सामने कई संकल्प ले रहा है। उसने लिखा कि वह खुद से बातें नहीं करेगा, दिन में बेवजह सपने नहीं देखेगा। बिना वादा किए कोई काम नहीं करेगा और जब तक उसकी मासिक आय एक लाख रुपये नहीं हो जाती, तब तक किसी के घर भी नहीं जाएगा।

युवक ने सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये लिखी की जब तक उसकी सैलरी 1 लाख नहीं हो जाती, तब तक वह सड़क पर चल रहे किसी भी लड़के को नहीं देखेगा। फिर चाहे वह कितना भी सूंदर हो।

पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा सीमा पर खाई में गिरी यात्री बस; 40 लोगों की मौत, कई घायल, राहत अभियान तेज

एक और मन्नत आयी सामने

दान पेटी से निकली एक पर्ची भी काफी चर्चा में आयी। इसमें एक छात्र ने री-नीट परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन और मध्य प्रदेश के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की प्रार्थना भगवान अचलेश्वर महादेव से की थी।

इसके अलावा कई श्रद्धालुओं ने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य, सरकारी नौकरी, बच्चों की पढ़ाई, आर्थिक संकट से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अपनी मन्नतें लिखी थीं।

neet exam letter
neet exam letter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News