Chambalkichugli.com

पत्रिका विमोचन में बोले CM Dr. Yadav: मीडिया की मुख्यधारा से दूर विषयों को आयुध ने दी पहचान

CM Dr. Yadav said at the release of Ayudh magazine

CM Dr. Yadav: भोपाल | पत्रकारिता सत्य की वह ज्योति है, जो अंधकार में भी रोशनी दिखाती है।” इसी भाव के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Yadav) ने आयुध पत्रिका के विमोचन समारोह में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने में आयुध मीडिया ने अहम भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री बुधवार शाम को भोपाल के गुलमोहर क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा से जुड़े। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनजातीय नायकों और उपेक्षित सांस्कृतिक क्षेत्रों को मुख्यधारा की मीडिया में भले ही स्थान न मिला हो, लेकिन आयुध ने उन्हें मंच प्रदान किया।

डिजिटल संस्करण का भी हुआ विमोचन

कार्यक्रम के दौरान आयुध पत्रिका के डिजिटल संस्करण का भी विमोचन अतिथियों द्वारा रिमोट का बटन दबाकर किया गया। इस अवसर पर मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के सह-कार्यवाह हेमंत मुक्तिबोध, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र तिवारी, स्वदेश समूह के संपादक अतुल तारे, समूह सलाहकार संपादक गिरीश उपाध्याय, और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति विजय मनोहर तिवारी समेत कई गणमान्यजन उपस्थित थे।

चंबल पर डॉक्यूमेंट्री

विमोचन समारोह के दौरान आयुध पत्रिका का औपचारिक पंजीयन भी कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर चंबल क्षेत्र पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई, जिसे दर्शकों ने सराहा। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

“पत्रकारिता समाज के पुनर्जागरण की धुरी”

विशिष्ट अतिथि हेमंत मुक्तिबोध ने कहा कि आयुध मीडिया के रूप में एक सशक्त उपक्रम की शुरुआत हुई है। “डिजिटल तो पहले ही आ चुका था, अब पत्रिका भी आ गई है। भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में पत्रकारिता की ऐतिहासिक भूमिका रही है,” उन्होंने कहा।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र तिवारी ने कहा कि वर्तमान पत्रकारिता जगत अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है। “हमें यह देखना होगा कि अगली पीढ़ियों के लिए हम कैसी पत्रकारिता छोड़कर जा रहे हैं।”

लोकेन्द्र सिंह ने व्यक्त किया आभार

कार्यक्रम के अंत में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्राध्यापक लोकेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में सौरभ कुमार, अंकित, आशुतोष भारद्वाज और सुयश त्यागी सहित कई युवा मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे।

READ MORE: 12 महीने से वेतन नहीं मिला, ड्रेसर ने बीएमओ पर ताना कट्टा, VIDEO वायरल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *