Chambalkichugli.com

gwalior nagar nigam: नगर निगम अपील समिति चुनाव आज, कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

GWALIOR ELECTION

gwalior nagar nigam: ग्वालियर। नगर निगाम में अपील समिति के चुनाव को लेकर आज चयन प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर 2:30 बजे से नगर निगम परिषद सम्मेलन स्थल पर आयोजित किया गया है। इस चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी पार्षदों को अपना वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा।

बिना आईडी के किसी को भी मतदान की अनुमति नहीं मिलेगी। वहीं, चुनाव के दौरान परिषद हॉल में मोबाइल फोन ले जाने पर भी पूरी तरह रोक रहेगी।

खीरे से पाएं नैचुरल ग्लो और बेदाग त्वचा गर्मियों में स्किन केयर का सबसे आसान और असरदार घरेलू उपाय

कलेक्टर रुचिका ने किया निरिक्षण

चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रुचिका चौहान ने मतदान स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का अचूक उपाय शुक्रवार व्रत की पूरी विधि पूजा नियम और शुभ फल

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने भी लिया। उन्होंने चुनाव के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

प्रशासन ने सभी पार्षदों से तय समय से पहले मतदान स्थल पहुंचने, पहचान पत्र साथ रखने और मोबाइल फोन बाहर ही जमा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News