Ashoknagar NSUI protest: अशोकनगर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने अशोकनगर के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ड्रेस भेजी। कार्यकर्ताओं का कहना है की ये कदम चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताते हुए लिया गया है।
NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि हाल के वर्षों में चुनाव आयोग की निष्पक्षता और स्वतंत्र कार्यप्रणाली को लेकर देशभर में लगातार सवाल उठ रहे हैं। तो यकीनन कहीं न कहीं तो गड़बड़ी हुई होगी।
चुनाव आयोग पर BJP एजेंट बनने के आरोप
राज्यसभा चुनाव में मिनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज होने को लेकर ये विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान NSUI जिलाध्यक्ष अभिजीत रघुवंशी ने कहा कि चुनाव आयोग देश की सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थाओं में से एक है, जिसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूत नीव मनी जाती है।
NSUI जिलाध्यक्ष ने आरोप लगते हुए कहा कि हालही में चुनाव आयोग के कई निर्णयों और कार्यशैली भाजपा को अधिक लाभ पहुंचाया गया है।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि इसी कारण वे ज्ञानेश कुमार को ‘उनके असली कपड़े’ यानी RSS की ड्रेस भेंट करने आए हैं।
मिनाक्षी नटराजन को पक्ष रखने की इजाजत तक नहीं दी?
कार्यकर्ताओं ने हाल ही में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि नटराजन को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया, जिससे यह साफ-साफ स्पष्ट होता है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम कर रहा है।