Chambalkichugli.com

Gwalior crime news: शादी का झांसा देकर रिश्तेदार ने ही किया दुष्कर्म, फिर पति को छोड़ने का बनाया दबाव!

gwalior crimes

Gwalior crime news: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। यहां एक विवाहिता से शादी का झांसा देकर उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया।

आरोप है कि महिला के दूर के रिश्तेदार ने पहले उसे पति को छोड़ने के लिए दबाव बनाया, फिर शादी का भरोसा देकर कार में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया।

पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने महिला के दोनों भाइयों को हत्या की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Cheetah CCB 3 Rescued: 20 दिनों से ग्वालियर के जंगलों में घूम रही थी मादा चीता CCB-3; रेस्क्यू कर भेजा कूनो

शादी के बाद भी करता था कॉल

25 वर्षीय विवाहिता ने शिकायत में बताया कि आरोपी मंगल सिंह उर्फ विक्की उसका दूर का रिश्तेदार है। दोनों की शादी से पहले करीब आठ साल से पहचान थी। महिला की शादी करीब तीन साल पहले हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपी लगातार उससे संपर्क करता रहा।

महिला का कहना है कि आरोपी उसे पति को छोड़ने के लिए कहता था और शादी कर साथ रखने का भरोसा देता था।

घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले गया

महिला ने बताया कि 19 मई को आरोपी कार से उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। वह पुरानी छावनी क्षेत्र के एक ईंट भट्टे के पास पहुंचा, जहां कार के शीशे बंद कर शादी का भरोसा देते हुए उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।

पति ने घर से निकाला

महिला का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके पति ने उसे घर से बहार निकाल दिया। इसके बाद जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया।

नाना पटवारी ने मानी पुरानी ड्रग्स की लत, बोले- रिहैब के बाद छोड़ा नशा; कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई को बताया राजनीतिक प्रतिशोध

शिकायत करने पर भाइयों को गोली मारने की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पुलिस में शिकायत की बात कही तो आरोपी ने उसके दोनों भाइयों को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों के साथ पुरानी छावनी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुरानी छावनी थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News