Chambalkichugli.com

Ashoknagar congress protest: SDOP ने कोंग्रेसी को धक्के मरकर हटाया, खाद संकट पर प्रदर्शन करने बैठे थे कार्यकर्ता

ashoknagar protest

HIGHLIGHTS:

  • खाद संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • एसडीओपी से युवक की बहस
  • पुलिस ने धक्का देकर हटाया
  • कलेक्ट्रेट में हुई नोकझोंक
  • आंदोलन की दी चेतावनी

 

Ashoknagar congress protest: अशोकनगर। खाद संकट के बिच अशोकनगर में प्रदर्शन पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प हो गई। जिले भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शन में विधायक हरीबाबू राय, पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाह समेत कई नेता शामिल हुए। इस दौरान प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

मोटोरोला का बड़ा धमाका, Edge 70 Pro+ के साथ आएंगे नए स्मार्टफोन मॉडल; यहां देखें जानकारी

कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर हुआ विवाद

प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस नेताओं को ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट के अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। इसी दौरान एक युवक को प्रवेश से रोकने पर उसकी एसडीओपी विवेक शर्मा से बहस हो गई।

प्रदर्शन के दौरान झड़प बढ़ने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कलेक्ट्रेट में जबरन घुस रहे युवक को धक्के मारकर दूर हटाया। इस दौरान एसडीओपी और कांग्रेसी युवक के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

आज का राशिफल 5 जून 2026: कन्या राशि वालों के लिए बड़ी सफलता के संकेत, जानें सभी राशियों का हाल

कारकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

बाद में कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी कलेक्टर बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव को खाद उपलब्ध कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाह ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर जिले में खाद संकट का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। वहीं, पुलिस ने कुछ देर बाद प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाकर स्थिति सामान्य कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *