चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमभिंडभिंड में दंपती से कट्टा दिखाकर लूट, 25 किमी तक पीछा; आगे जो हुआ, पुलिस भी रह गई हैरान

भिंड में दंपती से कट्टा दिखाकर लूट, 25 किमी तक पीछा; आगे जो हुआ, पुलिस भी रह गई हैरान

भिंड में दंपती से लूट के बाद पुलिस ने बदमाशों का 25 किमी पीछा किया। बाइक छोड़कर भागे तीनों आरोपी 200 बीघा खेतों में छिपे हैं।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
19 Sept 2026
भिंड में दंपती से कट्टा दिखाकर लूट, 25 किमी तक पीछा; आगे जो हुआ, पुलिस भी रह गई हैरान
भिंड में कट्टा दिखाकर दंपती से लूट

भिंड में हथियारबंद बदमाशों ने बाइक से जा रहे दंपती को रास्ते में रोककर लूट लिया। मिहोना थाना क्षेत्र के काथा-सिकरी रोड पर तीन बदमाशों ने कट्टा दिखाकर बाइक रुकवाई और महिला के गले से मंगलसूत्र समेत जेवर उतरवा लिए। नकदी भी लूटने के बाद बदमाश रावतपुरा की तरफ भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीछा किया तो करीब 25 किलोमीटर बाद बदमाश बाइक छोड़कर खेतों में घुस गए।

सड़क छोड़कर खेतों में भागे बदमाश

दवरेहा गांव निवासी सुनील दोहरे पत्नी के साथ लहार क्षेत्र के मेरी गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। दोनों काथा से सिकरी की ओर बढ़ रहे थे। तभी पीछे से आए तीन बदमाशों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक लगा दी। कट्टा दिखाकर धमकाने के बाद महिला से जेवर और नकदी लेकर तीनों फरार हो गए।

पुलिस को देखते ही छोड़ी बाइक

लूट की जानकारी मिलने के बाद मिहोना पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू किया। पुलिस टीम सिकरी जागीर-काथा से रावतपुरा की ओर करीब 25 किलोमीटर तक पहुंची। रावतपुरा से करीब दो किलोमीटर पहले बदमाश पक्की सड़क छोड़कर कच्चे रास्ते से खेतों की ओर जाने लगे। पुलिस की घेराबंदी बढ़ी तो तीनों अपनी बाइक छोड़कर फसल के बीच भाग गए।

ज्वार-बाजरे के खेतों में रातभर तलाश

बदमाशों के खेतों में छिपे होने की आशंका पर मिहोना के साथ लहार, रौन और रावतपुरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इलाके में 200 बीघा से ज्यादा क्षेत्र में ज्वार और बाजरे की फसल खड़ी है। पुलिस ने रातभर खेतों में सर्चिंग की, लेकिन सुबह 9 बजे तक भी बदमाशों का पता नहीं चल सका।

यूपी बॉर्डर तक पुलिस की नजर

पुलिस को आशंका है कि बदमाश खेतों से निकलकर उत्तर प्रदेश की सीमा की ओर जा सकते हैं। इसे देखते हुए खजूरी, रमपुरा और नदीगांव सीमा से जुड़े इलाकों में भी पुलिस टीमों को लगाया गया है। बीहड़ और नदी किनारे के संभावित रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस अब ड्रोन कैमरे से सर्चिंग बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। खेतों, बीहड़ और आसपास के संभावित इलाकों में सर्चिंग जारी है।

संबंधित खबरें

भिंड में पैसे लौटाने के बहाने खेत पर बुलाकर रिश्तेदार ने महिला से किया दुष्कर्म, रातभर बंधक बनाने का आरोप

भिंड में पैसे लौटाने के बहाने खेत पर बुलाकर रिश्तेदार ने महिला से किया दुष्कर्म, रातभर बंधक बनाने का आरोप

भिंड
4 Sept 2026
Bhind Bribery Case: घूसखोर पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, किसान से मांगे थे 30 हजार

Bhind Bribery Case: घूसखोर पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, किसान से मांगे थे 30 हजार

भिंड, अपराध
27 Aug 2026
Bhind congress portest: भिंड में कांग्रेस का एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, कार्यकर्ता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर मांग

Bhind congress portest: भिंड में कांग्रेस का एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, कार्यकर्ता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर मांग

मध्यप्रदेश, भिंड
31 Jul 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

भिंड में दंपती से कट्टा दिखाकर लूट, 25 किमी तक पीछा; आगे जो हुआ, पुलिस भी रह गई हैरान

भिंड में दंपती से कट्टा दिखाकर लूट, 25 किमी तक पीछा; आगे जो हुआ, पुलिस भी रह गई हैरान

36 मिनट पहले
ग्वालियर में घर के बाहर कार में लगाई आग, बेटे से पुरानी रंजिश; जानिए कैसे हुई आरोपी की पहचान

ग्वालियर में घर के बाहर कार में लगाई आग, बेटे से पुरानी रंजिश; जानिए कैसे हुई आरोपी की पहचान

1 घंटा पहले
अशोकनगर में दो बाइकों की टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत; हादसे में पत्नी-बच्चे समेत 7 घायल

अशोकनगर में दो बाइकों की टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत; हादसे में पत्नी-बच्चे समेत 7 घायल

2 घंटे पहले
जल और स्वच्छता प्रबंधन की नई पहल: पुनर्गठित हुआ MP जल निगम, 60 मेगावॉट पवन ऊर्जा को भी मिली मंजूरी

जल और स्वच्छता प्रबंधन की नई पहल: पुनर्गठित हुआ MP जल निगम, 60 मेगावॉट पवन ऊर्जा को भी मिली मंजूरी

2 दिन पहले
शारीरिक विकास और अनुशासन का मंच: शहडोल में 240 खिलाड़ियों के शानदार मैनेजमेंट के साथ 70वीं बास्केटबॉल स्पर्धा शुरू

शारीरिक विकास और अनुशासन का मंच: शहडोल में 240 खिलाड़ियों के शानदार मैनेजमेंट के साथ 70वीं बास्केटबॉल स्पर्धा शुरू

2 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!