Ladli Behna Yojana: भिंड। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भिंड जिले के लहार में आयोजित कार्यक्रम से लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी कर दी। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। योजना के तहत हर पात्र महिला के खाते में 1500 रुपये की राशि भेजी गई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। लाडली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके परिवार की आर्थिक मदद करना है।
13 जुलाई को शेयर बाजार में क्या होगा बड़ा उलटफेर या नई तेजी निवेशकों के लिए जानना क्यों है जरूरी
2023 में शुरू हुई थी योजना
लाडली बहना योजना की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। शुरुआत में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे। बाद में यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी गई। इसके बाद नवंबर 2025 से सरकार ने इसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया। इससे पहले 37वीं किस्त 14 जून 2026 को सागर जिले के केसली से जारी की गई थी।
PM मोदी ने विदेशी नेताओं को दिए भारतीय विरासत से जुड़े उपहार, झलकी अनोखी ‘कल्चरल डिप्लोमेसी’
ऐसे करें पैसे आने का स्टेटस चेक
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 38वीं किस्त की राशि आई है या नहीं, तो यह आसान तरीका अपनाएं—
लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
अपना आवेदन क्रमांक या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें।
कैप्चा भरकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
सबमिट करते ही आपके भुगतान की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।