breaking news murena: मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माता बसैया थाना क्षेत्र में पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
देशभर में कल मनाई जाएगी आषाढ़ अमावस्या…. जानें स्नान-दान और पूजन का मुहूर्त
भूमिया बाबा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक, ऑटो में सवार सभी लोग बानमौर से भूमिया बाबा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में पारासर की तेवरिया के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम का माहौल है।
