Ashoknagar Congress Protest: अशोकनगर। मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन होने पर अशोकनगर में सोमवार को युवा कांग्रेस ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही नामांकन रद्द करने को लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताया।
खांसी की सिरप की बिक्री पर सरकार की सख्ती, अब केवल लाइसेंस प्राप्त फार्मेसियों से ही मिलेगी दवा
पुलिस और कारकर्ता में हुई झड़प
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर पुतला छीन लिया।
जैसे ही पुलिस पुतला छीना कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। देखते ही देखते ये छीना-झपटी में बदल गई, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से मामला संभल लिया गया।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है।
ट्विशा शर्मा केस में CBI ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत की मांग, दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अब भी इंतजार
कार्यकर्ताओं की मांग निष्पक्ष जांच करे सरकार
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता होना बेहद जरुरी है, लेकिन इस मामले में की गई कार्रवाई पारदर्शी प्रतीत नहीं होती। उनका कहना है कि सरकार के इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गयी है।
कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के कारणों की विस्तृत समीक्षा कराने, निर्वाचन आयोग और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।