Chambalkichugli.com

shivpuri love jihad: नाबालिग के साथ लॉज पहुंचा शादीशुदा युवक, मां ने चप्पलों से पीटा; धर्म परिवर्तन के भी लगे आरोप

love jihad case

shivpuri love jihad: शिवपुरी। मध्यप्रदेश में हिंदू लड़कियों को बेहला-फुसलाकर लव जिहाद का शिकार बनाने की घटना आए दिन हमारे सामने सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला शिवपुरी से सामने आया है, जहां शादीशुदा युवक की पोल उसकी पत्नी ने ही खोलदी।

आरोप है कि सतनवाड़ा निवासी अकरम शाह ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पहले प्रेमजाल में फंसाया और उसे शहर के एक लॉज में ले गया। जानकारी मिलते ही लड़की की मां और बड़ी बहन मौके पर पहुंचीं। दोनों ने युवक को कमरे से बाहर निकाला और चप्पलों से पीटते हुए करीब एक किलोमीटर दूर थाने तक ले गईं।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच रूसी तेल की जमकर हो रही खरीदी… रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भारत का आयात

पत्नी ने खोली अकरम की पोल

कुछ देर बाद आरोपी की पत्नी रेशमा बानो भी अपनी बेटियों के साथ थाने पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि अकरम शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी लड़कियों से संबंध बनाता है। महिला ने यह भी दावा किया कि उसका पति हिंदू लड़कियों को बहलाकर धर्म परिवर्तन कराने की बात करता था। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी हो चुकी है शिकायत

रेशमा का कहना है कि उसने दो साल पहले भी अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन बाद में समझौता होने पर मामला वापस ले लिया। उनका आरोप है कि अकरम पिछले दो साल से नाबालिग के संपर्क में था और उसे कुछ समय के लिए राजस्थान भी ले गया था।

वहीं, नाबालिग की मां का कहना है कि करीब तीन महीने पहले भी उसकी बेटी घर से चली गई थी। उस समय अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन बाद में लड़की वापस लौट आई।

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, CM ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1835 करोड़

पुलिस ने क्या कहा?

देहात थाना प्रभारी विकास यादव के मुताबिक, तीन महीने पहले दर्ज मामले में लड़की ने कोर्ट में दिए गए अपने बयान (धारा 164) में किसी युवक का नाम नहीं लिया था। उसने कहा था कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी क्योंकि परिवार उसकी जबरन शादी कराना चाहता था।

फिलहाल, रविवार की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की और उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News