SGIVPURI POLICE ACTION: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 लाख से अधिक की अवैध शराब और गुड़ लहान नष्ट

HIGHLIGHTS: पिछोर क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी दबिश 27,200 किलो गुड़ लहान मौके पर नष्ट 46 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त 27.69 लाख रुपए की अवैध सामग्री जब्त 10 प्रकरण दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार SGIVPURI POLICE ACTION: ग्वालियर। शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिला आबकारी विभाग ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर रविंद्र चौधरी और उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। बता दें कि कार्रवाई के दौरान करीब 27 लाख 69 हजार 200 रुपए कीमत की अवैध शराब और गुड़ लहान जब्त कर नष्ट किया गया। सिलपुरा कंजर डेरा समेत कई ठिकानों पर छापेमारी जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त पिछोर प्रभारी लोकेश बेवारिया की टीम ने खनियाधाना के पास सिलपुरा कंजर डेरा सहित कई स्थानों पर दबिश दी। यहां जमीन में बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर तिरपाल से ढककर गुड़ लहान छिपाया गया था। टीम ने 27,200 किलोग्राम गुड़ लहान के नमूने लेकर मौके पर ही नष्ट किया। खंडवा में भाजपा नेता की मौत से सियासी हलचल मृत्यु पूर्व वीडियो में कांग्रेस नेता पर कर्ज वसूली और प्रताड़ना के आरोप पुलिस जांच में जुटी 46 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त कार्रवाई के दौरान 46 लीटर हाथ भट्टी मदिरा भी जब्त की गई। इसके अलावा सीमेंट की टंकियों में कच्ची शराब बनाने की सामग्री भरी मिली। शराब बनाने की भट्ठियां और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। 10 प्रकरण दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज, गौरव कुमार कोल सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। MP POILCE: न्यू कलेक्ट्रेट के पास अवैध डीजल बिक्री का खुलासा, 105 लीटर के साथ पकड़ाया युवक
MP POILCE: न्यू कलेक्ट्रेट के पास अवैध डीजल बिक्री का खुलासा, 105 लीटर के साथ पकड़ाया युवक

HIGHLIGHTS: न्यू कलेक्ट्रेट के पास पुलिस की कार्रवाई 105 लीटर डीजल के साथ युवक गिरफ्तार बिना लाइसेंस डीजल की खरीद-फरोख्त मोटरसाइकिल और अन्य सामान जब्त आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज MP POILCE: ग्वालियर। दतिया में अवैध रूप से डीजल की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। बता दें कि बड़ौनी थाना पुलिस ने न्यू कलेक्ट्रेट के पास से एक युवक को 105 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किया। टीआई दिनेश राजपूत के अनुसार, देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रिछारी निवासी रंजीत यादव ट्रकों से सस्ते दामों पर डीजल खरीदकर उसे ब्लैक में बेचता है। मोटरसाइकिल से कर रहा था परिवहन सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। न्यू कलेक्ट्रेट के पास एक युवक मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक की केन लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने राहगीरों की मौजूदगी में उसे रोका और जांच की। केनों में डीजल भरा मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रंजीत पिता हेतम यादव (26) निवासी रिछारी बताया। DATIYA NEWS: इंदरगढ़ मेन बाजार में चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में 6 बसों सहित कई वाहनों पर चालान 105 लीटर डीजल और बाइक जब्त आरोपी डीजल के परिवहन और भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने तीन प्लास्टिक की केनों में भरे कुल 105 लीटर डीजल, एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (एमपी 32 एमएफ 6345) और एक लोहे की कमानी जब्त की। प्रत्येक केन से सैंपल लेकर उन्हें सीलबंद किया गया। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए ज्वलनशील पदार्थ का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार: नीतीश कुमार पर विपक्ष की अभद्र टिप्पणी से भड़के विजय सिन्हा, बोले- लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़
DATIYA NEWS: इंदरगढ़ मेन बाजार में चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में 6 बसों सहित कई वाहनों पर चालान

HIGHLIGHTS: इंदरगढ़ मेन बाजार में प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी अभियान 6 बसों सहित कई वाहनों पर चालानी कार्रवाई कुल 4 हजार रुपए का जुर्माना वसूला व्यापारियों ने पक्षपात के लगाए आरोप ट्रैफिक सुधार के लिए कार्रवाई जारी DATIYA NEWS: दतिया। इंदरगढ़ नगर के मेन बाजार में बढ़ते अस्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा कि रोजाना लगने वाले जाम को देखते हुए प्रशासन ने दुकानों और घरो पर बुलडोजर चलाया। ग्वालियर रोड और सेवड़ा रोड पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे हाथ ठेले, फल-सब्जी की दुकानें और अन्य अस्थायी कब्जों को हटाया गया। पुलिस बल और नगर परिषद कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सड़क को खाली कराया। 6 बसों सहित कई वाहनों पर चालान कार्रवाई के दौरान सड़क पर अवैध रूप से खड़ी 6 बसों, एक लोडिंग वाहन और एक ट्रैक्टर पर चालानी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने कुल 4 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क पर खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो रही थी। वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सियासत तेज, BJP का कांग्रेस पर हमला कांग्रेस ने किया पलटवार व्यापारियों ने लगाए पक्षपात के आरोप कार्रवाई के बाद कुछ दुकानदारों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना है कि केवल छोटे दुकानदारों और ठेले वालों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि रसूखदार व्यापारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि बार-बार की कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। दो घंटे चला अभियान, एकतरफा कार्रवाई पर नाराजगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ग्वालियर चौराहे से शुरू होकर करीब दो घंटे तक चली। इस दौरान सड़क की एक साइड पर ही अधिक कार्रवाई होने से नगरवासियों ने असंतोष जताया और समान रूप से कार्रवाई की मांग की। MP DOMESTIC VOILENCE: सहिड़ाखुर्द में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का खुलासा, पति और सास पर मामला दर्ज रॉ मैटेरियल से बढ़ रहा हादसों का खतरा बावड़ी सरकार मंदिर, कामत रोड, ग्वालियर रोड और भांडेर रोड पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर सीमेंट, गिट्टी और ईंट रखे जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। प्रशासन ने कुछ दुकानदारों का सामान जब्त कर सख्त चेतावनी दी है कि दोबारा उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई होगी। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी: तहसीलदार तहसीलदार दीपक यादव ने बताया कि नगर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर खड़े बाइक, चारपहिया और बसों के कारण जाम की समस्या बढ़ रही है। भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एजुकेशन सेक्टर का चमकता सितारा: SEIL ने 3 साल में पैसा किया लगभग 3 गुना, संस्थागत निवेश में बढ़ोत्तरी से उत्साह
MP DOMESTIC VOILENCE: सहिड़ाखुर्द में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का खुलासा, पति और सास पर मामला दर्ज

HIGHLIGHTS: सहिड़ाखुर्द गांव में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत पति और सास पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप पोस्टमार्टम में जहर सेवन की पुष्टि मृतका के शरीर पर मिले चोट के निशान आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज MP DOMESTIC VOILENCE: दतिया। बडौनी थाना क्षेत्र के सहिड़ाखुर्द गांव में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि मृतका की पहचान मनीषा रावत (28) पत्नी रामअवतार रावत के रूप में हुई है। प्रारंभ में यह मामला ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में मर्ग के रूप में दर्ज किया गया था। बाद में जांच के लिए केस डायरी बडौनी थाना भेजी गई थी। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के पिता, मां और भाइयों के बयान दर्ज किए। परिजनों का आरोप है कि मनीषा के पति रामअवतार रावत और सास मीरा रावत द्वारा उसे लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि आए दिन मारपीट की जाती थी और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया जाता था। 12 फरवरी को भोपाल में भवन विकास निगम की क्षमता संवर्धन कार्यशाला, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर सेवन की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला द्वारा जहर सेवन किए जाने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेज दिया है। पंचनामा के दौरान मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया। आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। ASHOKNAGAR CRIMES: हनुमान मंदिर से 700 ग्राम चांदी के मुकुट-कुंडल चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
TRUCK DRIVER SUICIDE: गुना में ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या: फांसी लागर दी जान

HIGHLIGHTS: पतलेरा गांव में 45 वर्षीय ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या 10 दिन पहले ट्रक पलटने से आमदनी हुई थी बंद गाय बांधने वाले कमरे में रस्सी से लगाया फंदा जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ट्रक की किश्तें न भर पाने से था मानसिक तनाव TRUCK DRIVER SUICIDE: ग्वालियर। गुना जिले के पतलेरा गांव से दिल दहला देने वाला मामले सामने आया जहां एक ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह ट्रक की मासिक किश्तें जमा न कर पाने के कारण मानसिक तनाव में था। दबाव में आकर उसने ये कदम उठाने का फैसला किया। ट्रक पलटने के बाद घर पर था मृतक की पहचान मुंशीलाल कुशवाह (45) के रूप में हुई है। वह अपने फाइनेंस पर लिए गए ट्रक को स्वयं चलाते थे और करीब 10 दिन पहले उनका ट्रक पलट गया था। बता दें कि हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई थीं, जिसके बाद से वह घर पर ही थे। बताया जा रहा है कि ट्रक खड़ा रहने से उनकी आमदनी बंद हो गई थी। ASHOKNAGAR CRIMES: हनुमान मंदिर से 700 ग्राम चांदी के मुकुट-कुंडल चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल गाय बांधने वाले कमरे में लगाई फांसी परिजनों के मुताबिक मुंशीलाल रात में पानी पीकर सोने गए थे। सुबह करीब 5 बजे जब परिवार के लोग गाय निकालने के लिए कमरे में पहुंचे तो वह रस्सी के फंदे पर लटके मिले। जिस कमरे में मवेशी बांधे जाते हैं, वहीं उन्होंने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम सूचना मिलते ही म्याना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री की पहल पर स्वीकृत इंदौर–उज्जैन ग्रीन फील्ड 4 लेन परियोजना को मिली नई रफ्तार आर्थिक दबाव में थे परेशान मृतक के भाई ने बताया कि ट्रक दुर्घटना के बाद वाहन 8–10 दिन से खड़ा था। हर महीने आने वाली किश्तों को लेकर वह चिंतित रहते थे। आमदनी रुकने से आर्थिक दबाव बढ़ गया था। हालांकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
ASHOKNAGAR CRIMES: हनुमान मंदिर से 700 ग्राम चांदी के मुकुट-कुंडल चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

HIGHLIGHTS: कोठारखेड़ी गांव के हनुमान मंदिर में चोरी ताले काटकर 700 ग्राम चांदी के मुकुट-कुंडल ले गए चोर बिजली मशीन से ताले काटने की आशंका सुबह पूजा के दौरान घटना का खुलासा पांच साल पहले भी इसी मंदिर में हुई थी चोरी ASHOKNAGAR CRIMES: ग्वालियर। अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठारखेड़ी गांव में हनुमान मंदिर से चोरी का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात चोर रात के समय मंदिर के ताले काटकर भगवान के चांदी के मुकुट और कुंडल लेकर फरार हो गए। चोरी हुए आभूषणों का अनुमानित वजन करीब 700 ग्राम बताया जा रहा है। ताले काटने में बिजली मशीन का इस्तेमाल चोरों ने मंदिर के दोनों गेटों पर लगे ताले काटे। आशंका है कि ताले काटने के लिए बिजली से चलने वाली मशीन का उपयोग किया गया, क्योंकि मंदिर के बाहर लगा बोर्ड जला हुआ पाया गया। इससे संकेत मिलता है कि वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाएंगे, रोक सको तो रोक लो” हुमायूं कबीर ने CM योगी को दी खुली चुनौती सुबह पूजा के समय हुआ खुलासा ग्रामीणों के अनुसार, रात में पुजारी नियमित पूजा के बाद मंदिर बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर के दोनों गेट खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो भगवान हनुमान के मुकुट और कुंडल गायब थे। इसके बाद गांव में सूचना फैल गई और पुलिस को खबर दी गई। पांच साल पहले भी हुई थी चोरी ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले भी इसी मंदिर से मुकुट और कुंडल चोरी हुए थे, जिनका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया। उस घटना के बाद ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर दोबारा चांदी के आभूषण बनवाए थे। नरवणे की किताब पर विवाद जारी, बीजेपी ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही ईसागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
GWALIOR FAKE DOCTOR: फर्जी डॉक्टर को 2 साल की सजा, गलत इंजेक्शन से हुई थी मरीज की मौत

HIGHLIGHTS: बिना वैध पंजीयन के कर रहा था एलोपैथी उपचार गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की हुई मौत जयारोग्य अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों से आरोप सिद्ध कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कठोर कारावास की सजा GWALIOR FAKE DOCTOR: मध्यप्रदेश। ग्वालियर जिला अदालत ने बिना वैध पंजीयन के एलोपैथी उपचार करने और लापरवाही से मरीज की मौत के मामले में आरोपी बोधराज शास्त्री को दोषी करार दिया है। बता दें कि न्यायालय ने उसे दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही चार हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। फैसला मध्य प्रदेश आयुर्वेद विज्ञान परिषद अधिनियम 1987 की धारा 24 के तहत सुनाया गया। बीना विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष नेता प्रतिपक्ष ने पेश किए सबूत बिना रजिस्ट्रेशन चला रहा था क्लीनिक अभियोजन के अनुसार 22 जनवरी 2022 को हजीरा क्षेत्र में बोधराज शास्त्री बिना किसी वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन के अपने क्लीनिक में मरीजों का इलाज कर रहा था। इसी दौरान धर्मेंद्र सिंह तोमर इलाज के लिए वहां पहुंचे थे। गलत इंजेक्शन से बिगड़ी हालत आरोप है कि उपचार के दौरान आरोपी ने डीएस बोतल के जरिए गलत इंजेक्शन और दवा दी, जिससे धर्मेंद्र की हालत अचानक गंभीर हो गई। परिजन तुरंत उन्हें जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) लेकर पहुंचे। मप्र का डिण्डौरी जिला जल अभावग्रस्त घोषित, 30 जून तक नलकूप एवं हैंडपंप खनन पर प्रतिबंध अस्पताल में मृत घोषित जेएएच में डॉक्टरों ने जांच के बाद धर्मेंद्र सिंह तोमर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के पास एलोपैथी चिकित्सा करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं था। मेडिकल रिपोर्ट, दस्तावेजी साक्ष्य और गवाहों के आधार पर अदालत में आरोप सिद्ध हुए। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। भोपाल में प्रोफेसर की खुदकुशी: ‘बीमारी से तंग आ गया हूं…’ सुसाइड नोट लिख फंदे पर झूले शैलेंद्र, पत्नी भी लड़ रही कैंसर से जंग
GWALIOIR CYBER SCRIMES: एयरफोर्स अफसर से साइबर ठगी: 1.66 लाख में खरीदे 8 मोबाइल, APK लिंक पर क्लिक की आशंका

HIGHLIGHTS: एयरफोर्स के ज्वाइंट वारेंट ऑफिसर से 1.66 लाख की ऑनलाइन ठगी दो क्रेडिट कार्ड से एक ही समय पर हुए ट्रांजैक्शन ठगों ने खरीदे 8 मोबाइल फोन 1930 हेल्पलाइन से दर्ज हुई ई-जीरो एफआईआर संदिग्ध APK फाइल से डेटा लीक की आशंका GWALIOIR CYBER SCRIMES: ग्वालियर। महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन में पदस्थ ज्वाइंट वारेंट ऑफिसर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गए। बता दें कि ठगों ने उनके दो क्रेडिट कार्ड से 1.66 लाख रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग की और 8 मोबाइल फोन खरीदे। मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभिनेता श्रेयस तलपड़े की बढ़ी मुश्किलें: करोड़ों के बैंक घोटाले में नाम आने के बाद मैनपुरी पुलिस ने शुरू की जांच, जानें क्या है पूरा मामला देर रात आया ट्रांजैक्शन अलर्ट पीड़ित अधिकारी ऋषि नरगोवा, मूल रूप से जम्मू के निवासी हैं और ग्वालियर में एक कराये के घर में रहते हैं। 6 फरवरी की रात 10:11 बजे उनके मोबाइल पर दो ट्रांजैक्शन मैसेज आए। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 95,020 रुपए और इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड से 70,753 रुपए निकले गए। दोनों ट्रांजैक्शन एक ही समय पर दर्ज हुए, जिससे धोखाधड़ी की पुष्टि हो सकी। 8 मोबाइल फोन की हुई खरीदारी मैसेज मिलते ही अधिकारी ने तुरंत दोनों कार्ड ब्लॉक कराए। अगले दिन बैंक पहुंचने पर जानकारी मिली कि दोनों कार्ड से कुल 8 मोबाइल फोन खरीदे गए हैं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को ओटीपी साझा नहीं किया और न ही किसी कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी दी। सूदखोरी के जाल में उलझकर बीजेपी नेता ने गंवाई जान, कांग्रेस नेता पर मौत से पहले लगाए गंभीर आरोप 1930 हेल्पलाइन से ई-जीरो एफआईआर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ई-जीरो एफआईआर के जरिए मामला महाराजपुरा थाने पहुंचा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। APK फाइल खोलने की आशंका पुलिस को आशंका है कि अधिकारी ने अनजाने में किसी संदिग्ध एपीके (APK) फाइल या लिंक को ओपन किया हो सकता है। इससे मोबाइल डेटा तक ठगों की पहुंच बन गई होगी। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मोबाइल किस आईडी से खरीदे गए और उनकी डिलीवरी कहां हुई।
HONEYTRAP CASE: शिवपुरी में हनीट्रैप गैंग गिरफ्तार: व्यापारी से जबरन ठगे 1 लाख

HIGHLIGHTS: शिवपुरी में व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाया। जंगल में मारपीट कर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल किया। पीड़ित से 1,05,640 रुपए फोन-पे से ठगे। पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार। संगठित गैंग के अन्य सदस्य फरार, पूछताछ जारी। HONEYTRAP CASE: शिवपुरी। दोस्ती का झांसा देकर मारपीट और ब्लैकमेलिंग करने वाली गैंग को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरियादी आदित्य जैन (26) के अनुसार, गैंग की युवती ने खुद को “अंजली” बताया और लगातार बातचीत कर उसे विश्वास में लिया। और बड़ी ही चालाकी से उससे पैसे ठग लिए। SCHOOL ROOF COLLAPSED: स्कूल परिसर में अचानक गिरी छत, लंबे समय से नहीं हो रहा था उपयोग अकेले मिलने बुलाया, जंगल में धमकाया 31 जनवरी 2026 को आदित्य अपनी कार से बड़ोदी टंकी पहुंचे। युवती ने उसे अकेले में मिलने के लिए बड़ागांव रोड की ओर ले जाया। वहां पहले से मौजूद पांच युवकों ने मारपीट की और जंगल में ले जाकर वीडियो बनाया। संभल के पूर्व सीओ अनुज चौधरी को उच्च न्यायालय से राहत, FIR के आदेश पर रोक पैसे की मांग और डर का फायदा आरोपियों ने धमकी दी कि वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जाएगा और झूठे मामले दर्ज करवा दिए जाएंगे। डर के कारण आदित्य ने फोन-पे के माध्यम से 1,05,640 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद गैंग मौके से फरार हो गया। साइबर सेल और पुलिस कार्रवाई साइबर सेल की मदद से संदिग्ध नंबरों का पता लगाया गया। जांच में पता चला कि नंबर आकाश ओझा के नाम पर था। पुलिस ने आकाश के भाई राजा ओझा, उसकी पत्नी कल्पना रजक, और अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 25 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। Collectorate Public Hearing: 13 साल की नौकरी के बाद हटाई गई दिव्यांग महिला, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई पुलिस का कहना पुलिस के अनुसार यह एक संगठित गैंग था और सरगना चंद्रपाल धाकड़ था। आशंका है कि इससे पहले भी कई लोगों को निशाना बनाया गया। पूछताछ जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
SCHOOL ROOF COLLAPSED: स्कूल परिसर में अचानक गिरी छत, लंबे समय से नहीं हो रहा था उपयोग

HIGHLIGHTS: श्योपुर के सरकारी स्कूल में किचन शेड की छत गिरी दो साल से जर्जर हालत में था शेड घटना के समय बच्चे कक्षाओं में थे कोई जनहानि नहीं, बड़ा हादसा टला जर्जर भवनों की जांच की मांग SCHOOL ROOF COLLAPSED: ग्वालियर। श्योपुर जिले के श्री जी की गांवड़ी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बता दें कि स्कूल परिसर के बाहर बने किचन शेड की छत अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। Collectorate Public Hearing: 13 साल की नौकरी के बाद हटाई गई दिव्यांग महिला, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई स्कूल समय में हुई घटना, बच्चे कक्षाओं में थे विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बाबूलाल बिसरिया ने बताया कि हादसे के समय स्कूल में नियमित कक्षाएं संचालित हो रही थीं और सभी बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में मौजूद थे। किचन शेड स्कूल भवन से अलग बाहर की ओर बना हुआ है, इसी कारण बच्चे और शिक्षक इसकी चपेट में आने से बच गए। दो वर्षों से जर्जर था किचन शेड स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार किचन शेड पिछले करीब दो वर्षों से जर्जर हालत में था। इसकी खराब स्थिति के चलते इसका उपयोग भी बंद कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद न तो मरम्मत कराई गई और न ही इसे हटाने की कोई कार्रवाई की गई। अचानक छत गिरने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। MORENA NEWS: विजयगढ़ पंचायत में मनरेगा–वाटरशेड योजनाओं में बड़ा फर्जीवाड़ा, 2 करोड़ के घोटाले के आरोप प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग घटना के बाद कुछ देर तक स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल परिसर में मौजूद जर्जर भवनों और संरचनाओं का समय रहते निरीक्षण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। फिलहाल घटना की सूचना संबंधित शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। अन्य जर्जर निर्माणों की जांच की भी मांग उठी है।