Chambalkichugli.com

GOVERNMENT JOB VACANCY : मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में मजबूती, 474 पदों पर सीधी भर्ती

GOVERNMENT JOB VACANCY :

GOVERNMENT JOB VACANCY :मध्यप्रदेश। प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है।सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 474 पदों पर सीधी भर्ती शुरू कर दी है। यह भर्ती मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के तहत मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, निगमों और विभागीय कार्यालयों में विभिन्न पदों पर की जाएगी।

MP NEWS : युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद की ली जान

भर्ती के तहत पदों में शामिल हैं – मेडिकल सोशल वर्कर, फिजियोथेरेपिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर, असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर। चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा और कुछ पदों के लिए तकनीकी योग्यता के आधार पर होगा।

आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से चलेगी। साथ ही आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है। परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी 2026 से कंप्यूटर आधारित (CBT) माध्यम में दो शिफ्टों में किया जाएगा।

MP WEATHER UPDATE: चंबल संभाग में कोहरे का कहर, 22 जिलों में अलर्ट

उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है।बताय जा रहा है कि आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए और SC/ST/OBC वर्ग के लिए 250 रुपए रखा गया है। साथ ही इच्छुक उम्मीदवार www.esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी दूर होगी, सेवाओं में सुधार आएगा और युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक रोजगार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News