Guna News: गुना में तंत्र-मंत्र के शक में आदिवासी की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव…

Guna News: गुना। जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के शक में आदिवासी मान सिंह भिलाला (55) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। 8 अक्टूबर को ग्राम बलखंडी में एक खेत की मेड़ पर पेड़ पर लटका मान सिंह का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। शव का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबने से बताया गया। पुलिस जांच में मृतक के सिर, आंख और शरीर पर चोट के निशान पाए गए। परिजनों और साक्षियों के बयान के आधार पर तीन आरोपी ओजम भिलाला, अमर सिंह भिलाला और मुकेश भिलाला को संदिग्ध पाया गया। आरोपियों ने पहले भी मृतक पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाते हुए उसे गांव छोड़कर जाने की धमकी दी थी। फतेहगढ़ थाना पुलिस ने तकनीकी उपकरणों और साक्ष्यों की मदद से पूरे मामले की जांच की। 20 घंटे की कार्रवाई में तीनों आरोपी हिरासत में ले लिए गए और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मान सिंह भिलाला उनके परिवार के स्वास्थ्य पर तंत्र-मंत्र कर रहा था। कई बार चेतावनी देने के बावजूद मान सिंह नहीं माने, जिसके बाद उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने मान सिंह को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर हत्या की और शव को पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। READ MORE: नंदलालपुरा के सभी किन्नरों का होगा मेडिकल टेस्ट, चार महीने से जांच में सुस्ती पर उठे सवाल
IRCTC Down Today: दिवाली से पहले IRCTC प्लेटफॉर्म डाउन, यात्रियों को टिकट बुकिंग में भारी परेशानी

IRCTC Down Today: दिवाली से ठीक पहले, 17 अक्टूबर को IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप अचानक डाउन हो गए, जिससे लाखों रेल यात्रियों को टिकट बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 9 बजे से यूजर्स रेल टिकट नहीं बुक कर पा रहे हैं। बता दें IRCTC की अन्य सर्विसेज का इस्तेमाल भी बाधित हो गया। IRCTC के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी कारणों से यह दिक्कत आई है। इसे जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है। दिवाली से पहले IRCTC प्लेटफॉर्म डाउन डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, सुबह 9 बजे से शिकायतें दर्ज होना शुरू हुईं और 11 बजे तक करीब 6,000 लोगों ने अपनी समस्या रिपोर्ट की। शिकायतों में 49% लोग वेबसाइट, 37% मोबाइल एप और 14% लोग स्टेशन पर टिकटिंग से जुड़ी परेशानियों की जानकारी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। यात्रियों को टिकट बुकिंग में भारी परेशानी IRCTC प्लेटफॉर्म तत्काल टिकट बुकिंग के समय से पहले ही डाउन हो गए। AC क्लास की तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है, जबकि स्लीपर क्लास के लिए यह 11 बजे होती है। आज धनतेरस के मौके पर तत्काल कोटे की बुकिंग के लिए लोग तैयारी कर रहे थे, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। IRCTC वेबसाइट डाउन होने पर यात्री कस्टमर केयर नंबर 14646, 08044647999 और 08035734999 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से [etickets@irctc.co.in](mailto:etickets@irctc.co.in) पर भी अपनी समस्या भेजी जा सकती है। READ MORE: महाकाल मंदिर में वायरल AI वीडियो मामला, प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन…
T20 World Cup 2026: 20 टीमों की पूरी लिस्ट तैयार, आखिरी क्वालीफायर में इस टीम ने बनाई जगह…

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अंतिम क्वालीफायर की जगह UAE ने अपने नाम कर ली है। गुरुवार को ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालिफायर के मुकाबले में UAE ने जापान को 8 विकेट से हराया और टूर्नामेंट की 20वीं टीम बन गई। ओमान के अल अमीरात स्टेडियम में पहले बैटिंग करने उतरी जापान की टीम 9 विकेट गंवाकर केवल 116 रन ही बना सकी। जापान की शुरुआत बेहद कमजोर रही और टीम ने 58 रन पर 8 विकेट गंवा दिए। कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग 4, अभिषेक आनंद 10, बेंजामिन इतो-डाविस 4, चार्ल्स हिंजे 2, डेकलान सुजुकी-मैकॉम्ब 6, इब्राहिम ताकाहाशी 2 और शोमा स्लैटर 2 रन बनाकर आउट हुए। जापान की पारी को ईसाम रहमान ने संभाला और 23 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर वतारु मियाऊची ने आखिरी बैटर अब्दुल समद के साथ पार्टनरशिप कर टीम को 116 रन तक पहुंचाया। मियाऊची 45 रन बनाकर नॉटआउट रहे। जवाब में UAE ने टारगेट आसानी से हासिल किया। टीम ने 12.1 ओवर में केवल 2 विकेट गंवाकर 117 रन बना लिए और वर्ल्ड कप में अंतिम स्थान पक्का किया। इस जीत के साथ UAE ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। READ MORE: महाकाल मंदिर में वायरल AI वीडियो मामला, प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन…
Mahakal Mandir AI Video : महाकाल मंदिर में वायरल AI वीडियो मामला, प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन…

Mahakal Mandir AI Video : उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वाले एआई जनरेटेड वीडियो ने शहर में सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कार्टून किरदार डोरेमॉन को दिखाया गया है, साथ ही गर्भगृह के बाहर सुरक्षाकर्मी को जूते पहने हुए चित्रित किया गया, जिससे भक्तों में गुस्सा भड़क उठा। मंदिर प्रबंध समिति ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि वीडियो पूरी तरह एआई से निर्मित प्रतीत होता है और इसे असली दिखाने की कोशिश की गई है। उन्होंने महाकाल थाने को पत्र भेजकर वीडियो बनाने और फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। (Mahakal Mandir AI Video) प्रशासक कौशिक ने कहा कि महाकाल मंदिर करोड़ों लोगों की श्रद्धा का प्रतीक है और एआई के जरिए ऐसी गलतफहमियां फैलाना अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर की पवित्रता की रक्षा के लिए किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी और आरोपी के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। READ MORE: नंदलालपुरा के सभी किन्नरों का होगा मेडिकल टेस्ट, चार महीने से जांच में सुस्ती पर उठे सवाल
Indore Kinnar Suicide : नंदलालपुरा के सभी किन्नरों का होगा मेडिकल टेस्ट, चार महीने से जांच में सुस्ती पर उठे सवाल

Indore Kinnar Suicide : इंदौर। नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। मंगलवार रात विवाद के चलते 24 किन्नरों ने सामूहिक रूप से फिनाइल पी लिया, जबकि चार ने आत्मदाह की कोशिश की। सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात घटना के बाद गुरुवार को बीजेपी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिला। उन्होंने डेरे के सभी किन्नरों के मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पंजीकरण की मांग की। साथ ही मालेगांव कनेक्शन, टेरर फंडिंग, धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा शामिल रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह विवाद करीब 150 से 200 करोड़ रुपए की संपत्ति, गद्दी के अधिकार और नेग वसूली को लेकर है। मुख्य गुरु की मौत के बाद पायल गुरु को गद्दी पर बैठाया गया, जबकि सपना गुरु को बाहर कर दिया गया। इसी से विवाद बढ़ा। चार महीने से जांच में सुस्ती पर उठे सवाल चार महीने पहले बनी SIT ने अब तक किसी का बयान नहीं लिया। अधिकारियों के तबादले के बाद जांच ठप हो गई थी। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने इस लापरवाही पर भी सवाल उठाए। प्रतिनिधिमंडल ने गंभीर आरोप लगाए कि डेरे में किन्नरों को गर्म सरियों से जलाया जाता है और एचआईवी संक्रमण जानबूझकर फैलाया जा रहा है। साथ ही नेग वसूली में धमकाने और जबरन पैसे मांगने की शिकायतें भी मिली हैं। एमआर-10 में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात पुलिस ने इस मामले में सपना गुरु को हिरासत में लिया है, जबकि राजा हाशमी, अक्षय कुमार और पंकज जैन की तलाश जारी है। हाल ही में एक किन्नर ने इन्हीं तीनों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। डीसीपी आनंद कलादगि ने बताया कि जांच को तेज किया गया है और सभी संबंधित लोगों के बयान जल्द दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, जबकि एमआर-10 क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। READ MORE: भिंड में मिलावटखोरों पर फूड सेफ्टी टीम की बड़ी कार्रवाई, दो डेयरियों के लाइसेंस निलंबित
BHIND NEWS: भिंड में मिलावटखोरों पर फूड सेफ्टी टीम की बड़ी कार्रवाई, दो डेयरियों के लाइसेंस निलंबित

BHIND NEWS: भिंड। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार रात जिलेभर में कार्रवाई करते हुए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से घी, मावा, पनीर और मिठाई के सैम्पल जांच के लिए भरे। इस दौरान ग्राम सौंधा स्थित दो डेयरियों में मिलावट की आशंका पर उनके लाइसेंस निलंबित कर प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी, रीना बंसल और किरण सेंगर के नेतृत्व में टीम ने रातभर औचक निरीक्षण किया। जांच अभियान के दौरान शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की नामचीन दुकानों पर सख्ती दिखाई गई। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई टीम ने ग्राम फूप की प्रमोद गोयल डेयरी से घी का सैम्पल लिया। इसके अलावा आर. बिहारी ब्रदर्स महावीर गंज, पंडित रामबाबू घी भंडार, पंडित स्वीट्स, राधिका प्रोविजन, जैन मिष्ठान भंडार, बाबूराम घी वाले, जैन स्वीट्स और अरविंद छैना भंडार समेत कई प्रतिष्ठानों से मावा, पनीर, घी और मिठाइयों के सैम्पल जांच के लिए लिए गए। कई प्रतिष्ठानों से लिए गए मावा-पनीर और घी के सैम्पल इस दौरान ग्राम सौंधा तहसील गोरमी की ब्रजेश डेयरी (ब्रजेश जैन) और जैन डेयरी (प्रदीप जैन) में मिलावट की आशंका पर कार्रवाई करते हुए दोनों डेयरियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए और प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। टीम ने मौके से मावा, पनीर, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, घी और वनस्पति के सैम्पल जांच के लिए भेजे तथा शेष सामग्री जब्त कर ली। फूड सेफ्टी अफसर रेखा सोनी ने बताया कि दीपावली के दौरान मिलावट पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। READ MORE : ग्वालियर में आज 1.26 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करेंगे सड़कों और पार्कों का भूमिपूजन
Gwalior News: ग्वालियर में आज 1.26 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करेंगे सड़कों और पार्कों का भूमिपूजन

Gwalior News: ग्वालियर। शहर के उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में आज (शुक्रवार) 1 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का शुभारंभ होगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इन कार्यों का भूमिपूजन कर शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड-31 की आरपी कॉलोनी में बड़े पार्क के पास होगी। यहां आरपी कॉलोनी और अशोक बिहार कॉलोनी की विभिन्न गलियों में क्रमशः 61 लाख 12 हजार 254 रुपए और 42 लाख 96 हजार 581 रुपए की लागत से डामरीकरण कार्य किए जाएंगे। (Gwalior News) इसके बाद मंत्री तोमर वार्ड-31 के साकेत नगर पहुंचेंगे, जहां आरोग्य सदन वाली रोड पर 23 लाख 78 हजार 881 रुपए की लागत से सीमेंट-कंक्रीट सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। (Gwalior News) कार्यक्रम के अंतिम चरण में ऊर्जा मंत्री रेलवे कॉलोनी स्थित गुम्मट वाली दरगाह के पास भी पहुंचेंगे। यहां कॉलोनी की गलियों में डामरीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इन विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा और स्वच्छ परिवेश का लाभ मिलेगा। READ MORE: नकली पान मसाला फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में फर्जी पैकिंग सामग्री जब्त…
Ashoknagar News: नकली पान मसाला फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में फर्जी पैकिंग सामग्री जब्त…

Ashoknagar News: अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में नकली पान मसाले के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है, जहां राजश्री ब्रांड के नाम पर नकली पान मसाले की पैकिंग कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मौके से भारी मात्रा में गुटखा, नकली पैकिंग सामग्री और उपकरण जब्त किए हैं। सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हो रहा था ये काम पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक घर में नकली पान मसाले की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा, जिसमें आरोपी लालजी साहू को रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके घर से नकली राजश्री पान मसाले के पैकेट, रॉ मटेरियल और पैकिंग मशीन समेत कई सामग्री जब्त की गई है। थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि भोपाल में स्थित पान मसाले के डिस्ट्रीब्यूटरों से आरोपी का कोई संबंध रहा है या नहीं। उनसे बयान लेकर उपयुक्त कानूनी धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। एक साल से चल रही थी अवैध फैक्ट्री प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब एक वर्ष से यह अवैध फैक्ट्री चला रहा था। वह राजश्री जैसे प्रसिद्ध ब्रांड का नाम और लोगो इस्तेमाल कर नकली माल तैयार कर ग्राहकों और कंपनी दोनों को चूना लगा रहा था। पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। READ MORE: दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों को मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट ने इतने दिन के लिए दी इजाजत…
इंग्लैंड में परिवार संग सेटल हो रहे हैं Virat Kohli? भाई को सौंपी करोड़ों की संपत्ति की पावर ऑफ अटॉर्नी…

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार कारण क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी गुरुग्राम स्थित करोड़ों की संपत्ति है। कोहली ने हाल ही में अपनी जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) अपने बड़े भाई विकास कोहली के नाम की है, जिसके बाद उनके इंग्लैंड में स्थायी रूप से बसने की अटकलें तेज हो गई हैं। टीम इंडिया के साथ रवाना Virat Kohli पिछले मंगलवार विराट कोहली (Virat Kohli) गुरुग्राम स्थित वजीराबाद तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने DLF फेज़-1 स्थित अपने लग्जरी बंगले और एक फ्लैट की पावर ऑफ अटॉर्नी के कागज़ात पूरे किए। इस दौरान उन्होंने भाई विकास को संपत्ति से जुड़े सभी कानूनी, वित्तीय और प्रशासनिक निर्णयों का अधिकार सौंप दिया। कार्यवाही पूरी होने के बाद कोहली सीधे दिल्ली एयरपोर्ट रवाना हुए, जहां से वे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के साथ निकल गए। क्या इंग्लैंड बन गया है विराट का नया घर? सूत्रों के अनुसार, विराट कोहली अब ज़्यादातर समय इंग्लैंड में पत्नी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ बिता रहे हैं। खबर है कि अब उनकी मां सरोज कोहली भी उनके साथ वहीं शिफ्ट हो चुकी हैं। पहले वे विकास कोहली के साथ गुरुग्राम में रहती थीं। हालांकि विराट ने अभी तक आधिकारिक रूप से इंग्लैंड में सेटल होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन संपत्ति की GPA सौंपने और लगातार वहीं रहने से यह संभावना प्रबल हो गई है कि लंदन उनका नया स्थायी ठिकाना बन चुका है। GPA क्या होता है? जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) एक कानूनी दस्तावेज है, जिसके ज़रिए व्यक्ति किसी दूसरे को अपनी संपत्ति से जुड़े निर्णय लेने का अधिकार देता है। अब विकास कोहली को विराट की संपत्तियों को बेचने, किराए पर देने या क़ानूनी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने का पूरा अधिकार मिल गया है। विराट कोहली टेस्ट और T20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 10 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। हालांकि, वे अभी भी वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। वे आखिरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में नजर आए थे।अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के साथ हैं। READ MORE: Virat Kohli की दरियादिली, ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा कर जीत लिया फैन्स का दिल…
पत्रिका विमोचन में बोले CM Dr. Yadav: मीडिया की मुख्यधारा से दूर विषयों को आयुध ने दी पहचान

CM Dr. Yadav: भोपाल | पत्रकारिता सत्य की वह ज्योति है, जो अंधकार में भी रोशनी दिखाती है।” इसी भाव के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Yadav) ने आयुध पत्रिका के विमोचन समारोह में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने में आयुध मीडिया ने अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री बुधवार शाम को भोपाल के गुलमोहर क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा से जुड़े। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनजातीय नायकों और उपेक्षित सांस्कृतिक क्षेत्रों को मुख्यधारा की मीडिया में भले ही स्थान न मिला हो, लेकिन आयुध ने उन्हें मंच प्रदान किया। डिजिटल संस्करण का भी हुआ विमोचन कार्यक्रम के दौरान आयुध पत्रिका के डिजिटल संस्करण का भी विमोचन अतिथियों द्वारा रिमोट का बटन दबाकर किया गया। इस अवसर पर मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के सह-कार्यवाह हेमंत मुक्तिबोध, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र तिवारी, स्वदेश समूह के संपादक अतुल तारे, समूह सलाहकार संपादक गिरीश उपाध्याय, और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति विजय मनोहर तिवारी समेत कई गणमान्यजन उपस्थित थे। चंबल पर डॉक्यूमेंट्री विमोचन समारोह के दौरान आयुध पत्रिका का औपचारिक पंजीयन भी कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर चंबल क्षेत्र पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई, जिसे दर्शकों ने सराहा। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। “पत्रकारिता समाज के पुनर्जागरण की धुरी” विशिष्ट अतिथि हेमंत मुक्तिबोध ने कहा कि आयुध मीडिया के रूप में एक सशक्त उपक्रम की शुरुआत हुई है। “डिजिटल तो पहले ही आ चुका था, अब पत्रिका भी आ गई है। भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में पत्रकारिता की ऐतिहासिक भूमिका रही है,” उन्होंने कहा। वहीं वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र तिवारी ने कहा कि वर्तमान पत्रकारिता जगत अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है। “हमें यह देखना होगा कि अगली पीढ़ियों के लिए हम कैसी पत्रकारिता छोड़कर जा रहे हैं।” लोकेन्द्र सिंह ने व्यक्त किया आभार कार्यक्रम के अंत में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्राध्यापक लोकेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में सौरभ कुमार, अंकित, आशुतोष भारद्वाज और सुयश त्यागी सहित कई युवा मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे। READ MORE: 12 महीने से वेतन नहीं मिला, ड्रेसर ने बीएमओ पर ताना कट्टा, VIDEO वायरल…