Chambalkichugli.com

Morena Navneet Tomar Protest: अनशन पर बैठे नवनीत तोमर को पुलिस ले गई, साथियों का आरोप- रास्ते में डंडे मारकर उतारा

Morena News

Morena Navneet Tomar Protest: मुरैना। जोंहा-श्यामपुर सड़क बनाने की मांग को लेकर नवनीत तोमर तीन दिनों से खाना-पति त्याग कर अनशन पर बैठे हैं। लेकिन इसी बिच उन्हें शुक्रवार शाम पुलिस एम्बुलेंस में बैठकर अपने साथ ले गयी।

ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की बिच रस्ते में ही उतार दिया।

Weather Update 11 July बारिश का डबल अलर्ट कई राज्यों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना

दोस्तों ने लगाए मारपीट के आरोप

नवनीत तोमर के साथी पवन माहुने का आरोप है कि पुलिस अधिकारी एम्बुलेंस लेकर अनशन स्थल पर पहुंचे और कहा कि उनकी मांग मान ली गई है। इसके बाद नवनीत तोमर और उनके साथ मौजूद करीब आधा दर्जन लोगों को एम्बुलेंस में बैठा लिया गया।

पवन का दावा है कि रास्ते में पुलिस ने नवनीत के साथियों को डंडे मारकर एम्बुलेंस से नीचे उतार दिया, जबकि नवनीत तोमर को अपने साथ मुरैना ले गए।

E20 पेट्रोल विवाद को लेकर संजय राउत का दावा, बोले- गडकरी की छवि को खुद BJP पहुंचा रही नुकसान

इलाके में बढ़ा तनाव

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। समर्थकों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। नवनीत तोमर जोंहा-श्यामपुर खुर्द सड़क के पक्कीकरण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे।

उनका कहना था कि खराब सड़क की वजह से ग्रामीणों, छात्रों और मरीजों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Datiya bypoll election: BJP से नरोत्तम मिश्रा का टिकट केंसल, कौन हैं आशुतोष तिवारी? जो होंगे अगले उम्मीदवार

पहले दंडवत होकर सांसद के पहुंचे थे

इससे पहले नवनीत तोमर ने गांव से सांसद के निवास तक करीब 25 किलोमीटर की दंडवत यात्रा शुरू की थी। करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद सांसद के बेटे गौरव तोमर ने सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने का भरोसा दिया था।

आश्वासन मिलने पर उन्होंने यात्रा रोक दी, लेकिन तय समय पर काम शुरू नहीं होने के बाद उन्होंने दोबारा आमरण अनशन शुरू कर दिया।

सांसद ने बताया ‘स्टंट’

उधर, सांसद मंगल सिंह तोमर ने इस पूरे आंदोलन को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश बताते हुए इसे पब्लिसिटी ‘स्टंट’ करार दिया है। फिलहाल सड़क निर्माण और पुलिस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में सियासत भी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News