Chambalkichugli.com

DATIYA RAPE CASE : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; सोशल मीडिया पर हुई फ्रेंडशिप- फिर ले गया होटल

DATIYA RAPE NEWS

HIGHLIGHTS: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म का आरोप शादी का झांसा देकर होटल में ले गया आरोपी न्यूड फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग परिजनों को भेजे आपत्तिजनक वीडियो पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की DATIYA RAPE CASE : ग्वालियर। दतिया में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक गंभीर अपराध में बदल गई। बता दें कि ग्वालियर की 19 वर्षीय युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। GUNA SUICIDE CASE : नानाखेड़ी सुसाइड केस में उठी मुआवजे की मांग तेज़, नवविवाहिता ने बच्चे की नाक में रुई ठूसकर लगाई थी फांसी! इंस्टाग्राम से बढ़ी बातचीत पीड़िता के अनुसार करीब दो महीने पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर दतिया के कोटरा निवासी विवेक रावत से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिया और 6 मार्च को उसे ग्वालियर के चेतकपुरी बुलाया। भगवान विष्णु की कृपा के लिए अप्रैल एकादशी 2026: पूरी जानकारी मंदिर के बहाने ले गया होटल युवती का आरोप है कि आरोपी उसे पीतांबरा मंदिर दर्शन के बहाने दतिया ले गया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। HANUMAN JAYANTI MELA : हनुमान जयंती मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, 500+ वॉलंटियर्स संभालेंगे जिम्मेदारी न्यूड फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग घटना के बाद आरोपी ने युवती का मोबाइल अपने पास रख लिया और उसकी इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर उसके दोस्तों से पैसे मांगने लगा। साथ ही आरोपी लगातार युवती और उसके परिजनों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करता रहा। गर्मियों में बालकनी को बनाएं हरा भरा ये 8 पौधे रखेंगे हवा और मूड दोनों फ्रेश 25 मार्च को खुला मामला मामला तब सामने आया जब आरोपी ने युवती के परिजनों और दोस्तों को आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेज दिए। इसके बाद पीड़िता ने परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।  

HANUMAN JAYANTI MELA : हनुमान जयंती मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, 500+ वॉलंटियर्स संभालेंगे जिम्मेदारी

HANUMAN JAYANTI MELA

HIGHLIGHTS: हनुमान जयंती मेले के लिए प्रशासन अलर्ट 500 से ज्यादा वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे हेड काउंट सिस्टम से श्रद्धालुओं की गिनती सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी चिकित्सा, फायर और खाद्य सुरक्षा की विशेष व्यवस्था HANUMAN JAYANTI MELA : गुना। हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। बता दें कि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी हितिका वसल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने टेकरी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों ने करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर मेला स्थल और मार्गों का निरीक्षण किया। IPL 2026 के सेमीफाइनल की रेस में चार दावेदार, अंबाती रायडू ने किया खुलासा व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, बिजली, चिकित्सा सुविधा, खाद्य सुरक्षा, अग्निशमन और स्वच्छता जैसे सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। IPL 2026 के सेमीफाइनल की रेस में चार दावेदार, अंबाती रायडू ने किया खुलासा हेड काउंट सिस्टम से होगी श्रद्धालुओं की गिनती हर साल लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए इस बार “हेड काउंट” सिस्टम लागू किया जाएगा। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और एक केंद्रीय कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी, जिससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा बेहतर तरीके से की जा सके। रुपये के मूल्य और बाजार नियंत्रण के लिए RBI ने बैंकों को दिए सख्त निर्देश 500 से ज्यादा वॉलंटियर्स संभालेंगे जिम्मेदारी मेले के सफल संचालन के लिए 500 से अधिक वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे। सभी को पहचान के लिए बैच, सीटी और टोपी दी जाएगी। साथ ही यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए गए हैं और सड़कों की मरम्मत के निर्देश भी दिए गए हैं। MINOR GIRL SUICIDE ATTEMPT : नाबालिग किशोरी ने घर में गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश, समय रहते बची जान श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान मेले के दौरान चिकित्सा टीम, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की तैनाती रहेगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष टीम भी तैनात की जाएगी। प्रशासन ने इसे आस्था का महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया है।

GUNA SUICIDE CASE : नानाखेड़ी सुसाइड केस में उठी मुआवजे की मांग तेज़, नवविवाहिता ने बच्चे की नाक में रुई ठूसकर लगाई थी फांसी!

GUNA SUICIDE CASE

HIGHLIGHTS : कीर्ति कुशवाह ने बिजली बिल विवाद में फांसी लगाकर की आत्महत्या 10 महीने की बेटी की नाक-मुंह में रुई ठूंसकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास परिवार पर 1.26 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटा हुआ था बिजली उपभोक्ता मंच ने परिवार को मुआवजा देने की मांग की स्मार्ट मीटर नीति वापस लेने की भी उठाई गई मांग GUNA SUICIDE CASE : ग्वालियर। गुना के नानाखेड़ी इलाके में बिजली बिल के बकाया और कटौती को लेकर पति-पत्नी में चल रहे विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। 26 वर्षीय नवविवाहिता कीर्ति कुशवाह ने शुक्रवार दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस Nora Fatehi ने साड़ी में कराया स्टनिंग फोटोशूट, फैंस हुए दीवाने सुसाइड से पहले उसने अपनी 10 महीने की बेटी की नाक और मुंह में रुई ठूंस दी, जिससे बच्ची की हालत गंभीर हो गई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा है। बिजली बिल विवाद बना कारण परिवार पर करीब 1.26 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। बिल न चुकाने के कारण बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। भीषण गर्मी और बिजली न होने के तनाव को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता रहता था। घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। कीर्ति नवविवाहिता थी और इस दबाव में आकर उसने यह कदम उठा लिया। कामदा एकादशी 2026: चैत्र महीने की अंतिम एकादशी का व्रत कब और कैसे रखें बिजली उपभोक्ता मंच का बयान इस घटना पर बिजली उपभोक्ता मंच के सदस्य सामने आए हैं। मंच के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र भदौरिया, लोकेश शर्मा और मनीष श्रीवास्तव ने गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि बढ़ते बिजली बिल, कटौती और भुगतान के दबाव ने महिला को इस कदम तक पहुंचाया। उन्होंने बिजली कंपनी और सरकार से पीड़ित परिवार को तुरंत उचित मुआवजा देने की मांग की है। IPL 2026 के सेमीफाइनल की रेस में चार दावेदार, अंबाती रायडू ने किया खुलासा मानवीय दृष्टिकोण की अपील मंच ने कहा कि बिजली सेवा को मुनाफे का साधन नहीं बनाया जाना चाहिए। बकाया बिलों के समाधान में मानवीय रुख अपनाया जाए। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार से प्रीपेड स्मार्ट मीटर नीति वापस लेने और लगे मीटर हटाने की भी मांग की गई है। मंच का कहना है कि आम जनता पर बिजली बिल का बोझ बढ़ रहा है, जिससे ऐसी घटनाएं हो रही हैं।  

MINOR GIRL SUICIDE ATTEMPT : नाबालिग किशोरी ने घर में गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश, समय रहते बची जान

SUICIDE ATTEMPT

HIGHLIGHTS: 17 वर्षीय किशोरी ने घर में धारदार हथियार से गले पर वार किया छोटे भाई ने खून से लथपथ हालत में देखा, मां को दी सूचना परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जान बच गई किशोरी की हालत स्थिर, लेकिन बोलने में असमर्थ पुलिस ने शुरू की जांच, अज्ञात कारणों से सुसाइड अटेम्प्ट MINOR GIRL SUICIDE ATTEMPT : ग्वालियर। भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरथ नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने शुक्रवार शाम घर के अंदर धारदार हथियार से अपने गले पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि परिजनों की तत्काल सूझ-बूझ से उसकी जान बच ली गई। बार-बार सिर दर्द से हैं परेशान? इसकी वजह हो सकती है आपकी डाइजेशन प्रॉब्लम जिला अस्पताल में करवाया भर्ती बताया जा रहा है कि उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। उस समय किशोरी घर पर अकेली थी, अज्ञात कारणों से उसने अचानक यह कदम उठा लिया। कुछ देर बाद उसके छोटे भाई ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत अपनी मां संध्या को सूचना दी। जुलाई से नया नियम लागू: मिस-सेलिंग पर RBI का शिकंजा, ग्राहकों को मिलेगा फायदा तत्काल उपचार से बची जान जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका तत्काल उपचार शुरू किया, फिलहाल किशोरी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं है। सूचना कि माने तो ज़्यादा गंभीर हालत के कारण किशोरी अभी बोलने में असमर्थ है। तनाव हार्मोन कॉर्टिसोल से राहत के आसान उपाय, अपनाएं ये प्राकृतिक तरीके परिजनों और पुलिस की प्रतिक्रिया परिजनों ने बताया कि उन्हें घटना के पीछे के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि किशोरी पहले भी किसी मानसिक तनाव की शिकायत नहीं करती थी। देहात थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। KKR vs MI: 35 मुकाबलों में किस टीम का रहा दबदबा? जानिए पूरा रिकॉर्ड पुलिस का कहना है कि किशोरी के स्वस्थ होने और बोलने लायक होने के बाद ही असली वजह सामने आएगी, फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।  

GWALIOR CYBER FRAUD : 800% रिटर्न का झांसा, ग्वालियर में युवक से 36 लाख की ठगी

CYBER FRAUD

HIGHLIGHTS : 800% मुनाफे का लालच देकर रची गई ठगी व्हाट्सऐप और ऐप के जरिए किया संपर्क 36.66 लाख रुपए की बड़ी धोखाधड़ी “VIP क्लब” के नाम पर फर्जी निवेश स्कीम पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया GWALIOR CYBER FRAUD : ग्वालियर। ऑनलाइन निवेश के बढ़ते ट्रेंड के बीच ठगी के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। बता दें कि थाटीपुर क्षेत्र के सत्यदेव नगर में रहने वाले डॉ. रामहित शर्मा के बेटे हर्ष बरुआ को 21 अगस्त 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप और मोबाइल ऐप के जरिए संपर्क किया। चित्रकूट में रामनवमी को मनी दिवाली, 22 लाख से अधिक दीपों से जगमगाया शहर VIP क्लब के नाम पर रचा गया जाल आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट और IPO निवेश का विशेषज्ञ बताते हुए “नुवामा VIP परामर्श क्लब” से जोड़ने का प्रस्ताव दिया। उसने दावा किया कि उसके प्लेटफॉर्म से निवेश करने पर सामान्य रिटर्न से कई गुना, यहां तक कि 800% तक मुनाफा मिल सकता है। 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम….. इस दिन खत्म हो जा रही है डेडलाइन लालच में आकर लगाए लाखों रुपए आरोपी की बातों में आकर हर्ष बरुआ ने 21 अगस्त से 15 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 36.66 लाख रुपए निवेश कर दिए। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने कुछ फर्जी रिपोर्ट और प्रॉफिट दिखाए। आज का राशिफल: 28 मार्च, मेष से मीन राशि तक का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें पूरी जानकारी पैसे मांगने पर आरोपी हुआ गायब जब हर्ष ने अपनी निवेश राशि और मुनाफा वापस मांगा, तो आरोपी ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और अचानक संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद हर्ष को ठगी का एहसास हुआ। Ola-Hero को टक्कर देने आ रहे VinFast के नए ई-स्कूटर, लॉन्च की तैयारी पूरी पुलिस ने दर्ज किया मामला पीड़ित ने थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान के अनुसार, “नुवामा VIP परामर्श क्लब” की असलियत और आरोपी की पहचान की जांच जारी है।    

DOMESTIC VOILENCE : गुना में दर्दनाक घटना; नवविवाहिता की फांसी से मौत, मासूम बेटी की हालत गंभीर

DOMESTIC VOILENCE

Highlights: नानाखेड़ी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत 10 महीने की बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती बच्ची के मुंह और नाक में रुई ठूंसी मिली घरेलू विवाद और आर्थिक तनाव सामने आया पुलिस ने जांच शुरू की DOMESTIC VOILENCE : गुना। जिले के नानाखेड़ी इलाके में एक नवविवाहिता का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान 26 वर्षीय कीर्ति कुशवाह के रूप में हुई है। घटना के समय घर में उसकी 10 महीने की बेटी भी मौजूद थी, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बॉलीवुड में फ्लॉप हीरो, साउथ में है सुपरस्टार का दर्जा, फिल्मों और बिजनेस से बनाया 1400 करोड़ का नेटवर्थ बेटी के मुंह में रुई ठूंसी मिली घटना को और भी चौंकाने वाला तब माना गया, जब मासूम बच्ची के मुंह और नाक में रुई ठूंसी हुई मिली। बच्ची बेसुध हालत में जमीन पर पड़ी थी। पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। RAM NAVAMI UTSAV : रामनवमी पर भिंड हुआ राममय, हवन पूजन के साथ नवदुर्गा उत्सव का भव्य समापन घरेलू विवाद की बात आई सामने जानकारी के अनुसार, कीर्ति की शादी नानाखेड़ी निवासी नीतीश से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक सब सामान्य रहा, लेकिन हाल के दिनों में पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे थे। परिवार पर एक लाख रुपए का बिजली बिल बकाया होने के कारण भी तनाव बना हुआ था। मुनमुन सेन: सैफ अली खान की पूर्व प्रेमिका, 20 भाषाओं में 60 फिल्में और रॉयल बैकग्राउंड वाली एक्ट्रेस घटना के समय घर में नहीं थे सदस्य बताया जा रहा है कि घटना के समय कीर्ति की जेठानी मंदिर गई हुई थी। इसी दौरान उसने यह कदम उठाया। वापस लौटने पर जेठानी ने उसे फंदे पर लटका पाया। ADR रिपोर्ट में खुलासा: BSP को 19 साल से नहीं मिला बड़ा चंदा, BJP को मिला भारी फंड दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं ससुराल पक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया है।

RAM NAVAMI UTSAV : रामनवमी पर भिंड हुआ राममय, हवन पूजन के साथ नवदुर्गा उत्सव का भव्य समापन

RAM NAVAMI UTSAV

HIGHLIGHTS: भिंड में नवदुर्गा उत्सव का अंतिम दिन रामनवमी पर भव्य आयोजन। मंदिरों में कन्या पूजन और हवन-पूजन संपन्न। लहार कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने देवी उपासना और राम आराधना में भाग लिया। नौ दिवसीय उत्सव का समापन भक्ति और आस्था के संगम के साथ। RAM NAVAMI UTSAV : भिंड। शहर में नवदुर्गा उत्सव के अंतिम दिन रामनवमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे काली माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, पावई वाली माता मंदिर, मंगला देवी मंदिर और संतोषी माता मंदिर में विशेष सजावट की गई थी। साथ ही श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान राम का प्रकट उत्सव मनाया और मां दुर्गा का पूजन कर नवरात्रि का समापन किया। ADR रिपोर्ट में खुलासा: BSP को 19 साल से नहीं मिला बड़ा चंदा, BJP को मिला भारी फंड कन्या पूजन और हवन-पूजन से धार्मिक कार्यक्रम रामनवमी के दिन घरों और मंदिरों में कन्या पूजन, हवन-पूजन और जवारे विसर्जन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। छोटे बच्चों को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोज कराकर आशीर्वाद लिया गया। कई स्थानों पर लांगुरिया, भजन-कीर्तन और देवी पाठ का आयोजन भी किया गया।   लहार में भव्य शोभायात्रा सकल हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में लहार कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ बस स्टैंड से भगवान श्रीराम की आरती-पूजन के साथ हुआ। रास्ते में भक्ति गीत, जयकारों और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। “मां का सम” में मां-बेटे का अनोखा रिश्ता, ट्रेलर में दिखा इमोशन और ह्यूमर का संगम श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम पिछले नौ दिनों से शहर में देवी उपासना का वातावरण बना हुआ था। रामनवमी के साथ नौ दिवसीय नवदुर्गा उत्सव का समापन हुआ, जिसमें श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।   भक्ति और समाज जागरूकता का संदेश शोभायात्रा में वक्ताओं ने भगवान राम के आदर्शों को अपनाने और समाज में जागरूकता लाने का आह्वान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक, कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। श्रीराम जन्मोत्सव पर राज्यपाल ने लोकभवन में की विधिवत पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना

MORENA SHOP FIRE : पोरसा थोक सब्जी मंडी में आग; दो दुकानों का लाखों का स्टॉक जलकर राख

MORENA SHOP FIRE NEWS

HIGHLIGHTS: पोरसा थोक सब्जी मंडी में आग लगी दो दुकानों का स्टॉक पूरी तरह जलकर राख आग में आलू, प्याज, लहसुन और मुंगफली का स्टॉक शामिल दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान   MORENA SHOP FIRE : मुरैना। जिले के पोरसा थोक सब्जी मंडी में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। बता दें कि आग में दो दुकानों का स्टॉक पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रभावित दुकानों में आलू, प्याज, लहसुन और मुंगफली का स्टॉक रखा था। मोदी सरकार ने साफ किया रुख, लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह फर्जी, घबराने की जरूरत नहीं प्लास्टिक क्रेटें बनी आग का कारण तेज बताया जा रहा है कि दुकानों में प्लास्टिक की क्रेटें राखी थी जिसके कारण आग और ज़्यादा फैल गयी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया, अन्यथा यह पूरी मंडी में फैल सकती थी। JEWELLERY SHOP THEFT: CCTV में कैद हुआ शातिर चोर, ग्वालियर के ज्वैलरी शोरूम से सोने की अंगूठी चोरी व्यापारियों को का नुकसान आग पोरसा कस्बे की थोक सब्जी मंडी में रामचरण सिंह कुशवाह और सुरेंद्र जाटव की दुकानों में लगी। आग लगने से दोनों व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। IPL 2026: इस बार नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए रद्द होने के पीछे क्‍या है वजह? जांच और नुकसान का आकलन पोरसा थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। राजस्व टीम द्वारा व्यापारियों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस और राजस्व टीम मिलकर आग लगने की वजह की जांच कर रहे हैं।

JEWELLERY SHOP THEFT: CCTV में कैद हुआ शातिर चोर, ग्वालियर के ज्वैलरी शोरूम से सोने की अंगूठी चोरी

JEWELLERY SHOP THEFT

HIGHLIGHTS : ब्लू स्टोन ज्वैलरी शोरूम से सोने की अंगूठी चोरी असली अंगूठी की जगह नकली रखी गई CCTV फुटेज में आरोपी को पकड़ लिया गया आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की JEWELLERY SHOP THEFT: ग्वालियर। पड़ाव थाने के सामने स्थित ब्लू स्टोन ज्वैलरी शोरूम में 3.21 लाख रुपये कीमत की 22 कैरेट सोने की अंगूठी चोरी का मामला सामने आया। खास बात यह रही कि आरोपी ने असली अंगूठी की जगह शोकेस में नकली अंगूठी रख दी, जिससे चोरी का खुलासा लगभग 10 दिन बाद हुआ। ऑडिट और CCTV ने पकड़ा अपराधी 17 मार्च को हुए ऑडिट में 17.6 ग्राम की अंगूठी नकली पाई गई। शोरूम संचालक ऋषभ दुबे ने CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में 5 मार्च को आरोपी अभिषेक को अंगूठी बदलते हुए देखा गया। उसने पहले असली अंगूठी देखी और फिर एक कोने में जाकर जेब से रुमाल में रखी नकली अंगूठी निकालकर असली अंगूठी से बदल दी। IPL 2026: इस बार नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए रद्द होने के पीछे क्‍या है वजह? दिल्ली से गिरफ्तारी पड़ाव थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। संदेह शोरूम के पुराने कर्मचारी अभिषेक शर्मा पर गया। पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह चोरी शेयर मार्केट में हुए नुकसान की भरपाई के लिए की थी। 27 निजी स्कूलों की जांच में खुलासा, स्कूल शिक्षा विभाग ने नियम उल्लंघन पर दिए नोटिस सुरक्षा और प्लानिंग अभिषेक को यह पता था कि शोरूम में कैमरे लगे हैं। बावजूद इसके उसने शातिराना तरीके से चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। जबलपुर HC सख्त: MSC नर्सिंग मूल्यांकन पद्धति की जानकारी कोर्ट में पेश करें सामाजिक संदेश यह घटना सावधानी और सुरक्षा की जरूरत को दर्शाती है। ज्वैलरी स्टोर संचालकों को अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल और कर्मचारियों की निगरानी और कड़ा करने की आवश्यकता है।

Jagruti Jatav one-day chairman : एक दिन की अध्यक्ष बानी जागृति जाटव, मंत्री शिवराज ने वीडियो कॉल कर बढ़ाया हौसला

JAGRITI JATAV

HIGHLIGHTS: जागृति जाटव बनीं एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष नवसंकल्प अभियान के तहत मिला मौका शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉल कर बढ़ाया हौसला सामाजिक न्याय विभाग की बैठक की अध्यक्षता महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास पर जोर Jagruti Jatav one-day chairman : भिंड। जिले के मेहगांव क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरा की रहने वाली जागृति जाटव को ‘नवसंकल्प अभियान’ के तहत एक दिन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का अवसर मिला। बता दें कि यह पहल न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश लेकर आई है। GWALIOR MAUSAM UPDATE : मार्च की तपिश के बाद मौसम का यू-टर्न: ग्वालियर में गर्मी के बीच बारिश और आंधी की दस्तक केंद्रीय मंत्री ने बढ़ाया आत्मविश्वास प्रभार मिलने के बाद केंद्रीय कृषि एवं पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉल के जरिए जागृति से बात की। उन्होंने जागृति के अनुभव और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना और उत्साह बढ़ाते हुए कहा- आगे बढ़ो, देश का नाम रोशन करो, मामा तुम्हारे साथ है। कॉलेज प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई नहीं होने से छात्रा ने काटी कलाई; आरोपी गिरफ्तार संभाली जिम्मेदारी, लिया एक्शन दायित्व संभालते ही जागृति जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों-कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय कार्यों का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। छिंदवाड़ा में पिकअप और बस के बीच जोरदार भिड़ंत, 10 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा घायल नवसंकल्प अभियान का उद्देश्य यह पहल वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया द्वारा चलाए जा रहे 9 दिवसीय नवसंकल्प अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है, ताकि वंचित वर्ग की बेटियों को नेतृत्व के अवसर मिल सकें। Nepal के सबसे युवा प्रधानमंत्री होगे बालेंद्र शाह, आज ग्रहण करेंगे पदभार समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश जागृति जाटव की यह पहल बताती है कि सही अवसर मिलने पर हर वर्ग की बेटियां नेतृत्व की जिम्मेदारी निभा सकती हैं। यह कदम समाज में समानता और आत्मविश्वास का नया संदेश देता है।