BARAITHA TOLL PROTESET: ‘नो रोड-नो टोल’ जनआंदोलन के दौरान टोल प्लाजा पर हुई तोड़फोड़; CCTV कैमरा-बूथ क्षतिग्रस्त, पुलिस ने संभाली स्थिति

HIGHLIGHTS: • NH-719 चौड़ीकरण मांग पर ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ आंदोलन भड़का • बरेठा टोल प्लाजा पर CCTV और बूथ तोड़फोड़ की घटना • फास्टैग से टोल कटने पर आंदोलनकारियों का आक्रोश • पुलिस की समझाइश से स्थिति काबू में आई • संत समाज ने टेंट-अखाड़ा जमाकर धरना जारी रखा BARAITHA TOLL PROTESET: ग्वालियर। भिंड जिले के मालनपुर स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर सोमवार को ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ जनआंदोलन के दौरान भारी हंगामा मचा। बता दें कि संत समाज के आह्वान पर शुरू हुए इस आंदोलन में पूर्व सैनिक, किसान, व्यापारी, नौजवान और स्थानीय लोग शामिल हुए। NH-719 (ग्वालियर-भिंड-इटावा) को चौड़ा फोरलेन/सिक्स लेन बनाने की लंबित मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने टोल वसूली का विरोध किया। दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर शुरू किया टैलेंट सपोर्ट प्रोग्राम, रणवीर सिंह ने किया प्रेरक कमेंट फास्टैग से टोल कटने पर भड़के आंदोलनकारी आंदोलन के दौरान बूम बैरियर डाउन होने के बावजूद एक आंदोलनकारी की कार से ऑनलाइन फास्टैग के जरिए टोल कट गया। इससे नाराज प्रदर्शनकारी पहले टोल प्लाजा ऑफिस पहुंचे और शिकायत की। इसके बाद वे बूथ पर आए और हंगामा शुरू कर दिया। MORENA PADYATRA : माता के चरणों में भक्ति की पदयात्रा; चैत्र नवरात्रि पर शुरू हुई कैलादेवी धाम की 85 किमी पैदल यात्रा तोड़फोड़ और पुलिस हस्तक्षेप आक्रोश में कुछ लोगों ने टोल प्लाजा के CCTV कैमरों को तोड़ा और बूथ पर लगे पोल को गिराने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला, भारी पुलिस बल ने समझाइश दी और आंदोलनकारियों को शांत कराया। इसके बाद मामला नियंत्रण में आ गया, लेकिन टोल प्लाजा के आसपास बैरिकेडिंग और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संत समाज का धरना, प्रशासन सतर्क संत समाज ने बरेठा टोल पर टेंट लगाकर अखाड़ा जमाया और सुंदरकांड पाठ से आंदोलन की शुरुआत हुई। प्रशासन की अनुमति न मिलने के बावजूद हजारों लोग जुटे। भिंड-ग्वालियर प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। प्रदर्शनकारी का कहना है कि संकरी सड़क पर रोज हादसे हो रहे हैं, मौतें हो रही हैं, इसलिए टोल वसूली उचित नहीं।
MORENA PADYATRA : माता के चरणों में भक्ति की पदयात्रा; चैत्र नवरात्रि पर शुरू हुई कैलादेवी धाम की 85 किमी पैदल यात्रा

HIGHLIGHTS: कैलादेवी धाम की पैदल यात्राएं चैत्र मास के साथ शुरू ग्वालियर, मुरैना, सबलगढ़ समेत कई शहरों से श्रद्धालु रवाना सबलगढ़ में सातवें वर्ष विशाल भंडारा आयोजित 85 किलोमीटर का पैदल सफर, रास्ते में सेवा शिविर मार्ग में भक्ति और उत्साह का माहौल, गांवों में स्वागत MORENA PADYATRA : मुरैना । सोमवार को ग्वालियर, मुरैना, सबलगढ़, बामौर, अंबाह, जौरा और कैलारस जैसे शहरों से सैकड़ों श्रद्धालु माता कैलादेवी के दरबार के लिए पैदल निकले। बता दें कि यात्रा शुरू करने से पहले स्थानीय मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। परिवारजनों ने तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर और ‘जय माता दी’ के जयकारों के साथ भावुक विदाई दी। भजन-कीर्तन गाते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं। धुरंधर 2 स्टारकास्ट की फीस लिस्ट: सबसे महंगे रणवीर, कम फीस में अर्जुन और सारा.. सबलगढ़ में सातवें वर्ष विशाल भंडारा सबलगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी चौराहे पर सातवें वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजक गिर्राज शिवहरे ने बताया कि यहां यात्रियों के लिए चाय-नाश्ता, शुद्ध भोजन और विश्राम की पूरी व्यवस्था है। दिनभर यहां यात्रियों का तांता लगा रहा, जहां वे थकान मिटाकर आगे की यात्रा जारी रख रहे हैं। Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय 85 किमी का कठिन लेकिन भक्तिमय सफर सबलगढ़ से कैलादेवी धाम तक की दूरी करीब 85 किलोमीटर है। इस मार्ग से ग्वालियर और मुरैना क्षेत्र के श्रद्धालु गुजरते हैं। सामाजिक संगठनों, भक्त मंडलों ने सुरक्षा और सुविधा के लिए जगह-जगह टेंट, लंगर और सेवा शिविर लगाए हैं, जहां पानी, चिकित्सा और आराम की व्यवस्था है। Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई भक्ति का उत्साह छाया चैत्र नवरात्रि के आगमन के साथ क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। ढोल-नगाड़े, डीजे और चुनरी लिए जत्थे ‘जय माता दी’ के नारे लगाते आगे बढ़ रहे हैं। रास्ते के गांवों के लोग यात्रियों का स्वागत कर पुण्य कमाते हैं। यह उत्साह नवरात्रि समाप्ति तक जारी रहेगा।
GWALIOR TENT HOUSE FIRE : टेंट हाउस में लगी आग से मचा हड़कंप, 5 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

HIGHLIGHTS: ग्वालियर के जनकगंज क्षेत्र में देर रात आग 5 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू लाखों का टेंट हाउस सामान जलकर नष्ट शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका किसी प्रकार की जनहानि नहीं GWALIOR TENT HOUSE FIRE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित मरघट रोड पर देर रात एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बता दें कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, मेटल और डिफेंस में खरीदारी दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 5 दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और लगभग 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। होर्मुज तनाव के बीच भारत पहुंचेगा एक और LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, ऊर्जा संकट से मिलेगी बड़ी राहत लाखों का सामान जलकर खाक इस भीषण आग में गोदाम में रखा भारी मात्रा में टेंट हाउस का सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार: लगभग 700 कुर्सियां 250 गद्दे-रजाई 500 मैट 10 काउच 50 टेबल 10 तख्त MP HIGH COURT: हाईकोर्ट की सख्ती; बार-बार याचिका लगाने वाले पटवारी पर 10 हजार जुर्माना, बहाली से साफ इनकार बड़ी मात्रा में कपड़ा सभी सामान पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। शॉर्ट सर्किट बना कारण प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। राहत की खबर इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो एक बड़ी राहत की बात है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में बिजली के उपकरणों की नियमित जांच कराएं।
MP HIGH COURT: हाईकोर्ट की सख्ती; बार-बार याचिका लगाने वाले पटवारी पर 10 हजार जुर्माना, बहाली से साफ इनकार

HIGHLIGHTS: हाईकोर्ट ने पटवारी की रिट अपील खारिज की 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया 2016 में विभागीय जांच के बाद हुई थी बर्खास्तगी 2022 में आपराधिक मामले में मिला था संदेह का लाभ कोर्ट ने कहा—दोनों प्रक्रियाएं अलग-अलग हैं MP HIGH COURT: ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने एक अहम फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि आपराधिक मामले में बरी होने मात्र से किसी कर्मचारी को विभागीय कार्रवाई से राहत नहीं मिलती। कोर्ट ने शिवपुरी जिले के एक बर्खास्त पटवारी विश्राम सिंह कुशवाह की रिट अपील खारिज करते हुए उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने कहा कि बार-बार एक ही मुद्दे पर याचिकाएं दायर करना न्यायालय के समय का दुरुपयोग है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। चैत्र नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें ये खास उपाय, मां दुर्गा की कृपा से बदल सकती है किस्मत 2016 में हुई थी बर्खास्तगी याचिकाकर्ता विश्राम सिंह कुशवाह को वर्ष 2016 में राजस्व अभिलेखों में गलत प्रविष्टि करने और दस्तावेजों से छेड़छाड़ के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। विभागीय जांच के बाद एसडीओ शिवपुरी ने यह कार्रवाई की थी। चने के सेवन के सही तरीके: भुना, भीगा या पकाया हुआ कौन फायदेमंद 2022 में मिला था संदेह का लाभ इसी मामले में दर्ज आपराधिक केस में वर्ष 2022 में ट्रायल कोर्ट ने पटवारी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। इसके आधार पर उसने नौकरी में पुनः बहाली के लिए याचिका दायर की थी। देश में फिर बदला मौसम…. कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा पारा, आज भी अलर्ट… कोर्ट की स्पष्ट टिप्पणी खंडपीठ ने कहा कि विभागीय कार्रवाई और आपराधिक मुकदमे की प्रकृति अलग-अलग होती है। यदि किसी आरोपी को संदेह का लाभ मिलता है, तो यह जरूरी नहीं कि विभागीय दंड स्वतः समाप्त हो जाए। देश में फिर बदला मौसम…. कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा पारा, आज भी अलर्ट… बार-बार याचिका पर सख्ती कोर्ट ने यह भी पाया कि याचिकाकर्ता पहले भी समान राहत के लिए याचिका दायर कर चुका था। इसे न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग मानते हुए कोर्ट ने नाराजगी जताई और आर्थिक दंड लगाया।
GWALIOR SCOOTY FIRE: शराब के पैसे नहीं मिले तो स्कूटी में लगा दी आग, CCTV में कैद हुई वारदात

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में घर के बाहर स्कूटी में आग लगाई गई। घटना शराब के पैसे न देने पर हुई। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड। पंकज कोली गिरफ्तार, चेतन राजावत फरार। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। GWALIOR SCOOTY FIRE: ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों ने एक व्यक्ति की घर के बाहर खड़ी स्कूटी में आग लगा दी। बता दें कि यह घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है और पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। ईरान का बड़ा बयान- वॉरशिप पर हमले का बदला लेंगे: हिंद महासागर में अमेरिकी अटैक में 104 नौसैनिक मारे गए आरोपी ने पेट्रोल और माचिस से लगाई आग शिकायतकर्ता जंडेल सिंह यादव के अनुसार, चेतन राजावत और पंकज कोली उससे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे। पैसे देने से मना करने पर दोनों आरोपी बाद में घर के बाहर पहुंचे। इसके बाद एक आरोपी ने सड़क पर निगरानी की, जबकि दूसरे ने स्कूटी पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। SHIVPURI TEACHER VIRAL VIDEO : पीएम मोदी की मिमिक्री करना पड़ा महंगा, शिक्षक को शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड 1 गिरफ्तार, दूसरा फरार पुलिस ने आरोपी पंकज कोली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चेतन राजावत की तलाश जारी है। साथ ही पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CYLINDER BLACK MARKETING: गुना में गैस कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: 13 घरेलू सिलेंडर जब्त प्रशासनिक बयान CSP मनीष यादव ने बताया कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने यह घटना की। एक आरोपी गिरफ्तार है और दूसरे की तलाश जारी है।
SHIVPURI TEACHER VIRAL VIDEO : पीएम मोदी की मिमिक्री करना पड़ा महंगा, शिक्षक को शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

HIGHLIGHTS: शिवपुरी के शिक्षक सस्पेंड, पीएम मोदी की मिमिक्री वीडियो पर विवाद। वीडियो में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर कटाक्ष। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा। शिक्षक ने कहा, पक्ष सुने बिना हुई एकपक्षीय कार्रवाई। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने शिकायत दर्ज करवाई। SHIVPURI TEACHER VIRAL VIDEO : शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड के सरकारी प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी के शिक्षक साकेत पुरोहित को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर वीडियो बनाने के कारण सस्पेंड कर दिया गया है। CYLINDER BLACK MARKETING: गुना में गैस कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: 13 घरेलू सिलेंडर जब्त वीडियो वायरल, मामला अधिकारियों तक पहुंचा साकेत पुरोहित ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने वीडियो में प्रधानमंत्री की आवाज़ और शैली में कटाक्ष किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी और अमीर आदमी के बीच की खाई कम हो जाएगी। मोनालिसा की शादी पर बोले देवकीनंदन ठाकुर, कहा— कहीं सनातन को बदनाम करने की साजिश तो नहीं टीचर का पक्ष सुना नहीं गया सस्पेंड किए गए शिक्षक का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस जारी नहीं किया गया और उनका पक्ष भी नहीं लिया गया। जिसके बाद उन्होंने इसे “एकपक्षीय कार्रवाई” बताया। अचानक टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड, गांव में मची भगदड़; कई लोग घायल भाजपा विधायक ने की थी शिकायत भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की। नींद नहीं आती? नासा के बताए 7 तरीके बदल सकते हैं आपकी लाइफस्टाइल कानूनी और प्रशासनिक पहल अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो और उसके प्रभाव के आधार पर शिक्षक के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
CYLINDER BLACK MARKETING: गुना में गैस कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: 13 घरेलू सिलेंडर जब्त

HIGHLIGHTS: गुना में 13 घरेलू और 1 कमर्शियल सिलेंडर जब्त। अग्रवाल स्वीट्स और रोहित स्टोर पर विशेष कार्रवाई। लाइसेंस रहित गैस रिफिलिंग उपकरण जब्त। दो व्यक्तियों पर शासकीय कार्य में बाधा का केस। सभी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज। CYLINDER BLACK MARKETING: ग्वालियर। गुना में प्रशासन ने गैस कालाबाजारी पर सख्ती शुरू कर दी है। बता दें कि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण गैस आपूर्ति को लेकर असमंजस की स्थिति के बीच खाद्य विभाग ने लगातार जांच अभियान चलाकर आम जनता के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान कुल 13 घरेलू और 1 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए गए। लाइव इंटरव्यू के बीच मंत्री को अचानक अंदर से खींच ले गए आए अफसर बोले-राष्ट्रपति इंतजार कर रहे हैं अग्रवाल स्वीट्स और रोहित स्टोर पर बड़ी कार्रवाई कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष चतुर्वेदी, वर्षा बडोनिया और शिवराम सिंह कुशवाह की टीम ने अग्रवाल स्वीट्स, जगदीश कॉलोनी से 2 घरेलू सिलेंडर जब्त किए। वहीं आरोन स्थित रोहित स्टोर से 8 घरेलू, 1 कमर्शियल सिलेंडर, गैस रिफिलिंग पंप और 6 रिफिलर नोजल जब्त किए गए। संचालक रोहित जैन के पास लाइसेंस नहीं होने के कारण ये सामग्री जब्त की गई। अचानक टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड, गांव में मची भगदड़; कई लोग घायल अन्य क्षेत्रों में भी चली तलाशी चांचौड़ा क्षेत्र में मुस्कान एम मर्चेंट (1 सिलेंडर), बीनागंज के बालाजी किराना स्टोर (1 सिलेंडर) और बाबा महाकाल चाय-कॉफी हाउस (1 सिलेंडर) से सिलेंडर जब्त कर संबंधित संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। ‘कांग्रेस गरीबों की पार्टी, नेता अमीर’ -लखनऊ में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP पर भी साधा निशाना शासकीय कार्य में बाधा डालने पर एफआईआर जांच के दौरान आशिक खान और आसिफ खान ने टीम के काम में बाधा डाली। इसके बाद कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शिवराम सिंह कुशवाह की शिकायत पर थाना चांचौड़ा में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। BHIND MLA HEMANT KATARE: भिंड के अटेर पुल पर विधायक नाराज: हेमंत कटारे ने कहा – “पुल जल्द चालू करें, सिंचाई परियोजना की समय-सीमा बताएं” कानूनी कार्रवाई सभी मामलों में संचालकों के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय कार्रवाई की गई।
BAIJU BAWRA FESTIVAL: चंदेरी में तीन दिवसीय बैजू बावरा महोत्सव शुरू, अनूप जलोटा देंगे भजन-सूफी की प्रस्तुति; केंद्रीय मंत्री सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि

HIGHLIGHTS: तीन दिवसीय बैजू बावरा महोत्सव 15 से 17 मार्च तक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महोत्सव के मुख्य अतिथि अनूप जलोटा की सूफी और भजन संध्या ध्रुपद गायन, कथक नृत्य और सारंगी वादन की प्रस्तुति महोत्सव के अंत में पुरस्कार वितरण और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां BAIJU BAWRA FESTIVAL: अशोकनगर। चंदेरी में रविवार, 15 मार्च से तीन दिवसीय बाइजू बावरा महोत्सव शुरू होने जा रहा है। बता दें कि यह कार्यक्रम महान संगीतज्ञ बैजू बावरा की याद में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने इतिहास में संगीत सम्राट तानसेन को परास्त किया था। नींद नहीं आती? नासा के बताए 7 तरीके बदल सकते हैं आपकी लाइफस्टाइल मुख्य अतिथि और प्रस्तुति कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस महोत्सव का आयोजन उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत कला एवं प्रशासन द्वारा चंदेरी मेला परिसर में किया जा रहा है। BHIND MLA HEMANT KATARE: भिंड के अटेर पुल पर विधायक नाराज: हेमंत कटारे ने कहा – “पुल जल्द चालू करें, सिंचाई परियोजना की समय-सीमा बताएं” पहले दिन: भजन और सूफी संध्या 15 मार्च को दीपिका पुरोहित पारंपरिक बुंदेली भजनों की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद पद्मश्री अनूप जलोटा अपनी सूफी और भजन गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। महोत्सव स्थल पर करीब 30 प्रदर्शनी स्टॉल और टेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऊर्जा आपूर्ति को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर गया एलपीजी लेकर आ रहा ‘नंदा देवी’ जहाज दूसरे दिन: ध्रुपद गायन और कथक नृत्य 16 मार्च को शाम 7 बजे अफजल हुसैन ध्रुपद गायन प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद डॉ. निखिल बड़ोदिया का सितार वादन होगा। शाम में संघमित्रा तायवाड़े द्वारा कथक समूह नृत्य और बलवंत पुराणिक द्वारा कांच वाद्य की प्रस्तुति दी जाएगी। 3 बार ‘तलाक’ बोलकर पत्नी को छोड़ा, दूसरी शादी कर लाया पति: खंडवा में ट्रिपल तलाक केस, पति समेत सास-ससुर पर FIR तीसरे दिन: सारंगी वादन और पुरस्कार वितरण 17 मार्च को भोपाल के उल्हास तैलंग की गायन सभा होगी। इसके बाद मुंबई के फारुख लतीफ खां द्वारा सारंगी वादन प्रस्तुत किया जाएगा। समापन समारोह में शिप्रा सुल्लेकरे का शास्त्रीय गायन और आरती श्रीवास्तव का नृत्य रहेगा। महोत्सव के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।
BHIND MLA HEMANT KATARE: भिंड के अटेर पुल पर विधायक नाराज: हेमंत कटारे ने कहा – “पुल जल्द चालू करें, सिंचाई परियोजना की समय-सीमा बताएं”

HIGHLIGHTS: अटेर विधायक हेमंत कटारे ने पुल निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई लोक निर्माण विभाग को पुल जल्द चालू करने के निर्देश कनेरा उद्वहन सिंचाई योजना की प्रगति पर समय-सीमा तय करने को कहा बैठक में कई विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा अधिकारियों को जनता से जुड़े कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश BHIND MLA HEMANT KATARE: ग्वालियर। भिंड जिले के अटेर विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने चंबल नदी पर बन रहे अटेर पुल के निर्माण में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। बता दें कि अटेर के आईटीआई परिसर में आयोजित विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल का कार्य शीघ्र पूरा किया जाये और आम जनता के लिए उसे चालू किया जाए। ऊर्जा आपूर्ति को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर गया एलपीजी लेकर आ रहा ‘नंदा देवी’ जहाज सिंचाई योजना पर समय-सीमा तय करने के निर्देश विधायक ने कनेरा उद्वहन सिंचाई परियोजना की प्रगति पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से स्पष्ट समय-सीमा तय करने को कहा। उन्होंने कहा कि समय पर परियोजना पूरी होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उज्जैन में गैस संकट: रेस्टोरेंट संचालकों ने डीजल लकड़ी भट्टियों का सहारा लिया, 10 दिन की वेटिंग सभी विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में विधायक ने राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, ऊर्जा, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, कृषि, खाद्य नागरिक आपूर्ति, सहकारिता और नगर परिषद सहित अन्य विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। 3 बार ‘तलाक’ बोलकर पत्नी को छोड़ा, दूसरी शादी कर लाया पति: खंडवा में ट्रिपल तलाक केस, पति समेत सास-ससुर पर FIR अधिकारियों को जनता सेवा में निर्देश हेमंत कटारे ने अधिकारियों को जनता से जुड़े सभी कार्य समय-सीमा में पूरा करने और लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतें मिलती हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। GWALIOR LAND DISPUTE: ग्वालियर में 200 करोड़ की जमीन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक: गुप्तेश्वर सोसायटी के पक्ष में फैसले पर फिलहाल ब्रेक सामाजिक कल्याण और राशन वितरण पर ध्यान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को टीएचआर वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पीडीएस राशन वितरण में किसी भी गड़बड़ी से बचने की चेतावनी दी गई।
GWALIOR LAND DISPUTE: ग्वालियर में 200 करोड़ की जमीन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक: गुप्तेश्वर सोसायटी के पक्ष में फैसले पर फिलहाल ब्रेक

HIGHLIGHTS: हाईकोर्ट ने गुप्तेश्वर सोसायटी के पक्ष में फैसले पर रोक लगाई 198 बीघा जमीन का मूल्य लगभग 200 करोड़ रुपए आंका गया जमीन ग्वालियर नगर निगम क्षेत्र के बरा गांव में स्थित है वन विभाग का दावा: भूमि आरक्षित वन क्षेत्र में आती है पुराने राजस्व रिकॉर्ड में जमीन शासकीय दर्ज, निजी मानना गलत GWALIOR LAND DISPUTE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में बरा गांव की 198 बीघा जमीन को लेकर विवाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। बता दें कि गुप्तेश्वर गृह निर्माण सहकारी संस्था के पक्ष में दिए गए पिछले फैसले पर शुक्रवार 13 मार्च को हाईकोर्ट ने फिलहाल अंतरिम रोक लगा दी है। वनडे इतिहास की सबसे सुस्त पारी, 36 रन बनाने के लिए खेल डाली 174 गेंद, मैच देखते हुए सो गए फैंस! जमीन को निजी संपत्ति मानने का विवाद 11 दिसंबर 2024 को प्रथम अपील में अदालत ने बरा गांव की इस जमीन को निजी संपत्ति मानते हुए गुप्तेश्वर सोसायटी के पक्ष में निर्णय दिया था। सूचना के मुताबिक इस जमीन का मूल्य एक करोड़ रुपये प्रति बीघा से अधिक आंका जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव के बैतूल-कटनी दौरे, भोपाल में गैस कालाबाजारी पर पुलिस कार्रवाई और TET परीक्षा को लेकर शिक्षक आंदोलन का उबाल वन विभाग का दावा राज्य शासन और वन विभाग ने अदालत में दलील दी कि यह जमीन आरक्षित वन क्षेत्र (कंपार्टमेंट नंबर 320) में आती है और यहां पौधारोपण भी किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रायल कोर्ट ने पहले ही दस्तावेजों और बिक्री के रिकॉर्ड पर संदेह जताते हुए सोसायटी का दावा खारिज कर दिया था। देश में गहराया LPG संकट: बिहार में बढ़ी लकड़ी-कोयले की मांग, राजस्थान के होटल लकड़ी पर बना रहे खाना; कई राज्यों में गोदामों पर छापे अपील में दस्तावेजों की जांच पर उठे सवाल सरकार ने कहा कि अपील के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्यों और दस्तावेजों पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया और अतिरिक्त दस्तावेजों की विधिवत जांच नहीं हुई। साथै ही पुराने रिकॉर्ड भी जमीन जंगल और शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है। भारतीय कुश्ती के महान शिक्षक: गुरु हनुमान की विरासत आज भी कायम साल 2004 से लंबित मामला सूत्रों की मने तो गुप्तेश्वर सोसायटी ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के बाद 2004 में हाईकोर्ट में प्रथम अपील दायर की थी। बाद में निचली अदालत का फैसला पलटते हुए जमीन को निजी संपत्ति माना गया था, लेकिन अब पुनर्विचार याचिका पर अंतरिम रोक लगा दी गई है।