TIGER ATTACK MORENA : मध्यप्रदेश। मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र में टाइगर के हमले से इलाके में दहशत फैल गई। बता दें कि बीती रात टाइगर ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
RAPE CASE : बर्थडे पार्टी में डीजे की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
47 वर्षीय रामरती पर हुआ जानलेवा हमला
हमले में घायल महिला की पहचान 47 वर्षीय रामरती के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रामरती किसी काम से बाहर निकली थीं, तभी जंगल की ओर से आए टाइगर ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला की जान बचाई जा सकी।

गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल रेफर
सूत्रों की माने तो घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला को बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक हालत स्थिर
जयारोग्य अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायल महिला की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में इलाज कर रही है।
वन विभाग अलर्ट, इलाके में निगरानी बढ़ाई
घटना के बाद वन विभाग को सूचना दी गई है। जिसके बाद विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है।