MORENA EYE CAMP: मुरैना में पुलिस परेड ग्राउंड पर 3 दिवसीय नेत्र शिविर का आयोजन, 14-16 मार्च तक चलेंगे ऑपरेशन

HIGHLIGHTS: मुरैना में तीन दिवसीय नेत्र शिविर की शुरुआत पुलिस परेड ग्राउंड पर हुआ भव्य उद्घाटन हजारों मरीजों की जांच और ऑपरेशन का लक्ष्य जिले के कई क्षेत्रों में लगाए गए कैंप 14 से 16 मार्च तक चलेगा शिविर MORENA EYE CAMP: ग्वालियर। मुरैना जिले में शनिवार 14 मार्च को तीन दिवसीय विशाल नेत्र शिविर का शुभारंभ किया जा रहा है। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और इफको के चेयरमैन दिलीप सिंह ने किया। बता दें कि शिविर में बड़ी संख्या में नेत्र रोगियों की जांच और उपचार की व्यवस्था की गई है। बांग्लादेशी कप्तान ने गलत किया, ‘रन आउट’ विवाद में सलमान आगा के पक्ष में बोले मोहम्मद कैफ इफको के सहयोग से हर साल होता है आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी इफको के सहयोग से इस नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 14, 15 और 16 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। बताया जा रहा है कि पहले चरण में जिले के विभिन्न इलाकों से आए मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। इसके बाद जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत होगी, उन्हें चिन्हित कर आगे का उपचार किया जाएगा। असरानी को समर्पित है भूत बंगला, राजपाल यादव ने कहा प्रियदर्शन कॉमेडी के जादूगर हजारों ऑपरेशन करने का लक्ष्य विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से हर साल बड़ी संख्या में नेत्र रोगियों को लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि इस बार भी हजारों मरीजों के ऑपरेशन करने और उपचार कर उन्हें ठीक करने का लक्ष्य रखा गया है। रन-आउट विवाद के बाद सलमान आगा का बड़ा बयान, बोले– अभी तक मेहदी से सुलह नहीं हुई जिले के कई क्षेत्रों में लगाए गए कैंप सूचना की मने तो शिविर के तहत सबलगढ़, कैलारस, पहाड़गढ़, जौरा, अंबाह, मुरैना, पोरसा और दिमनी सहित कई क्षेत्रों में अलग-अलग कैंप लगाए गए हैं। साथ ही यहां नेत्र रोगियों की जांच के आलावा भी जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे।
AIR INDIA FLIGHT SURCHARGE: हवाई यात्रा महंगी; ग्वालियर से बेंगलुरु फ्लाइट पर नया सरचार्ज लागू

HIGHLIGHTS: ग्वालियर–बेंगलुरु फ्लाइट पर 300 रुपये नया सरचार्ज एयरलाइन ने साथ में 20% डिस्काउंट का दावा किया यात्रियों ने कीमत बढ़ाकर छूट देने पर उठाए सवाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का असर 31 मार्च तक लागू रहेगा सरचार्ज AIR INDIA FLIGHT SURCHARGE: ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब हवाई यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ग्वालियर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के टिकट पर एयरलाइन ने 300 रुपये का नया सरचार्ज जोड़ दिया है। बता दें कि इस बदलाव के बाद यात्रियों के बीच टिकट कीमतों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि एयरलाइन की ओर से सरचार्ज लगाने की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती ईंधन लागत के कारण संचालन खर्च में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर टिकट कीमतों पर पड़ रहा है। GWALIOR LOK ADALAT: ग्वालियर में आज नेशनल लोक अदालत: संपत्ति कर और जलकर बकायेदारों को अधिभार में 100% तक राहत का सुनहरा मौका सरचार्ज के साथ 20% छूट का दावा दिलचस्प बात यह है कि सरचार्ज लागू करने के साथ ही एयरलाइन टिकट पर 20 प्रतिशत छूट देने का दावा भी कर रही है। इस कदम को लेकर कई यात्रियों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पहले किराया बढ़ाया जाता है और फिर छूट दिखाकर उसे संतुलित करने की कोशिश की जाती है। सूर्य का मीन राशि में होने जा रहा गोचर, बन रहे 2 राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ 31 मार्च तक रहेगा लागू स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यह नया सरचार्ज पिछले दो दिनों से लागू किया गया है और फिलहाल 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। आगे स्थिति के अनुसार इसमें बदलाव संभव है। LPG किल्लत की आशंका के बीच IRCTC अलर्ट: ट्रेनों में इंडक्शन व रेडी-टू-ईट फूड की तैयारी, WCR में 25 क्लस्टर किचन से जारी सप्लाई ग्वालियर से सीमित उड़ान विकल्प गौरतलब है कि ग्वालियर से फिलहाल दिल्ली और मुंबई के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं, जबकि बेंगलुरु के लिए सीमित सेवा है। ऐसे में इस रूट पर टिकट कीमतों में बदलाव यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है।
GWALIOR LOK ADALAT: ग्वालियर में आज नेशनल लोक अदालत: संपत्ति कर और जलकर बकायेदारों को अधिभार में 100% तक राहत का सुनहरा मौका

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन संपत्ति कर बकायेदारों को अधिभार में 100% तक छूट जलकर बकाया पर भी विशेष राहत योजना लागू जिला न्यायालय परिसर सहित 25 वार्ड कार्यालयों में आयोजन 8 से 10 हजार मामलों के निपटारे का लक्ष्य GWALIOR LOK ADALAT: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शनिवार 14 मार्च को वर्ष 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा और बड़ी संख्या में नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि प्रशासन ने एक ही दिन में करीब 8 से 10 हजार मामलों के समाधान का लक्ष्य रखा है। MP में झुलसाने लगी गर्मी, नर्मदापुरम में पारा 40.1 डिग्री, 15-17 मार्च के बीच बदलेगा मौसम कई दिनों से प्रशासन कर रहा था तैयारी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर अपने पुराने विवादों और कर बकाये का समाधान करा सकते हैं। MP में झुलसाने लगी गर्मी, नर्मदापुरम में पारा 40.1 डिग्री, 15-17 मार्च के बीच बदलेगा मौसम संपत्ति कर बकायेदारों को अधिभार में बड़ी राहत नगर निगम आयुक्त संघप्रिय ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से संपत्ति कर के लंबित मामलों में बकायेदारों को अधिभार में विशेष छूट प्रदान की जाएगी, जिससे करदाताओं को आर्थिक राहत मिलेगी। ग्वालियर में बैंक कर्मचारी से चेन स्नेचिंग: टहलने निकली महिला से बाइक सवार ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनी, CCTV के आधार पर तलाश अधिभार पर 100 प्रतिशत तक छूट नगर निगम के अनुसार जिन मामलों में 50 हजार रुपये तक कर और अधिभार बकाया है, उनमें अधिभार पर 100 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। वहीं 50 हजार से 1 लाख रुपये तक बकाया होने पर 50 प्रतिशत और 1 लाख रुपये से अधिक बकाया होने पर 25 प्रतिशत अधिभार में छूट दी जाएगी। LPG किल्लत की आशंका के बीच IRCTC अलर्ट: ट्रेनों में इंडक्शन व रेडी-टू-ईट फूड की तैयारी, WCR में 25 क्लस्टर किचन से जारी सप्लाई जलकर बकाया मामलों में भी मिलेगी राहत नगर निगम ने जल उपभोक्ता प्रभार यानी जलकर से जुड़े मामलों में भी राहत देने का निर्णय लिया है। जिन उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपये तक बकाया है, उन्हें अधिभार में 100 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी, जिससे छोटे उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। मध्यप्रदेश में मार्च में ही ‘हीट अटैक’: नर्मदापुरम 40°C पार, हीट स्ट्रोक का खतरा; 15-17 मार्च को कई जिलों में बारिश का अलर्ट उपभोक्ताओं को मिलेगी थोड़ी रहत 10 हजार से 50 हजार रुपये तक बकाया होने पर 75 प्रतिशत और 50 हजार रुपये से अधिक बकाया होने पर 50 प्रतिशत अधिभार में छूट का प्रावधान रखा गया है। इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को बकाया निपटाने के लिए प्रोत्साहित करना है। अमिताभ बच्चन का इमोशनल ब्लॉग वायरल, करीबी मित्र के निधन पर लिखा दर्द भरा संदेश शहर के कई स्थानों पर होगी लोक अदालत यह लोक अदालत मध्यप्रदेश राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित की जा रही है। इसके तहत ग्वालियर नगर निगम के सभी क्षेत्रीय वार्ड कार्यालय क्रमांक 1 से 25 के साथ-साथ जिला न्यायालय परिसर में भी मामलों का निराकरण किया जाएगा। 13 March 2026: तुला राशि- सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा,एक्स्ट्रा इनकम के भी योग बनेंगे अधिकारीयों ने कि अपील नगर निगम के उपायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि निगमायुक्त संघप्रिय और अपर आयुक्त मुनीश सिंह सिकरवार के निर्देशन में इस लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का समाधान कराएं।
DATIYA RATANGARH MELA: कलेक्टर-एसपी ने की व्यवस्थाओं की जांच, श्रद्धालुओं के लिए पूरी तैयारी

HIGHLIGHT: कलेक्टर और एसपी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया पार्किंग, जल-सुविधा और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था गोताखोरों और बंदर टीम के लिए निर्देश स्वास्थ्य और सुरक्षा सुविधाओं पर विशेष जोर मेला क्षेत्र के मार्गों की मरम्मत जल्द पूरी करने के निर्देश DATIYA RATANGARH MELA: दतिया। चैत्र नवरात्रि में लगने वाले प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मेले की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। गुरुवार को कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज वर्मा ने अधिकारियों के साथ रतनगढ़ पहुंचकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। बता दें कि उन्होंने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। BSF SOLDIRE DEATH: वीर सपूत को भावभीनी विदाई: BSF जवान सुरेश कुमार यादव का सीतापुर में अंतिम संस्कार, कैंसर से हुआ निधन कलेक्टर ने रतनगढ़ माता मंदिर में किए दर्शन निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन कर मेले के शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की। इसके बाद उन्होंने मेला परिसर का दौरा कर नक्शे के आधार पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की। दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई और चिकित्सीय सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। सिंध नदी क्षेत्र में गोताखोरों की टीम और महाजाल की व्यवस्था, साथ ही बंदरों के लिए विशेष टीम तैनात करने के निर्देश भी दिए गए। बजने वाली है कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की शहनाई, रोहित-विराट में शामिल होकर बांध सकते हैं समां सीसीटीवी से होगी निगरानी सूचना के मुताबिक कलेक्टर ने मेला क्षेत्र में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग, जूता-चप्पल स्टैंड की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और रतनगढ़ पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत पर भी ध्यान दिया। कलेक्टर व एसपी ने अधिकारियों से कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को समय पर मजबूत और व्यवस्थित किया जाए।
BSF SOLDIRE DEATH: वीर सपूत को भावभीनी विदाई: BSF जवान सुरेश कुमार यादव का सीतापुर में अंतिम संस्कार, कैंसर से हुआ निधन

HIGHLIGHTS: बीएसएफ जवान सुरेश कुमार यादव का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में पार्थिव शरीर दिल्ली से तिरंगे में लिपटा हुआ लाया गया कैंसर से निधन, इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवानों ने सलामी दी गांव में शोक और गर्व का मिश्रित माहौल BSF SOLDIRE DEATH: दतिया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार यादव को उनके पैतृक गांव सीतापुर में गुरुवार देर रात पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बता दें कि उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से गांव लाया गया और तिरंगे में लिपटा हुआ अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं आम लोग शामिल हुए। दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये कैंसर से निधन, इलाज चल रहा था दिल्ली एम्स में सुरेश कुमार यादव का इलाज दिल्ली एम्स में कैंसर के कारण चल रहा था। बीएसएफ टेकनपुर से आई जवानों की टुकड़ी ने अपने साथी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया, शस्त्र झुकाकर सलामी दी और राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को नमन किया। बजने वाली है कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की शहनाई, रोहित-विराट में शामिल होकर बांध सकते हैं समां अंतिम यात्रा और भावभीनी विदाई गांव से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और आम लोग शामिल हुए। लोग “भारत माता की जय” और “सुरेश कुमार यादव अमर रहें” के नारों के साथ अपने वीर सपूत को भावभीनी विदाई दे रहे थे। गैस संकट के बीच रसोई में लौटेगा केरोसिन! सरकार ने जारी किया अतिरिक्त कोटा, होटल-रेस्तरां को वैकल्पिक ईंधन की छूट बचपन से देशभक्ति का सपना मृतक के बचपन के साथी रामजीशरण राय ने बताया कि सुरेश कुमार यादव बचपन से ही देशभक्ति के लिए प्रेरित थे और बीएसएफ में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा को अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा रहेगा। छुपा हुआ खजाना! दिल्ली के पास एक ऐसी जगहें जहां शोर नहीं सिर्फ सुकून, आज ही बना लें ट्रिप का प्लान सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार अंतिम संस्कार में बीएसएफ के अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस बल भी मौजूद रहे। पूरे गांव में शोक और गर्व का मिश्रित माहौल रहा, और सुरेश कुमार यादव को राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
MINOR GIRL HARASSED: सिरफिरे युवक से परेशान नाबालिग ने छत से लगाई छलांग; मां का आरोप- शादी के लिए बना रहा था दबाव

HGHLIGHTS: गुना के बूढ़े बालाजी इलाके में नाबालिग छत से गिरकर घायल मां का आरोप: युवक बना रहा था जबरन शादी का दबाव धमकियों से मानसिक तनाव में थी नाबालिग आरोपी अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा परिजनों ने पुलिस से की शिकायत, जांच जारी MINOR GIRL HARASSED: गुना। मध्य प्रदेश के गुना शहर में एक सिरफिरे युवक की धमकियों और दबाव से परेशान होकर एक नाबालिग के घायल होने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बूढ़े बालाजी इलाके की है, जहां नाबालिग छत से गिरकर घायल हो गई। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल लंबे समय से बना रहा था शादी का दबाव जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग गुरुवार को अपने घर की छत से गिरकर घायल हो गई। नाबालिग की मां का आरोप है कि बूढ़े बालाजी इलाके के ताजिया मैदान के पास रहने वाला एक युवक उनकी बेटी पर काफी समय से जबरन शादी का दबाव बना रहा था। उसकी धमकियों और लगातार दबाव के कारण बेटी मानसिक रूप से काफी परेशान थी। 13 March 2026: तुला राशि- सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा,एक्स्ट्रा इनकम के भी योग बनेंगे अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा परिजनों के अनुसार रात करीब 11 बजे आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने वार्ड में चाकू लहराते हुए हंगामा किया और नाबालिग का हाथ पकड़कर जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस दौरान उसने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। GUNA MINOR GIRL RAPED: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार; कई दिनों तक करता रहा गलत काम नशे में था आरोपी, पुलिस से की शिकायत परिवार का कहना है कि युवक शराब के नशे में था। किसी तरह उन्होंने बेटी को उससे बचाया। घटना के बाद परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
GUNA MINOR GIRL RAPED: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार; कई दिनों तक करता रहा गलत काम

HIGHLIGHTS: गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला 7 मार्च को घर से लापता हुई थी 16 वर्षीय किशोरी आरोपी बहला-फुसलाकर अपने ले गया था साथ पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया GUNA MINOR GIRL RAPED: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और कई दिनों तक उसके साथ गलत काम करता रहा। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। GWALIOR CRICKET TOURNAMENT: रूप सिंह स्टेडियम में सिंधिया ने थामा बल्ला, महिला क्रिकेटर की गेंद पर चूके; आउट होने से बचे 7 मार्च को घर से लापता हुई थी किशोरी पुलिस के मुताबिक 7 मार्च की दोपहर 16 वर्षीय किशोरी अपने घर से लापता हो गई थी। उस समय परिवार के सभी सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। शाम को जब परिवार के लोग घर लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने घर के आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 9 मार्च को पिता ने फतेहगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम बदलने पर इंदौर में सियासत तेज छत्रपति शिवाजी स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव पर कांग्रेस भाजपा आमने सामने पीड़िता के बयान के बाद हुआ खुलासा पुलिस जांच के दौरान बुधवार को किशोरी को बरामद कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि अनिकेत उर्फ अंकित उर्फ छोटू बैरागी निवासी ग्राम महू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। ग्वालियर में देर रात फायरिंग से दहशत, टैंकर से डीजल चोरी का विरोध करने पर व्यापारी को धमकाया पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
GWALIOR CRICKET TOURNAMENT: रूप सिंह स्टेडियम में सिंधिया ने थामा बल्ला, महिला क्रिकेटर की गेंद पर चूके; आउट होने से बचे

HIGHLIGHTS: ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन महिला क्रिकेटर की गेंद पर सिंधिया शॉट नहीं लगा पाए कैट ने आयोजित किया तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट महिला खिलाड़ियों को मौका देने की सिंधिया ने की सराहना कूटनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी दिया बयान GWALIOR CRICKET TOURNAMENT: ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बल्ला थामे नजर आए। इस दौरान मैदान पर एक दिलचस्प पल देखने को मिला जब एक महिला क्रिकेटर की गेंद पर सिंधिया शॉट नहीं लगा पाए और आउट होने से बाल-बाल बच गए। हालांकि बाद में उन्होंने कुछ गेंदों पर अच्छे शॉट भी लगाए। ग्वालियर में देर रात फायरिंग से दहशत, टैंकर से डीजल चोरी का विरोध करने पर व्यापारी को धमकाया कैट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टूर्नामेंट यह मौका कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ का था। बता दें कि उद्घाटन समारोह में सिंधिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान महिला क्रिकेटर हनी अनेजा और सरगम सोलंकी ने उन्हें गेंदबाजी की। एक गेंद पर सिंधिया चूक गए, लेकिन बाद की गेंदों पर उन्होंने बल्लेबाजी का आनंद लिया। क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय व्यापारियों के लिए खेल का मंच पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंधिया ने कहा कि यह अच्छी पहल है कि व्यापारी वर्ग, जो पहले सिर्फ दर्शक की भूमिका में रहता था, अब मैदान पर उतरकर खेल का आनंद लेगा। साथ ही उन्होंने कैट के इस आयोजन की सराहना करते हुए महिला खिलाड़ियों को भी अवसर देने की प्रशंसा की। Muscle Loss से बचना है तो 35 के बाद बदलें डाइट और टाइमिंग, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए असरदार नियम कूटनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी बोले इस दौरान सिंधिया ने देश की कूटनीति और वैश्विक स्थिति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की कूटनीति मजबूत हुई है और वैश्विक मंच पर देश का सम्मान बढ़ा है।
BHIND NO ROAD-NO TOLL PROTEST: नो रोड- नो टोल आंदोलन 16 मार्च से शुरू; संत करेंगे मालनपुर में धर्मध्वजा स्थापना

HIGHLIGHTS: 16 मार्च से मालनपुर टोल प्लाजा पर नो रोड-नो टोल आंदोलन। कुंडेश्वर महादेव मंदिर में आज संत समाज की बैठक। मंत्री राकेश शुक्ला ने संतों से समाधान के लिए अपील की। पिछले प्रदर्शन में भी सांकेतिक टोल बंद कर विरोध किया गया था। हाईवे चौड़ीकरण नहीं होने से संत समाज और जनता में नाराजगी। BHIND NO ROAD-NO TOLL PROTEST: भिंड। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-719 के चौड़ीकरण को लेकर संत समाज 16 मार्च से “नो रोड-नो टोल” आंदोलन शुरू करने जा रहा है। बता दें की शुक्रवार को कुंडेश्वर महादेव मंदिर में संत समाज की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मालनपुर टोल प्लाजा पर धर्मध्वजा लगाने और आंदोलन की रणनीति तय करने पर चर्चा होगी। चैत्र नवरात्र में मैहर में रुकेंगी 15 एक्सप्रेस ट्रेनें, श्रद्धालुओं के लिए पांच मिनट का ठहराव मंत्री कर रहे हैं संतों से संपर्क प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने संतों से बात कर आंदोलन को टालने और हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालने की अपील की है। बताया जा रहा है कि 14 मार्च को यह बैठक आयोजित होगी। कोविड के बाद आरईआईटी मार्केट में भारत का जबरदस्त उछाल, 1.72 लाख करोड़ रुपए 16 मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन संत समाज ने मालनपुर टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक आंदोलन में भिंड, ग्वालियर, मुरैना, इटावा और जालौन के कई महंत और महामंडलेश्वर शामिल होंगे। ईरान संकट में निवेश: वॉरेन बफे की सलाह से बनाएं स्मार्ट रणनीति पूर्व प्रदर्शन और नाराजगी 29 दिसंबर को भी संत समाज ने मालनपुर टोल प्लाजा पर सांकेतिक टोल बंद कर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमे संतों का कहना है कि हाईवे पर रोज दुर्घटनाएं होती हैं और अभी तक चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हुआ। दो-पहिया और कारों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी, बाजार में उत्साह संत समाज का संदेश संत समिति के अध्यक्ष कालीदास महाराज ने कहा कि यदि 14 मार्च की बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 16 मार्च से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा और जब तक हाईवे चौड़ीकरण नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
MP LPG CRISES: भोपाल से ग्वालियर तक: LPG सिलेंडर के लिए लंबी लगी कतारें; इंडक्शन-डीजल की भी उछलीं कीमतें

HIGHLIGHTS: प्रदेश में LPG सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग ठप, सर्वर डाउन। 50 हजार होटल-रेस्टॉरेंट गैस की कमी के कगार पर। इंडक्शन और डीजल भट्ठियों की कीमतें दोगुनी हुई। बालाघाट और डिंडौरी में उपभोक्ताओं की शिकायतें बढ़ीं। सरकारी प्रयासों के बावजूद कतारें और संकट जारी। MP LPG CRISES: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में LPG सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग ठप हो गई है। बता दें कि सर्वर डाउन होने के कारण लोग 7-8 दिन तक बुकिंग का इंतजार कर रहे हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेशभर में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। साथ ही कुछ शहरों में सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप भी सामने आए हैं। Vata Dosha वालों के लिए औषधि समान है यह आहार, दूर होगा सूखापन और कमजोरी होटल और रेस्टॉरेंट्स पर असर प्रदेश में 50 हजार होटल और रेस्टॉरेंट गैस की कमी के कगार पर हैं। भोपाल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली के मुताबिक, 2 हजार से अधिक होटल-रेस्टॉरेंट को पिछले 4 दिनों में एक भी सिलेंडर नहीं मिला है। कई होटल्स में तो 24 से 48 घंटे तक खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। लोकमत अवार्ड्स में छाया आमिर-गौरी का एलिगेंट लुक: कैमरों को भूल पार्टनर की बातों में खोए दिखे सुपरस्टार, देखें वायरल मोमेंट इंडक्शन और डीजल भट्ठी की मांग में उछाल गैस की कमी के चलते मार्केट में इंडक्शन और डीजल भट्ठियों की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। बताया जा रहा है कि भोपाल में इंडक्शन की बिक्री 7 गुना तक बढ़ गई है, साथ ही उज्जैन में प्राइवेट अस्पताल की कैंटीन में खाना डीजल भट्ठी से बनाया जा रहा है। विश्व विजेता भारत के आगे बौना साबित हुआ पाकिस्तान, पूर्व कप्तान लतीफ बोले- 10 साल की तपस्या का फल काट रहा है हिंदुस्तान सरकारी कदम और शिकायतें श्योपुर में एसडीएम गगन मीणा ने माइक के जरिए लोगों को समझाया और पुलिस ने भीड़ संभालने के लिए तैनात की। इंदौर में एजेंसियां ग्राहकों को नया नंबर और एप डाउनलोड करवाकर रात में बुकिंग करने की सलाह दे रही हैं। सतना के 86 लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर सिलेंडर न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। बाजार नियामक में बदलाव, K. V. Ramana Murthy को Securities and Exchange Board of India का फुल-टाइम मेंबर नियुक्त किया गया रसोई घर और आम लोगों पर असर गैस की कमी केवल होटल और रेस्टॉरेंट तक ही सीमित नहीं है। आम घरों में भी रसोई मुश्किल में आ गई है। कई परिवारों ने बताया कि 2-3 दिन से खाना नहीं बन पाया। लोग मजबूरी में इंडक्शन, डीजल भट्ठी या खुले आग का सहारा ले रहे हैं। इस कारण न केवल दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए भी समय और मेहनत बढ़ गई है।