Chambalkichugli.com

ASHOKNAGAR CRIMES: अशोकनगर में दिल दहला देने वाली घटना, पठार पर मिला नवजात का शव

AHOKNAGAR CRIMES

HIGHLIGHTS :

  • पठार पर मिला नवजात बच्ची का शव
  • खेलते बच्चों ने सबसे पहले देखा
  • ग्रामीणों के पहुंचने तक हो चुकी थी मौत
  • शव को पत्थरों से ढककर सुरक्षित रखा गया
  • पुलिस जांच जारी, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

 

ASHOKNAGAR CRIMES: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र के ओंढिला गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव से कुछ दूरी पर पठार पर एक नवजात बच्ची का शव मिला। बताया जा रहा है कि सुबह खेल रहे बच्चों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

बंगाल चुनाव 2026 में सितारों की सियासी जंग रूपा गांगुली से सायंतिका बनर्जी तक कई चेहरे मैदान में

पहली नजर में जीवित लग रही थी बच्ची

ग्रामीणों के मुताबिक, जब बच्चों ने पहली बार नवजात को देखा, तब वह जीवित प्रतीत हो रही थी। बच्चों ने तुरंत गांव में इसकी जानकारी दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

600 से ज्यादा कॉलेज निकले फर्जी हाईकोर्ट सख्त CBI और नर्सिंग काउंसिल को जवाब देना होगा

ग्रामीणों ने पत्थरों से ढका शव

स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने नवजात के शव को वहीं पत्थरों से ढक दिया, ताकि कोई जानवर उसे नुकसान न पहुंचा सके। इस घटना ने गांव में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया।

21 दिन खुद को कमरे में बंद और लगातार शूटिंग रणवीर सिंह ने निभाया ऐसा किरदार जो बन गया मिसाल

पुलिस जांच में जुटी, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि नवजात की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *