GWALIOR BANK CLOSE: ग्वालियर में ट्रेड यूनियन हड़ताल: PNB शाखाएं बंद, बैंकिंग सेवाओं में बाधा

HIGHLIGHTS: ट्रेड यूनियन हड़ताल से PNB की कुछ शाखाएं बंद रहीं स्टेट बैंक और प्राइवेट बैंकों में कामकाज सामान्य चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने की मांग मनरेगा खत्म करने के विरोध में श्रमिकों का प्रदर्शन मांगें नहीं मानी गईं तो दिल्ली कूच की चेतावनी GWALIOR BANK CLOSE: ग्वालियर। ट्रेड यूनियन की हड़ताल के कारण शहर की कुछ बैंक शाखाओं में सेवाएं बाधित रहीं। बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की कुछ शाखाएं बंद रही, जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अन्य प्राइवेट बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहा। लोगों को करना परेशानी का सामना बैंक में बंदी से प्रभावित लोगों ने बताया कि उन्हें हड़ताल की जानकारी नहीं थी। कुछ लोग तो भोपाल से ग्वालियर आए थे और वापसी का टिकट भी बुक कर लिया था, लेकिन बैंक का काम नहीं हो पाने से उन्हें समस्या हुई। 17 साल बाद लंदन से बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान, क्या बदलेंगे देश की राजनीतिक इबारत? इस बीच, शहर में लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने ट्रेड यूनियन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन भी आयोजित किया गया। प्रदर्शन में श्रमिकों ने चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने की मांग उठाई। साथ ही, भारत-अमेरिका के बीच किसानों से जुड़ी व्यापारिक डील को समाप्त करने की भी मांग की गई। मनरेगा समाप्त करने की अपील हड़ताल पर बैठे ट्रेड यूनियन नेताओं ने मनरेगा को समाप्त करने को श्रमिकों के साथ अन्याय करार दिया। उनका कहना था कि देशभर में श्रमिक हड़ताल पर हैं और यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली कूच भी किया जाएगा। Lawrence Bishnoi Gang: अशोकनगर के बिल्डर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी, वॉयस नोट में दी धमकी विशेषज्ञों का कहना है कि इस हड़ताल का असर स्थानीय बैंकिंग सेवाओं पर सीमित रहा, लेकिन यह श्रमिकों की बढ़ती असंतोष और नीति संबंधी मांगों की ओर संकेत करता है। नागरिकों को अब बैंकिंग सेवाओं की स्थिति के बारे में सतर्क रहने और वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की सलाह दी जा रही है। ग्वालियर में ट्रेड यूनियन की यह हड़ताल, श्रमिक अधिकारों और नीतिगत विरोध को उजागर करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Lawrence Bishnoi Gang: अशोकनगर के बिल्डर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी, वॉयस नोट में दी धमकी

HIGHLIGHTS: बिल्डर अंकित अग्रवाल को 10 करोड़ की रंगदारी की धमकी। धमकी देने वाला खुद को ‘हरि बॉक्सर’ बता रहा था। अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल और व्हाट्सऐप वॉइस नोट। धमकाने वाले ने परिवार और व्यवसाय की पूरी डिटेल का हवाला दिया। अन्य व्यापारी बलबीर खुराना को भी कॉल आई थी। Lawrence Bishnoi Gang: ग्वालियर। अशोकनगर के बिल्डर और कारोबारी अंकित अग्रवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपए की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को ‘हरि बॉक्सर’ बताया और व्हाट्सऐप वॉयस नोट में कहा कि “हमने जिसे फोन किया उसे बगैर पैसे लिए नहीं छोड़ा। उसे मारा है या पैसे लिए हैं। तेरी हर डिटेल मेरे पास है। अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल और वॉइस नोट 11 फरवरी को अंकित अग्रवाल को तीन अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल और मैसेज आए। कॉल न उठाने पर वॉइस नोट भेजे गए। वॉइस नोट में हरि बॉक्सर ने 10 करोड़ रुपए की मांग की और दो दिन में रकम देने का दबाव बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बात नहीं मानी गई तो जीवन और परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। MORENA NEWS: मुरैना में रास्ते के विवाद पर गोलियां और लाठी का तांडव, दो महिलाएं घायल व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा धमकाने वाले ने बिल्डर और उनके परिवार की पूरी जानकारी का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास घर, वाहन और व्यवसाय की पूरी डिटेल है। घर की लोकेशन, फोटो और परिवार के आने-जाने का समय भी उनके पास है। हरि बॉक्सर ने आगे कहा कि अभी 10 करोड़ चाहिए, बाद में 20 करोड़ रुपए लिए जाएंगे। पुलिस जांच धमकी मिलने के बाद अंकित अग्रवाल ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और कॉल डिटेल, नेटवर्क और इंटरनेट रूट का पता लगाकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है। ASP गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि शुरुआती जांच में यह संभावना है कि किसी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर डर पैदा करने और वसूली की कोशिश की। Ekadashi 2026 Daan: विजया एकादशी के दिन दान करना क्यों माना जाता है शुभ? जानें किन-किन चीजों का दान करना होता है फलदायी अन्य प्रभावित कारोबारी शहर के अन्य व्यापारी बलबीर खुराना को भी अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आई थी। उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
MORENA NEWS: मुरैना में रास्ते के विवाद पर गोलियां और लाठी का तांडव, दो महिलाएं घायल

HIGHLIGHTS: मुरैना के कुत्थियाना गांव में सड़क निर्माण को लेकर हिंसक झगड़ा। दोनों पक्षों ने लाठी, कुल्हाड़ी और बंदूक का इस्तेमाल किया। दो महिलाएं घायल; उमा तोमर और उमा देवी। पहले से चल रहा था जमीन विवाद। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू की। MORENA NEWS: ग्वालियर। मुरैना जिले के अंबाह विकासखंड के कुत्थियाना गांव में बुधवार सुबह सड़क निर्माण के दौरान दो सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। बता दें कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने घरों से लाठी, कुल्हाड़ी और बंदूक निकाल ली। झगड़े में फायरिंग और मारपीट हुई, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सड़क निर्माण में विवाद स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य के दौरान देवेंद्र सिंह तोमर और गंगा सिंह तोमर ठेकेदार पर सड़क को अपनी-अपनी तरफ चौड़ा और मोड़ने के लिए दबाव डाल रहे थे। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। वंदे मातरम के छह छंद अनिवार्य -जिसने जलाई स्वतंत्रता की ज्वाला, अब उसे मिला औपचारिक सम्मान हिंसा और घायल झगड़े में देवेंद्र तोमर की पत्नी उमा तोमर (42) को सिर में लाठी लगने से चोट आई। वहीं गंगा सिंह तोमर की पत्नी उमा देवी (50) को हाथ में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोटें आईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे को गालियां देते और ललकारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग बंदूक से फायर करते और कुछ हाथों में लाठी लिए दिख रहे हैं। पहले से चल रहा था विवाद अंबाह थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाह ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद था। सड़क निर्माण के दौरान रास्ता मोड़ने की मांग ने तनाव और भड़का दिया। T20 World Cup: बुमराह की ‘घातक’ यॉर्कर से सहमा भारतीय खेमा, ईशान किशन चोटिल; क्या संजू सैमसन की होगी सरप्राइज एंट्री? पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
GWALIOR CRIME NEWS: कलयुगी बेटे ने मां की पत्थर से कुचलकर की हत्या, पैत्रिक जमीन हड़पने का प्लान

HIGHLIGHTS: दतिया के विजयपुर गांव में बेटे ने मां की पत्थर से हत्या की। हत्या का मुख्य कारण था पैत्रिक जमीन अपने नाम करने की मंशा। आरोपी अरविंद पाल को पुलिस ने हिरासत में लिया। मृतिका और बेटे के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, कानूनी कार्रवाई जल्द पूरी होगी। GWALIOR CRIME NEWS: ग्वालियर। दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासी अरविंद पाल ने अपनी मां की पैत्रिक जमीन अपने नाम कराने के लिए पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। यह घटना परिवार और गांव दोनों के लिए झटका साबित हुई है। घटना का सिलसिला स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक महिला और उसका बेटा लंबे समय से पैत्रिक संपत्ति को लेकर तनाव में थे। मंगलवार देर रात अरविंद पाल ने अचानक हमला कर अपनी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला मौके पर ही दम तोड़ गई। दिल्ली मेट्रो अपडेट: T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए DMRC ने बढ़ाई आखिरी ट्रेन की टाइमिंग, यात्रियों को राहत पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या करने का कारण पैत्रिक जमीन अपने नाम करने की इच्छा बताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की प्रतिक्रिया गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में जमीन को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा। ग्रामीणों ने घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है और स्थानीय प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की अपील की है। US से ट्रेड डील से कश्मीर से हिमाचल तक टेंशन में किसान…. 10,000 CR की इंडस्ट्री पर संकट आगे की जांच पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और गवाहों से भी साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और भविष्य में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में मृतिका और बेटे के बीच पहले से दर्ज विवादों, जमीन के दस्तावेज और आरोपी के मनोवृत्ति को भी देखा जा रहा है।
MORENA THEFT CASE: मुरैना के सिद्ध बाबा मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार

HIGHLIGHTS: मान सिंह का पुरा गांव स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में चोरी की कोशिश तीन चोर देर रात मंदिर में घुसे, एक पकड़ा गया दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार नोटों की माला चुराने की आशंका फरार आरोपी पहले से आपराधिक रिकॉर्ड वाले शातिर चोर MORENA THEFT CASE: मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मान सिंह का पुरा गांव स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात सामने आई। देर रात तीन चोर मंदिर परिसर में घुसे और चोरी की कोशिश की। ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हुई वारदात जैसे ही आरोपी चोरी कर बाहर निकल रहे थे, एक ग्रामीण की नजर उन पर पड़ गई। उसने तुरंत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मंदिर के आसपास घेराबंदी कर दी। इस दौरान दो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। GWALIOR CAR ACCIDENT: ग्वालियर में सड़क हादसा: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत नोटों की माला थी निशाने पर मंदिर में श्रद्धालु अक्सर नोटों की माला चढ़ाते हैं। मंगलवार को भी मंदिर में नोटों की माला चढ़ाई गई थी। आशंका है कि इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी चोरी की नीयत से मंदिर पहुंचे थे। इससे पहले भी मंदिर से नोटों की माला चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पकड़ा गया आरोपी, दो फरार पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू कड़ेरा निवासी गोपाल पुरा, मुरैना के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के नाम नितेश उर्फ छिंगा और गोविंद उर्फ सोनी बताए हैं। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। MP WEATHER REPORT: ग्वालियर-चंबल में बदला मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी, रात में ठंड बरकरार फरार आरोपी शातिर चोर सिविल लाइन थाना प्रभारी उदय भान यादव ने बताया कि फरार दोनों आरोपी शातिर चोर हैं और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
GWALIOR CAR ACCIDENT: ग्वालियर में सड़क हादसा: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

HIGHLIGHTS: 5 फरवरी को हुजरात पुल पर हुआ था हादसा तेज रफ्तार बलेनो कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर 6 दिन तक जयारोग्य अस्पताल में चला इलाज बुधवार रात उपचार के दौरान हुई मौत आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश जारी GWALIOR CAR ACCIDENT: ग्वालियर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हुजरात पुल पर 5 फरवरी की दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कंपू के बंशी की बगिया में रहने वाले 60 वर्षीय भगवान दास शाक्य अपने बेटे नरेश के साथ किराना और घरेलू सामान लेने बाजार गए थे। खरीदारी के बाद दोनों साइकिल साथ लेकर पैदल घर लौट रहे थे, तभी ये दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर सगुन होटल के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार बलेनो कार (MP 07 AE 7350) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए भगवान दास को टक्कर मार दी। बेटा आगे निकल गया था, जबकि पीछे आ रहे भगवान दास कार की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। MP WEATHER REPORT: ग्वालियर-चंबल में बदला मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी, रात में ठंड बरकरार जयारोग्य अस्पताल में चला इलाज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जयारोग्य अस्पताल (JAH) में भर्ती कराया गया। करीब छह दिन तक उनका इलाज चलता रहा, लेकिन बुधवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। जिसके बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। हादसे की वजह से पुरे परिवार में मातम फैला हुआ है। Mardaani 3 Day 13: शिवानी शिवाजी रॉय ने फिर छाया जादू, रानी मुखर्जी की फिल्म ने कमाई के मामले में मारा जोरदार धमाका! आरोपी चालक की तलाश जारी कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
MP WEATHER REPORT: ग्वालियर-चंबल में बदला मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी, रात में ठंड बरकरार

HIGHLIGHTS: ग्वालियर-चंबल में दिन का तापमान 29–30°C के आसपास रात का न्यूनतम तापमान 13°C के करीब दर्ज पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल, पर बारिश की संभावना नहीं अगले 3–4 दिन हल्की ठंड का असर जारी रहेगा आगे तापमान में फिर उतार-चढ़ाव के संकेत MP WEATHER REPORT: मध्यप्रदेश। ग्वालियर-चंबल अंचल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बता दें कि दिन में धूप तेज होने से गर्मी का एहसास बढ़ गया है, जबकि रात के समय ठंड अभी भी बनी हुई है। बुधवार को ग्वालियर सहित आसपास के जिलों में बादल छाए रहे, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, वहीं न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान में छाए बदल मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के प्रभाव से आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, क्षेत्र में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले पांच दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर ग्वालियर-चंबल के मौसम पर भी पड़ सकता है। बुधवार के अचूक उपाय: गाय को खिलाएं हरा मूंग-हरी घास, बुध देव की बरसेगी कृपा अगले 3-4 ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन से चार दिन तक देर रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। साथ ही दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का ट्रेंड भी बना रहेगा। तेज सर्दी या बारिश की संभावना फिलहाल नहीं ग्वालियर में फरवरी माह में कड़ाके की ठंड का इतिहास रहा है। वर्ष 2018 में यहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि इस बार सर्दी का असर सामान्य बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन तेज सर्दी या बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। T20 वर्ल्ड कप 2026: अफगानिस्तान, आयरलैंड और यूएसए की सुपर 8 की उम्मीदें घटीं, जानें भारत की स्थिति देखिये अपने शहर का तापमान ग्वालियर: अधिकतम तापमान 29°C, न्यूनतम 13°C दर्ज। दिन में धूप तेज, सुबह-रात हल्की ठंड। मुरैना: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 14°C। दिन में गर्मी का एहसास बढ़ा। भिंड: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 13.5°C। मौसम साफ, हल्की हवा। दतिया: अधिकतम 28.5°C, न्यूनतम 12°C। सुबह ठंडक बनी रही। शिवपुरी: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 11°C। सुबह-शाम सर्दी महसूस की गई।
SGIVPURI POLICE ACTION: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 लाख से अधिक की अवैध शराब और गुड़ लहान नष्ट

HIGHLIGHTS: पिछोर क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी दबिश 27,200 किलो गुड़ लहान मौके पर नष्ट 46 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त 27.69 लाख रुपए की अवैध सामग्री जब्त 10 प्रकरण दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार SGIVPURI POLICE ACTION: ग्वालियर। शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिला आबकारी विभाग ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर रविंद्र चौधरी और उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। बता दें कि कार्रवाई के दौरान करीब 27 लाख 69 हजार 200 रुपए कीमत की अवैध शराब और गुड़ लहान जब्त कर नष्ट किया गया। सिलपुरा कंजर डेरा समेत कई ठिकानों पर छापेमारी जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त पिछोर प्रभारी लोकेश बेवारिया की टीम ने खनियाधाना के पास सिलपुरा कंजर डेरा सहित कई स्थानों पर दबिश दी। यहां जमीन में बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर तिरपाल से ढककर गुड़ लहान छिपाया गया था। टीम ने 27,200 किलोग्राम गुड़ लहान के नमूने लेकर मौके पर ही नष्ट किया। खंडवा में भाजपा नेता की मौत से सियासी हलचल मृत्यु पूर्व वीडियो में कांग्रेस नेता पर कर्ज वसूली और प्रताड़ना के आरोप पुलिस जांच में जुटी 46 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त कार्रवाई के दौरान 46 लीटर हाथ भट्टी मदिरा भी जब्त की गई। इसके अलावा सीमेंट की टंकियों में कच्ची शराब बनाने की सामग्री भरी मिली। शराब बनाने की भट्ठियां और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। 10 प्रकरण दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज, गौरव कुमार कोल सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। MP POILCE: न्यू कलेक्ट्रेट के पास अवैध डीजल बिक्री का खुलासा, 105 लीटर के साथ पकड़ाया युवक
MP POILCE: न्यू कलेक्ट्रेट के पास अवैध डीजल बिक्री का खुलासा, 105 लीटर के साथ पकड़ाया युवक

HIGHLIGHTS: न्यू कलेक्ट्रेट के पास पुलिस की कार्रवाई 105 लीटर डीजल के साथ युवक गिरफ्तार बिना लाइसेंस डीजल की खरीद-फरोख्त मोटरसाइकिल और अन्य सामान जब्त आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज MP POILCE: ग्वालियर। दतिया में अवैध रूप से डीजल की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। बता दें कि बड़ौनी थाना पुलिस ने न्यू कलेक्ट्रेट के पास से एक युवक को 105 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किया। टीआई दिनेश राजपूत के अनुसार, देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रिछारी निवासी रंजीत यादव ट्रकों से सस्ते दामों पर डीजल खरीदकर उसे ब्लैक में बेचता है। मोटरसाइकिल से कर रहा था परिवहन सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। न्यू कलेक्ट्रेट के पास एक युवक मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक की केन लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने राहगीरों की मौजूदगी में उसे रोका और जांच की। केनों में डीजल भरा मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रंजीत पिता हेतम यादव (26) निवासी रिछारी बताया। DATIYA NEWS: इंदरगढ़ मेन बाजार में चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में 6 बसों सहित कई वाहनों पर चालान 105 लीटर डीजल और बाइक जब्त आरोपी डीजल के परिवहन और भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने तीन प्लास्टिक की केनों में भरे कुल 105 लीटर डीजल, एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (एमपी 32 एमएफ 6345) और एक लोहे की कमानी जब्त की। प्रत्येक केन से सैंपल लेकर उन्हें सीलबंद किया गया। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए ज्वलनशील पदार्थ का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार: नीतीश कुमार पर विपक्ष की अभद्र टिप्पणी से भड़के विजय सिन्हा, बोले- लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़
DATIYA NEWS: इंदरगढ़ मेन बाजार में चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में 6 बसों सहित कई वाहनों पर चालान

HIGHLIGHTS: इंदरगढ़ मेन बाजार में प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी अभियान 6 बसों सहित कई वाहनों पर चालानी कार्रवाई कुल 4 हजार रुपए का जुर्माना वसूला व्यापारियों ने पक्षपात के लगाए आरोप ट्रैफिक सुधार के लिए कार्रवाई जारी DATIYA NEWS: दतिया। इंदरगढ़ नगर के मेन बाजार में बढ़ते अस्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा कि रोजाना लगने वाले जाम को देखते हुए प्रशासन ने दुकानों और घरो पर बुलडोजर चलाया। ग्वालियर रोड और सेवड़ा रोड पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे हाथ ठेले, फल-सब्जी की दुकानें और अन्य अस्थायी कब्जों को हटाया गया। पुलिस बल और नगर परिषद कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सड़क को खाली कराया। 6 बसों सहित कई वाहनों पर चालान कार्रवाई के दौरान सड़क पर अवैध रूप से खड़ी 6 बसों, एक लोडिंग वाहन और एक ट्रैक्टर पर चालानी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने कुल 4 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क पर खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो रही थी। वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सियासत तेज, BJP का कांग्रेस पर हमला कांग्रेस ने किया पलटवार व्यापारियों ने लगाए पक्षपात के आरोप कार्रवाई के बाद कुछ दुकानदारों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना है कि केवल छोटे दुकानदारों और ठेले वालों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि रसूखदार व्यापारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि बार-बार की कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। दो घंटे चला अभियान, एकतरफा कार्रवाई पर नाराजगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ग्वालियर चौराहे से शुरू होकर करीब दो घंटे तक चली। इस दौरान सड़क की एक साइड पर ही अधिक कार्रवाई होने से नगरवासियों ने असंतोष जताया और समान रूप से कार्रवाई की मांग की। MP DOMESTIC VOILENCE: सहिड़ाखुर्द में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का खुलासा, पति और सास पर मामला दर्ज रॉ मैटेरियल से बढ़ रहा हादसों का खतरा बावड़ी सरकार मंदिर, कामत रोड, ग्वालियर रोड और भांडेर रोड पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर सीमेंट, गिट्टी और ईंट रखे जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। प्रशासन ने कुछ दुकानदारों का सामान जब्त कर सख्त चेतावनी दी है कि दोबारा उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई होगी। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी: तहसीलदार तहसीलदार दीपक यादव ने बताया कि नगर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर खड़े बाइक, चारपहिया और बसों के कारण जाम की समस्या बढ़ रही है। भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एजुकेशन सेक्टर का चमकता सितारा: SEIL ने 3 साल में पैसा किया लगभग 3 गुना, संस्थागत निवेश में बढ़ोत्तरी से उत्साह