GWALIOR MAUSAM UPDATE : मार्च की तपिश के बाद मौसम का यू-टर्न: ग्वालियर में गर्मी के बीच बारिश और आंधी की दस्तक

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में तापमान 36.8°C तक पहुंचा न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक 28–30 मार्च के बीच मौसम बदलेगा तेज हवा, बादल और बारिश की संभावना गेहूं और चना फसल को नुकसान का खतरा GWALIOR MAUSAM UPDATE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में मार्च के आखिरी दिनों में गर्मी ने अचानक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से अधिक है। दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। MP Weather Update बारिश और ओलों ने मचाई तबाही 72 घंटे से जारी सिस्टम से बिगड़ा हालात सुबह से ही चढ़ रहा तापमान सुबह से ही तेज धूप का असर साफ नजर आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक गर्मी का असर ऐसे ही बरकरार रहेगा, जिससे तापमान और बढ़ोत्तरी हो सकती है। ग्वालियर में सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, चार घायल पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम हालांकि, इस गर्मी के बीच राहत की खबर भी है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर 28 से 30 मार्च के बीच देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, आसमान में बादल छा सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। Nepal के सबसे युवा प्रधानमंत्री होगे बालेंद्र शाह, आज ग्रहण करेंगे पदभार किसानों की बढ़ी चिंता मौसम में इस अचानक बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। रबी फसलों, खासकर गेहूं और चने की कटाई का समय चल रहा है। ऐसे में तेज हवा और बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे आर्थिक हानि की आशंका है। श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घाट निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश सावधानी बरतने की सलाह विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कटाई और भंडारण का काम सावधानी से करें। वहीं आम लोगों को भी तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
KALI TEMPLE ENCORACHMENMT : काली मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण!, मेले से पहले कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

HIGHLIGHTS: काली मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रशासन को पहले भी दी जा चुकी है शिकायत 30 मार्च को प्रस्तावित है भव्य मेला 5 से 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना KALI TEMPLE ENCORACHMENMT : शिवपुरी। जिले की पोहरी तहसील के ग्राम परिच्छा अहीर में स्थित मां काली मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। Operation Sindoor पर फिल्म की तैयारी, विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म मंदिर परिसर पर कब्जे का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए हैं। इससे मंदिर परिसर का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो गया है, जिससे धार्मिक गतिविधियों में भी बाधा आ रही है। देश में पेट्रोल, डीजल और LPG पर्याप्त मात्रा में, कोई कमी नहीं, सरकार ने बताया कितना है स्टॉक पहले भी हो चुकी हैं शिकायतें ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम और जिला प्रशासन को कई बार शिकायत की जा चुकी है। 25 मार्च को प्रशासन को अंतिम चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। SUICIDE ABETEMENT CASE : सुसाइड के लिए उकसाने पर सख्त सजा!, बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष समेत दो दोषियों को 7-7 साल जेल मेले से पहले बढ़ी चिंता 30 मार्च 2026 को मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन होना है, जिसमें 5 से 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। अतिक्रमण के कारण व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। PAKISTAN UNESCO HERITAGE : पाकिस्तान की कई धरोहरें यूनेस्को सूची में, लेकिन उन्हें खतरा बना रहा गंभीर मामला कलेक्टर से लगाई गुहार ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर अतिक्रमण हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मेला सुचारु रूप से आयोजित हो सके।
SUICIDE ABETEMENT CASE : सुसाइड के लिए उकसाने पर सख्त सजा!, बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष समेत दो दोषियों को 7-7 साल जेल

HIGHLIGHTS: आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो आरोपियों को 7 साल की सजा बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष भी दोषियों में शामिल पैसों के विवाद और प्रताड़ना से परेशान था युवक सुसाइड नोट के आधार पर हुआ खुलासा पांच आरोपी सबूतों के अभाव में बरी SUICIDE ABETEMENT CASE : ग्वालियर। गुना के कैंट थाना क्षेत्र में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। बता दें कि चतुर्थ अपर सत्र न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी मानते हुए 7-7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। GWALIOR GUN THREAT : बंदूक के दम पर धमकी!, बेटे के विवाद में पेट्रोल पंप संचालक का VIDEO वायरल पैसों के विवाद में बढ़ी प्रताड़ना यह मामला वर्ष 2020 का है, जब अर्जुन किरार नाम के युवक ने कथित रूप से पैसों के लेन-देन के विवाद और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। बताया गया कि घटना के समय उसकी पत्नी गर्भवती थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया। ईरान को अमेरिका की चेतावनी- हार नहीं मानी तो होगा और भीषण हमला दोस्त के घर में लगाई फांसी अर्जुन किरार अपने एक परिचित के घर ठहरे हुए थे। अगले दिन सुबह जब उन्हें जगाने की कोशिश की गई और कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़कर देखा गया। अंदर अर्जुन का शव पंखे से लटका मिला। बृजेश्वरी कॉलोनी अग्निकांड का खुलासा शॉर्ट सर्किट बना मौत का कारण, जांच जारी सुसाइड नोट से खुला मामला जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें अर्जुन ने कुछ लोगों पर पैसों के लिए दबाव बनाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसी आधार पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। FY2026 में क्रेडिट ग्रोथ में उछाल: रिटेल और MSME सेक्टर बने सहारा दो दोषी, पांच बरी कोर्ट ने सुनवाई के बाद पांच आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। वहीं विक्रम बोहरे, जो वर्तमान में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं, और अरविंद जैन को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई। रिपोर्ट का दावा: भारत में इस साल हाउसिंग अफोर्डेबिलिटी रहेगी स्थिर कोर्ट की सख्त टिप्पणी न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि लगातार प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, और ऐसे मामलों में सख्त सजा जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह के अपराधों पर रोक लगाई जा सके।
GWALIOR GUN THREAT : बंदूक के दम पर धमकी!, बेटे के विवाद में पेट्रोल पंप संचालक का VIDEO वायरल

HIGHLIGHTS: पेट्रोल पंप संचालक द्वारा युवक को बंदूक दिखाकर धमकाया बेटे के विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला CCTV में कैद हुई पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो पुलिस ने लिया संज्ञान, शिकायत का इंतजार GWALIOR GUN THREAT : ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप संचालक द्वारा युवक को लाइसेंसी बंदूक दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। बता दें कि यह घटना सिकंदर कंपू इलाके की बताई जा रही है, जिसका CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गर्मी में राहत का देसी उपाय: रोज पिएं आम पन्ना, मिले ठंडक और एनर्जी फोन विवाद से बढ़ा मामला जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत पेट्रोल पंप संचालक विजय कुशवाहा के बेटे और रोहित नाम के युवक के बीच फोन पर हुई कहासुनी से हुई थी। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला आमने-सामने तक पहुंच गया। रामनवमी पर राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश: प्रभु राम से मिलते हैं जीवन के आदर्श बंदूक दिखाकर दी धमकी बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे विजय कुशवाहा लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने युवक के साथ गाली-गलौज की और उसे खुलेआम धमकी दी। वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि दोबारा उनके बेटे को फोन किया या ज्यादा बात की तो अंजाम गंभीर होगा। फ्रांस दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, G7 बैठक में भारत की होगी अहम भूमिका CCTV में कैद हुई पूरी घटना यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग घटना को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। उज्जैन में आस्था का संगम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंगारेश्वर महादेव के चरणों में टेका माथा प्रदेश की खुशहाली की कामना पुलिस ने लिया संज्ञान पुलिस का कहना है कि मामला सोशल मीडिया के जरिए उनके संज्ञान में आया है। फिलहाल इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Dodachura Smuggling Case : 1900 KG डोडाचूरा केस में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे सहित दो को 14 साल की जेल, 1 लाख जुर्माना !

HIGHLIGHTS: 1900 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला दो आरोपियों को 14-14 साल की सजा ट्रक से 76 बोरियों में बरामद हुआ मादक पदार्थ 1-1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया दो अन्य आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी Dodachura Smuggling Case : मध्यप्रदेश। ग्वालियर की विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) अदालत ने वर्ष 2022 में पकड़े गए 1900 किलोग्राम डोडाचूरा तस्करी मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने विवेक पोरवाल और संदीप सिंह तोमर को दोषी करार देते हुए 14-14 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 1-1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। मीराबाई चानू का बयान: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से आदिवासी खिलाड़ियों को नई पहचान ट्रक से बरामद हुआ था भारी मात्रा में मादक पदार्थ यह मामला मोहना थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को सूचना मिलने के बाद एबी रोड स्थित चराई मौजा के पास घेराबंदी कर एक ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद किया गया। Chaitra Purnima 2026: कब है चैत्र पूर्णिमा ? जानें व्रत, स्नान-दान और मुहूर्त की सही तिथि 76 बोरियों में छिपाकर रखी गई थी खेप जांच में सामने आया कि ट्रक में भूसी के नीचे 76 बोरियों में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया था। प्रत्येक बोरी में लगभग 25 किलोग्राम डोडाचूरा था, कुल मिलाकर 1900 किलोग्राम की बड़ी खेप बरामद हुई। SA vs NZ: रन कम, विकेट ज्यादा! जानें किस गेंदबाज ने मचाया धमाल साजिश में शामिल थे कई आरोपी पुलिस ने पूछताछ के आधार पर ब्रजेश सिंह सिकरवार, विवेक पोरवाल, हरीसिंह उर्फ हरीश अंजना और देवकीनंदन पटेल को आरोपी बनाया था। इन पर तस्करी की साजिश रचने का आरोप था। GWALIOR PETROL CRISES :पेट्रोल संकट की अफवाह या हकीकत; ग्वालियर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, क्या सच में खत्म हो रहा है तेल? दो को सजा, दो को बरी अदालत ने विवेक पोरवाल और संदीप सिंह तोमर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत दोषी मानते हुए सजा सुनाई। वहीं, पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में हरीसिंह उर्फ हरीश अंजना और देवकीनंदन पटेल को दोषमुक्त कर दिया गया।
GWALIOR PETROL CRISES :पेट्रोल संकट की अफवाह या हकीकत; ग्वालियर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, क्या सच में खत्म हो रहा है तेल?

HIGHLIGHTS: पेट्रोल खत्म होने की अफवाहों से बढ़ी चिंता ग्वालियर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें कई लोग जरूरत से ज्यादा भरवा रहे पेट्रोल प्रशासन ने अफवाहों से बचने की दी सलाह सप्लाई सामान्य, लेकिन मांग में अचानक उछाल GWALIOR PETROL CRISES : ग्वालियर। देशभर में पहले गैस सिलेंडर की कमी की खबरों ने लोगों को परेशान किया था, और अब पेट्रोल को लेकर फैल रही अफवाहों ने आम जनता की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब ग्वालियर में भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई हैं, जहां लोग अपनी गाड़ियों में जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवाते नजर आ रहे हैं। धुरंधर 2 में ACP ओमर का रोल निभाने वाले एक्टर का दावा; पाकिस्तान से आए धमकी भरे मैसेज अफवाहों ने बढ़ाई बेचैनी सोशल मीडिया और मुंहज़बानी फैली खबरों के चलते लोगों में डर का माहौल बन गया है। हालांकि प्रशासन या तेल कंपनियों की ओर से किसी भी तरह की कमी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, फिर भी लोग एहतियात के तौर पर ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं। LPG संकट में भारत के लिए इस पुराने दोस्त ने खोले भंडार, 20000 KM दूर से बढ़ाए मदद के हाथ कहीं पैनिक, कहीं समझदारी ग्वालियर के कई इलाकों में लोग घबराहट में पेट्रोल पंपों पर उमड़ रहे हैं, वहीं कुछ नागरिक ऐसे भी हैं जो अफवाहों से दूर रहकर सामान्य तरीके से ईंधन ले रहे हैं। उनका कहना है कि बिना पुष्टि के ऐसी खबरों पर भरोसा करना गलत है। LPG संकट में भारत का ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा….जानें नौसेना होर्मुज से कैसे निकाल रही जहाज! प्रशासन की अपील स्थानीय प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही उनका कहना है कि जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवाने से कृत्रिम संकट पैदा हो सकता है। ALL INDIA RDIO CHANGES: आकाशवाणी में बड़ा बदलाव अब बजेगा ‘वंदे मातरम’ का पूरा संस्करण All India Radio स्थिति पर नजर फिलहाल ग्वालियर में पेट्रोल की सप्लाई सामान्य बताई जा रही है, लेकिन अफवाहों के कारण मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे अस्थायी दबाव जरूर बना है।
BHIND BOMB THERAT: डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने घेरा इलाका; सर्चिंग में कुछ नहीं मिला

HIGHLIGHTS: भिंड डाकघर की पासपोर्ट शाखा में धमकी भरा ई-मेल मिला पूरे परिसर को तुरंत खाली कराया गया बम और डॉग स्क्वॉड ने सघन सर्चिंग की बाजार बंद, यातायात रोका गया जांच में अभी तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली BHIND BOMB THERAT: ग्वालियर। भिंड के मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट शाखा में बुधवार सुबह एक धमकी भरा ई-मेल मिलने से अफरा-तफरी मच गई। मेल में डाकघर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत पूरे परिसर को खाली करवा दिया। One Day Panchayat Adhyaksh : कौन हैं कामिनी बघेल? जो बनीं एक दिन की पंचायत अध्यक्ष और अफसरों की लगा दी क्लास ! पुलिस और बम स्क्वॉड की सघन जांच सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। कोतवाली और देहात थाना पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Sanjeev Pathak मौके पर पहुंचे। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम ने पूरे परिसर में सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। एनिमल को पीछे छोड़ धुरंधर 2 बनी बॉक्स ऑफिस की नई बादशाह रणवीर सिंह का जलवा कायम बाजार बंद, यातायात रोका गया सुरक्षा के मद्देनजर डाकघर के आसपास का इलाका सील कर दिया गया। मुख्य मार्गों पर यातायात रोक दिया गया और आसपास के बाजार भी बंद करा दिए गए। अचानक भारी पुलिस बल की तैनाती से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। भारत-इजरायल साझेदारी से IMEC मजबूत, चीन की पकड़ को संतुलित करने की रणनीति मेल की जांच जारी प्रारंभिक जांच में कोई खतरा नहीं मिला है, लेकिन पुलिस अब ई-मेल के स्रोत और उसकी सच्चाई की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले की पूरी पड़ताल की जा रही है और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
One Day Panchayat Adhyaksh : कौन हैं कामिनी बघेल? जो बनीं एक दिन की पंचायत अध्यक्ष और अफसरों की लगा दी क्लास !

HIGHLIGHTS: कामिनी बघेल बनीं एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष PWD की बैठक लेकर सड़कों पर दिए सख्त निर्देश 4 दिन में गड्ढे भरने वाले ऐप के प्रचार पर जोर कार्यालय का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए विधायक ने वीडियो कॉल कर किया उत्साहवर्धन One Day Panchayat Adhyaksh : भिंड। जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया के ‘नव संकल्प अभियान’ के तहत एक अनोखी पहल देखने को मिली। बता दें कि अभियान के छठे दिन ररुआ (रौन) की रहने वाली कामिनी बघेल को एक दिन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य लड़कियों को नेतृत्व और प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए प्रोत्साहित करना है। एक नहीं दो घड़ियां क्यों पहनते हैं Abhishek Bachchan जानिए बच्चन परिवार की दिलचस्प कहानी पदभार संभालते ही ली PWD की बैठक कामिनी बघेल ने पदभार संभालते ही लोक निर्माण विभाग (PWD) की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान एसडीएम हरिशचंद्र सूत्रकार भी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की खराब सड़कों और पिछले दो साल में बने निर्माण कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई। कामिनी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और सभी काम समय सीमा में पूरे हों। S. S. Rajamouli की वाराणसी बनी ग्लोबल चर्चा का केंद्र प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू का मेगा प्रोजेक्ट गड्ढे भरने के निर्देश, ऐप के प्रचार पर जोर बैठक में PWD अधिकारियों ने बताया कि एक मोबाइल ऐप के जरिए चार दिनों के भीतर सड़कों के गड्ढे भरे जा सकते हैं। इस पर कामिनी ने निर्देश दिए कि इस व्यवस्था का आम लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए, ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें। कार्यालय का निरीक्षण और सुधार के निर्देश बैठक के बाद कामिनी बघेल ने जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने साफ-सफाई और कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। T20 सीरीज का रोमांच खत्म, साउथ अफ्रीका ने NZ को पांचवें मैच में दी करारी शिकस्त विधायक ने किया उत्साहवर्धन बाद में नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने वीडियो कॉल के माध्यम से कामिनी से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। यह पहल न सिर्फ प्रेरणादायक रही, बल्कि लड़कियों को आगे बढ़ने का संदेश भी देती नजर आई।
GWALIOR FIRE NEWS: ग्वालियर के केमिकल गोदाम में लगी आग; सर्जिकल वेस्ट से भड़की आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू!

HIGHLIGHTS: राजश्री अपार्टमेंट में केमिकल गोदाम से आग भड़की 20 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया दमकल की 3 गाड़ियां और 1 केमिकल फॉर्म गाड़ी लगी आग बुझाने में प्रारंभिक आशंका शॉट सर्किट से आग लगी अपार्टमेंट में रखे गैस सिलेंडर और स्याही के ड्रम सुरक्षित बाहर निकाले गए GWALIOR FIRE NEWS: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट में सुबह 11 बजे आग लग गई। बता दें कि आग अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में स्थित केमिकल गोदाम से शुरू होकर पहली मंजिल तक पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत अपार्टमेंट में रहने वाले लगभग 20 परिवारों को बाहर निकाला और घरों में रखे गैस सिलेंडर बाहर कर लिए गए। दमकल की तीन गाड़ियों ने पानी और एक गाड़ी केमिकल फॉर्म की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। 7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप आग लगने का कारण और नुकसान गोदाम में स्याही और सर्जिकल वेस्ट रखा गया था। प्रारंभिक आशंका है कि आग शॉट सर्किट से भड़की। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। अपार्टमेंट के संकरे रास्ते के कारण दमकल को पहुंचने में कठिनाई हुई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पाया गया। Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा रहवासियों की प्रतिक्रिया रहवासी लक्ष्मी राठौर ने बताया कि वे पूरी तरह फंस गए थे और बच्चों को एक-एक करके बाहर निकाला गया। रेशमा ने कहा कि यह स्थिति बेहद डरावनी थी और कई बार केमिकल गोदाम हटाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुन नहीं पाया। गोदाम शिल्पा मेडिकल का बताया गया है। TV मार्केट में नया ट्रेंड-कम ग्रोथ के बावजूद QLED और बिग स्क्रीन का जलवा प्रशासन की कार्रवाई और राहत कार्य ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि आगजनी में लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई होगी। उन्होंने पुष्टि की कि सभी परिवार सुरक्षित हैं और राहत कार्य जारी है। एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर मौजूद है।
Dabra MLA Suresh Raje car fine : हूटर लगा तो नहीं मिली छूट, डबरा विधायक की कार पर 10 हजार का चालान

HIGHLIGHTS: विधायक की कार पर अवैध हूटर मिलने पर 10 हजार का चालान मौके पर हूटर हटाकर जब्त किया गया बेटे को बुलाकर विधायक ने भरवाया जुर्माना सिविल मजिस्ट्रेट की निगरानी में चला अभियान सैकड़ों वाहनों पर भी की गई कार्रवाई Dabra MLA Suresh Raje car fine : ग्वालियर। जिले के डबरा में चल रहे मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के दौरान नियम तोड़ने पर कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की कार पर भी कार्रवाई की गई। बता दें कि कार पर अवैध रूप से हूटर लगाए जाने पर प्रशासन ने 10 हजार रुपये का चालान लगाया था। मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान-आंद्रे रसेल की कमी नहीं भर सकते कैमरून ग्रीन पुलिस ने की वाहनों की सघन जांच चेकिंग अभियान सिविल न्यायालय मजिस्ट्रेट की निगरानी में चलाया जा रहा था, जिसमें पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान डबरा विधायक की गाड़ी को रोका गया, जहां वाहन पर लगे हूटर को नियमों के खिलाफ पाया गया। आयुष्मान योजना बनी वरदान देवास में मरीजों को मिल रहा मुफ्त डायलिसिस.. वाहन से हूटर को हटाया नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही हूटर को हटाया गया और जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही विधायक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बताया जा रहा है कि विधायक ने मौके पर ही अपने बेटे को बुलाकर चालान की राशि जमा करवाई। पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह फेल तेल कंपनियों ने कहा देश में भरपूर स्टॉक और अन्य कारों के भी काटे चालान इस अभियान के दौरान सिर्फ एक ही वाहन पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सैकड़ों लोडिंग वाहनों और अन्य कारों के भी चालान काटे। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार जारी रहेगा। हरीश की 13 साल के संघर्ष की जंग खत्म… दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई अतिम विदाई नियमों का उललंफन करने पर नहीं मिलेगी छूट प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि। नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी।