चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमविदेशअमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, 9 लोगों की मौत, क्रैश से पहले पायलट की ये थी आखिरी चेतावनी  

अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, 9 लोगों की मौत, क्रैश से पहले पायलट की ये थी आखिरी चेतावनी  

अमेरिका के फ्लोरिडा में टेक्सास से बहामास जा रहा बिजनेस जेट क्रैश हो गया। हादसे में सभी 9 लोगों की मौत हुई।

Uday Tagde
By Uday Tagde
2 Nov 2026
अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, 9 लोगों की मौत, क्रैश से पहले पायलट की ये थी आखिरी चेतावनी  
अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा

Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक भीषण विमान हादसे में प्राइवेट जेट में सवार पायलट समेत सभी 9 लोगों की मौत हो गई। विमान एक रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। क्रैश होते ही प्लेन में आग में लग गई और पूरा प्लेन मानों एक बड़ा गोला बन गया। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने हादसे में सभी 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

खराब मौसम के बीच बिगड़े विमान के हालात

AFP के मुताबिक, उड़ान के दौरान पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मौसम खराब होने की जानकारी दी थी। उसने बताया कि विमान पर बर्फ जम रही थी और उड़ान के दौरान तेज झटके महसूस हो रहे थे। पायलट ने स्थिति संभालने के लिए 2 हजार फीट और ऊंचाई पर जाने की अनुमति मांगी। इसी बीच विमान तेजी से नीचे आने लगा। हालात गंभीर होते देख पायलट ने आपातकालीन संकेत 'मेडे' जारी किया।

'हम तेजी से नीचे गिर रहे हैं, अब वक्त नहीं बचा'

एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत के दौरान पायलट ने बताया कि विमान तेजी से ऊंचाई खो रहा है। उसने रेडियो पर कहा कि विमान करीब 8 हजार फीट नीचे जा चुका है और उसके गिरने की रफ्तार 10 हजार फीट प्रति मिनट तक पहुंच गई है। पायलट ने यह भी कहा कि विमान जमीन से टकराने वाला है और अब बचने का समय नहीं है। इसके कुछ ही देर बाद विमान क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की जान चली गई।

35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था विमान

जानकारी के मुताबिक, बिजनेस जेट हादसे से पहले करीब 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। नीचे गिरने के दौरान इसकी अधिकतम अवरोहण दर 30 हजार फीट प्रति मिनट तक पहुंचने की बात सामने आई है। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 12:50 बजे हुई। उन्होंने हादसे पर दुख जताया। विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।

600 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

विमान रिहायशी इलाके के पास गिरा था। हादसे के बाद अधिकारियों ने आसपास रहने वाले करीब 600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। प्रभावित लोगों के लिए दो शेल्टर बनाए गए।

दुर्घटना वाली जगह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो आवास से लगभग 14 किलोमीटर दूर बताई गई है। प्रशासन ने इलाके में राहत और सुरक्षा से जुड़े इंतजाम किए।

FAA और NTSB करेंगे हादसे की जांच

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने जांच में मदद के लिए अपनी टीम भेजने की बात कही है। यह टीम नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के साथ मिलकर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल करेगी।

एविएशन इंडस्ट्री की वेबसाइट एविएशन इंटरनेशनल न्यूज के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान का निर्माण 2004 में हुआ था। इस लिहाज से हादसे के समय वह करीब 22 साल पुराना था।

संबंधित खबरें

2028 चुनाव को लेकर मस्क की बड़ी चेतावनी, बोले- डेमोक्रेट्स जीते तो अमेरिका में खत्म हो जाएगा लोकतंत्र’; ट्रम्प की पार्टी के लिए मांगे वोट

2028 चुनाव को लेकर मस्क की बड़ी चेतावनी, बोले- डेमोक्रेट्स जीते तो अमेरिका में खत्म हो जाएगा लोकतंत्र’; ट्रम्प की पार्टी के लिए मांगे वोट

विदेश
30 Oct 2026
UAE के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को लगाया गले, ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से किया सम्मानित

UAE के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को लगाया गले, ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से किया सम्मानित

विदेश
28 Oct 2026
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लूला डा सिल्वा की जीत: चौथी बार संभालेंगे सत्ता, PM मोदी ने दी बधाई

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लूला डा सिल्वा की जीत: चौथी बार संभालेंगे सत्ता, PM मोदी ने दी बधाई

विदेश
26 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, 9 लोगों की मौत, क्रैश से पहले पायलट की ये थी आखिरी चेतावनी  

अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, 9 लोगों की मौत, क्रैश से पहले पायलट की ये थी आखिरी चेतावनी  

6 मिनट पहले
सावधान! APK फाइल डाउनलोड करते ही 3.40 लाख गायब, शिवपुरी में रिटायर्ड शिक्षक से ठगी

सावधान! APK फाइल डाउनलोड करते ही 3.40 लाख गायब, शिवपुरी में रिटायर्ड शिक्षक से ठगी

1 घंटा पहले
मुरैना में चीता हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी भगवाना सिंह गिरफ्तार, अब भी 2 की तलाश जारी

मुरैना में चीता हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी भगवाना सिंह गिरफ्तार, अब भी 2 की तलाश जारी

2 घंटे पहले
ग्वालियर में ढाई माह की बच्ची का अपहरण, CCTV में मासूम को ले जाता दिखा आरोपी; तलाश जारी

ग्वालियर में ढाई माह की बच्ची का अपहरण, CCTV में मासूम को ले जाता दिखा आरोपी; तलाश जारी

4 घंटे पहले
ग्वालियर के GRMC में शर्मनाक वारदात, वॉशरूम में पैरामेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी छात्र गिरफ्तार

ग्वालियर के GRMC में शर्मनाक वारदात, वॉशरूम में पैरामेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश; आरोपी छात्र गिरफ्तार

6 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!