Chambalkichugli.com

Ashoknagar Car Crashes Home : बाल-बाल बचा परिवार! नमाज पढ़ रहे लोगों के घर में घुसी कार

GWALIOR NEWS

HIGHLIGHTS:

  • सुबह नमाज के दौरान हुआ हादसा
  • दीवार तोड़कर घर के अंदर घुसी कार
  • बच्चे और परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे
  • ब्रेजा कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
  • चालक मौके से फरार, पुलिस जांच जारी
ASHOKNAGAR CAR CRASH
ASHOKNAGAR CAR CRASH

Ashoknagar Car Crashes Home: ग्वालियर। अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र के कोलूआ गांव में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि सुबह करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार कार महबूब खान के घर की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी। उस समय घर के अंदर बच्चे और कुछ पुरुष नमाज पढ़ रहे थे, उसी दौरान अचानक तेज धमाके की आवाज से सभी घबरा गए।

नई परिवहन नीति के विरोध में बस ऑपरेटर्स की हड़ताल, होली भीड़ के लिए स्पेशल ट्रेनें घोषित

दीवार तोड़कर अंदर पहुंची कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि उसने घर की बाहरी दीवार तोड़ दी और अंदर तक पहुंच गई। जिसके बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।

BHIND MUDERS CASE: भिंड: बोरी में मिले शव का बड़ा खुलासा, गला दबाकर की गई थी हत्या, पीएम रिपोर्ट में खुलासा

चालक मौके से फरार

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि कार अशोकनगर शहर से पिपरई की ओर जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

वल्लभ, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में GAD टीम की सख्त कार्रवाई, समय से न आने वाले अधिकारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कार के नंबर के आधार पर मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *