Chambalkichugli.com

AMBAH BJP LEADER CONTROVERSY: BJP उपाध्यक्ष का विवादित बयान: सिंगर के पहनावे पर किए भद्दे कमेंट

GWALIOR NEWS

HIGHLIGHTS:

  • मुरैना के अंबाह मेले में भाजपा नेता ने किया विवादित बयान
  • सिंगर सोनल प्रधान के पहनावे पर भद्दा कमेंट
  • वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • कांग्रेस ने बयान को अशोभनीय करार दिया
  • भाजपा ने फोरम में चर्चा और आगे की कार्रवाई का ऐलान किया

AMBAH BJP LEADER CONTROVERSY: ग्वालियर। मुरैना के अंबाह में आयोजित जयेश्वर महादेव मेले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन ने बॉलीवुड सिंगर सोनल प्रधान के पहनावे को लेकर विवादित टिप्पणी की। बता दें कि उन्होंने कहा कि सिंगर की पेंट नाभि से 3 इंच नीचे थी और जनता इसे देखकर मजे ले रही थी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है और इसने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

BJP LEADER JINESH JAIN
BJP LEADER JINESH JAIN

सहयोगी ने रिकॉर्डिंग रोकने की कोशिश की

वीडियो में दिख रहा है कि जिनेश जैन का सहयोगी रिकॉर्डिंग बंद करने की बात कह रहा था। इसके बावजूद रिकॉर्डिंग करने वाले ने इसे जारी रखा। बताया जा रहा है कि मेले में सिंगर सोनल प्रधान ने कई हिट गीत जैसे “कमली- कमली”, “लैला मैं लैला”, “चिट्टियां कलाइयां”, “दिलबर” और “घूमर” जैसे गांव पर अपनी परफॉरमेंस दी।

विदेशी नागरिकों के आधार पर सख्ती: वीजा खत्म होते ही होगा निष्क्रिय, OCI और नेपाल-भूटान नागरिकों के लिए 10 साल तक वैध

महिला सम्मान पर उठे सवाल

कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर ने बयान को अशोभनीय करार दिया और कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग अब चिंता का विषय बन गया है।

वजन घटाना हुआ आसान: तमन्ना भाटिया और फिटनेस ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह की टिप्स

भाजपा का रुख और आगे की कार्रवाई

भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को मर्यादा में रहकर बोलना चाहिए। मामले को लेकर उन्होंने बताया कि इस बयान पर पार्टी फोरम में चर्चा होगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *