Chambalkichugli.com

SCHOOL ROOF COLLAPSED: स्कूल परिसर में अचानक गिरी छत, लंबे समय से नहीं हो रहा था उपयोग

SCHOOL ROOF COLLAPSED

HIGHLIGHTS: श्योपुर के सरकारी स्कूल में किचन शेड की छत गिरी दो साल से जर्जर हालत में था शेड घटना के समय बच्चे कक्षाओं में थे कोई जनहानि नहीं, बड़ा हादसा टला जर्जर भवनों की जांच की मांग SCHOOL ROOF COLLAPSED: ग्वालियर। श्योपुर जिले के श्री जी की गांवड़ी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बता दें कि स्कूल परिसर के बाहर बने किचन शेड की छत अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। Collectorate Public Hearing: 13 साल की नौकरी के बाद हटाई गई दिव्यांग महिला, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई स्कूल समय में हुई घटना, बच्चे कक्षाओं में थे विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बाबूलाल बिसरिया ने बताया कि हादसे के समय स्कूल में नियमित कक्षाएं संचालित हो रही थीं और सभी बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में मौजूद थे। किचन शेड स्कूल भवन से अलग बाहर की ओर बना हुआ है, इसी कारण बच्चे और शिक्षक इसकी चपेट में आने से बच गए। दो वर्षों से जर्जर था किचन शेड स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार किचन शेड पिछले करीब दो वर्षों से जर्जर हालत में था। इसकी खराब स्थिति के चलते इसका उपयोग भी बंद कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद न तो मरम्मत कराई गई और न ही इसे हटाने की कोई कार्रवाई की गई। अचानक छत गिरने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। MORENA NEWS: विजयगढ़ पंचायत में मनरेगा–वाटरशेड योजनाओं में बड़ा फर्जीवाड़ा, 2 करोड़ के घोटाले के आरोप प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग घटना के बाद कुछ देर तक स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल परिसर में मौजूद जर्जर भवनों और संरचनाओं का समय रहते निरीक्षण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। फिलहाल घटना की सूचना संबंधित शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। अन्य जर्जर निर्माणों की जांच की भी मांग उठी है।

Collectorate Public Hearing: 13 साल की नौकरी के बाद हटाई गई दिव्यांग महिला, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई

DATIYA NEWS

HIGHLIGHTS: दिव्यांग महिला ने 13 साल बाद नौकरी से हटाने का लगाया आरोप हीरा कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर विवाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए अतिक्रमण और सड़क निर्माण की शिकायतें भी आईं छात्रवृत्ति भुगतान के आदेश जारी Collectorate Public Hearing: ग्वालियर। दतिया कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया। इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक महिला कर्मचारी कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े के सामने फूट-फूटकर रो पड़ी। महिला ने आरोप लगाया कि 13 वर्षों तक सेवा देने के बाव जूद उसे बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी से हटा दिया गया। DABRA STAMPEDE NEWS: डबरा में कलश वितरण के दौरान भगदड़, महिला की मौत; बच्ची समेत 8 श्रद्धालु घायल महिला ने बताया कि वह और उसका पति दोनों दिव्यांग हैं और लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र की महिला वार्ड में कार्यरत हैं। बीमारी के चलते वह पिछले आठ दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा सकी, इसी को आधार बनाकर उसे सेवा से हटा दिया गया। महिला ने कलेक्टर से पुनः कार्य पर बहाल करने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत जनसुनवाई में ग्राम राजापुर निवासी अंकुश अहिरवार ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि मान सिंह अहिरवार द्वारा उनके मकान के सामने अवैध निर्माण किया जा रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। कलेक्टर ने जांच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। MORENA NEWS: विजयगढ़ पंचायत में मनरेगा–वाटरशेड योजनाओं में बड़ा फर्जीवाड़ा, 2 करोड़ के घोटाले के आरोप हीरा कॉलोनी में सड़क निर्माण पर सवाल वार्ड नंबर 33 हीरा कॉलोनी के रहवासियों ने शिकायत की कि गली नंबर 2 में 20 फुट चौड़ी आरसीसी सड़क स्वीकृत होने के बावजूद अतिक्रमण के कारण केवल 15 फुट सड़क बनाई जा रही है। कलेक्टर ने नगर पालिका को जांच के आदेश दिए। छात्रवृत्ति न मिलने से परेशान छात्र ओबीसी वर्ग के छात्रों ने भी जनसुनवाई में शिकायत की कि सत्र 2022-23 और 2023-24 की छात्रवृत्ति अब तक नहीं मिली है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। NAGAR PALIKA  ALLEGATION: पूर्व विधायक ने भिंड नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप: बोले- विकास नहीं, सिर्फ कागजी काम”

MORENA NEWS: विजयगढ़ पंचायत में मनरेगा–वाटरशेड योजनाओं में बड़ा फर्जीवाड़ा, 2 करोड़ के घोटाले के आरोप

MORENA NEWS

HIGHLIGHTS: विजयगढ़ पंचायत में 2 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप मनरेगा और वाटरशेड योजनाओं में फर्जीवाड़ा बाहरी लोगों के नाम से बनाए गए जॉब कार्ड तालाब और नाला निर्माण में बिना काम भुगतान कलेक्टर के निर्देश पर जांच शुरू MORENA NEWS: ग्वालियर। मुरैना जिले की पोरसा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयगढ़ में मनरेगा और वाटरशेड योजनाओं के तहत करीब 2 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। जहां पंचायत के ग्रामीणों ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर मुरैना को लिखित शिकायत सौंपकर सरपंच श्रीराम सखवार और ग्राम रोजगार सहायक नरेश सिंह के खिलाफ निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ‘वोकल फॉर लोकल’ का असर: गुना में 50 से अधिक स्टॉलों के साथ हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ फर्जी जॉब कार्ड बनाकर निकाली मजदूरी ग्रामीणों का आरोप है कि कई महिला श्रमिकों और अन्य लोगों के नाम से फर्जी जॉब कार्ड बनाए गए। शिकायत में सुग्रीव, आशीष, नीतू, हकीम सिंह, रामनरेश, प्रेम सिंह, कुलदीप, मदन मोहन, नागेश, सुमित, सिया, सचिन कुमार, सुदामा समेत कई नाम शामिल हैं, जिनके नाम पर काम दिखाकर मजदूरी की राशि निकाल ली गई, जबकि वे कभी कार्यस्थल पर मौजूद नहीं रहे। DABRA STAMPEDE NEWS: डबरा में कलश वितरण के दौरान भगदड़, महिला की मौत; बच्ची समेत 8 श्रद्धालु घायल पौधरोपण, अमृत वाटिका और नाला निर्माण में अनियमितता चारागाह विकास, पौधरोपण, वसुधा वंदन अमृत वाटिका और गोशाला के नाम पर महीनों तक फर्जी मजदूरी दर्शाई गई। पंचायत भवन के पास स्वीकृत ई-कक्ष निर्माण में तकनीकी मानकों की अनदेखी की गई। वहीं श्मशान घाट से पोखर तक स्वीकृत नाला निर्माण के लिए 1.40 लाख रुपये निकाल लिए गए, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ। तालाब निर्माण में करोड़ों का भुगतान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परकोलेशन टैंक, अर्दन डेम और तालाब निर्माण से जुड़े 41 कार्यों में पुराने तालाबों को नया दिखाकर वर्क कोड बदले गए। वाटरशेड उपयंत्री की मिलीभगत से फर्जी मूल्यांकन कर एक करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान निकाल लिया गया। NAGAR PALIKA  ALLEGATION: पूर्व विधायक ने भिंड नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप: बोले- विकास नहीं, सिर्फ कागजी काम” प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश जनपद पंचायत पोरसा के सीईओ देवेंद्र जैन ने कहा कि सभी आरोपों की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सरपंच और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

DABRA STAMPEDE NEWS: डबरा में कलश वितरण के दौरान भगदड़, महिला की मौत; बच्ची समेत 8 श्रद्धालु घायल

GWALIOR STAMPEDE

HIGHLIGHTS: डबरा के नवग्रह मंदिर में कलश वितरण के दौरान मची भगदड़। भगदड़ में 70 वर्षीय महिला रति साहू की मौत । बच्ची समेत 8 श्रद्धालु घायल हुए, कुछ की हालत गंभीर। परिजनों ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप।  पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया कार्यक्रम का आयोजन । DABRA STAMPEDE NEWS: ग्वालियर। जिले के डबरा में नवग्रह मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां कलश यात्रा शुरू होने से पहले कलश वितरण के समय अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 70 वर्षीय महिला रति साहू की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत आठ लोग घायल हो गए। भारी भीड़ से मचा हड़कंप घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में मौजूद थी। जिसके बाद कलश वितरण शुरू होते ही पहले कलश लेने की होड़ मच गई। इसके बाद भीड़ लगातार बढ़ती चली गई और कुछ ही देर में हालात बेकाबू हो गए। इसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग गिर पड़े और कुचल दिए गए। PF निकासी होगी अब और आसान, EPFO लाएगा नया मोबाइल एप UPI इंटीग्रेशन के साथ घायलों को डबरा सिविल अस्पताल में किया भर्ती हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तुरंत डबरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया। प्रशासन के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप मृतक महिला की बहू ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने अचानक गेट खोल दिया, जिससे भीड़ एक साथ अंदर घुस गई और भगदड़ मच गई। आरोप है कि भगदड़ में महिला को कुचल दिया गया। परिजनों का यह भी कहना है कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिला और महिला करीब 30 मिनट तक तड़पती रही। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा बताया जा रहा है कि नवग्रह मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा हैं। हादसे के बाद कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। एआई कंपनी का बड़ा आईपीओ फ्रैक्टल एनालिटिक्स रिटेल और एनआईआई निवेशकों के लिए समीक्षा

GUNA NEWS: महू खान गांव के पास जली अवस्था में मिला युवक , ग्वालियर जाते समय मौत

GUNA NEWS

HIGHLIGHTS: गुना में सड़क किनारे जली हालत में युवक मिला। 90% झुलसा, ग्वालियर जाते वक्त दम तोड़ा। पैसे और सामान सुरक्षित, मोबाइल जल गया। पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। GUNA NEWS: गुना। कैंट थाना क्षेत्र के महू खान गांव के पास सोमवार सुबह एक युवक जली हुई अवस्था में मिला। गंभीर रूप से झुलसे विकास को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया। लेकिन ग्वालियर जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।   भोपाल: गांधी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, खाली एसिड की बोतल मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार विकास, जो सेमरा गांव का रहने वाला था और वर्तमान में साईं सिटी कॉलोनी, गुना में रहता था, सोमवार सुबह 9 बजे घर से कटिंग कराने के लिए निकला था और घटना के समय वह अकेला ही बाइक पर जा रहा था। ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक को जली हुई हालत में देखा, पास में उसकी बाइक खड़ी थी। बताया जा रहा है कि युवक ने मौके पर अपना नाम बताया और कुछ समय बातचीत भी की। आश्चर्यजनक रूप से पास रखे उसके पैसे और अन्य सामान सुरक्षित थे, हालांकि उसका मोबाइल पूरी तरह जल गया था। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि युवक 90% से अधिक झुलस गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर ग्वालियर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल वापस लाकर मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। NAGAR PALIKA  ALLEGATION: पूर्व विधायक ने भिंड नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप: बोले- विकास नहीं, सिर्फ कागजी काम” कैंट थाना प्रभारी TI अनूप भार्गव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण अभी तक बयान नहीं दे पाया। घटना के कारण स्थानीय लोग और परिवारजन शोक में हैं। लोहे के शरीर में कुंग-फू की आत्मा: शाओलिन मंदिर में भिक्षुओं संग रोबोट्स का महासंग्राम, तकनीक ने रचा नया इतिहास अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने कैसे आग पकड़ ली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से जानकारी जुटा रही है, ताकि हादसे की वजह का पता लगाया जा सके।

NAGAR PALIKA  ALLEGATION: पूर्व विधायक ने भिंड नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप: बोले- विकास नहीं, सिर्फ कागजी काम”

BHIND NAGAR PALIKA

NAGAR PALIKA  ALLEGATION:  भिंड। नगर पालिका को लेकर एक बार फिर राजनीतिक विवाद गर्मा गया है। लंबे समय से विवादों में घिरी भिंड नगर पालिका पर अब पूर्व विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने भ्रष्टाचार और राजनीतिक हस्तक्षेप के गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों की नाराजगी और परिषद की बैठकों में हंगामे के बीच पूर्व विधायक ने विकास कार्यों पर सवाल खड़े किए। नवग्रह शक्तिपीठ कलश यात्रा में भगदड़, एक महिला की मौत; आयोजन में लापरवाही का आरोप भ्रष्टाचार और कागजी खानापूर्ति का आरोप संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि पिछले दो वर्षों में नगर पालिका में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है। विकास के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति हो रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं दिखता। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में मंजूर टेंडरों पर अभी भी काम चल रहा है और नए विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं। योजनाओं में घोटाले का दावा पूर्व विधायक ने संबल योजना सहित अन्य योजनाओं में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। उनके अनुसार नगर पालिका के कर्मचारी और अधिकारी गरीबों का हक हड़प रहे हैं। शहर की गलियों, मोहल्लों और कॉलोनियों में नई सड़कें नहीं बनीं, लेकिन टेंडरों के जरिए भुगतान निकाल लिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, विधानसभा में पुष्पांजलि अर्पित पार्षदों में नाराजगी, इस्तीफे की नौबत संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि पार्षदों में भारी आक्रोश है और कई इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के संरक्षण में हो रहा है। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि विधायक परिषद की बैठकों का संचालन करते हैं और पार्षदों व अधिकारियों को डांट-फटकार लगाते हैं, जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। GWALIOR NEWS: ग्वालियर में शुरू हुई 12वीं बोर्ड परीक्षा, 26,744 छात्र शामिल विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का पलटवार विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हाल ही में 50 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। गौरी तालाब पर जाली लगाई गई है, तालाब के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा है और अन्य विकास कार्य भी जारी हैं।

MORENA TEMPLE ACCIDENT: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद

TEMPLE ACCIDENT

MORENA TEMPLE ACCIDENT: मुरैना। जिले की जौरा तहसील के ग्राम अहरौली में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। जहां मंदिर की छत गिरने से तीन बच्चियों की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई। देर शाम कराया गया पोस्टमार्टम और रात में अंतिम संस्कार प्रशासन ने तीनों बच्चियों का पोस्टमार्टम सोमवार देर शाम को कराया और अधिकारियों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद परिजन शवों को गांव लेकर पहुंचे और रात में ही तीनों बच्चियों का अंतिम संस्कार किया गया। कुबेरेश्वरधाम पर रुद्राक्ष महोत्सव 14 फरवरी से, छह दिन पहले ही पहुंचने लगे श्रद्धालु मृतक बच्चियां: वैश्णवी, पुत्री जीतू सिकरवार, उम्र 11 साल छाया, पुत्री अशोक गोस्वामी, उम्र 7 साल करिश्मा, पुत्री अशोक गोस्वामी, उम्र 9 साल घायलों के नाम: सतीश गौड, 45 वर्ष प्रथ्वी गौड, 40 वर्ष गुंजन, 12 वर्ष परी, 8 वर्ष विद्या, 6 वर्ष प्रांसी, 8 वर्ष मानसी, 10 वर्ष वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत के पास कितना है पेट्रोल भंडार? मंत्री पुरी ने दी जानकारी मुख्यमंत्री ने जताया दुख सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से तीन बच्चियों की मौत अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। साथ ही दिवंगतों की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मंदिर और हादसे का कारण अहरौली का चामड़ माता मंदिर लगभग 200 साल पुराना है। करीब सात साल पहले ग्रामीणों ने मंदिर का जीर्ण-शीर्ण चबूतरा कमरे में बदलते हुए पतली फर्शी पटिया की छत बनवाई थी। हादसे के दिन मंदिर में ईंटों से गुंबद का निर्माण कराया जा रहा था। अतिरिक्त भार के कारण पुरानी फर्शी झेल नहीं पाई और अचानक छत गिर गई। घटना के समय सतीश गौड, उनकी पत्नी पृथ्वी और बेटी मानसी प्रसाद वितरण के लिए मंदिर में थीं। गुंबद निर्माण के कारण अचानक छत गिरने से बच्चे और अन्य लोग मलबे में दब गए। मप्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 12वीं बोर्ड का पहला पेपर आज से अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर सभी सात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि घायलों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।

GWALIOR NEWS: ग्वालियर में शुरू हुई 12वीं बोर्ड परीक्षा, 26,744 छात्र शामिल

BOARD EXAMS

GWALIOR NEWS: ग्वालियर। जिले में मंगलवार को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर सुबह 9 बजे से आयोजित किया गया। छात्र निर्धारित समय पर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद परीक्षा में शामिल हुए। USA ने पिछले T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर था… आज फिर होगी दोनों की भिड़ंत, फिर उलटफेर के आसार 84 परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था जिले में कुल 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 26,744 छात्र शामिल हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले छात्रों की सघन जांच की गई, ताकि कोई भी आपत्तिजनक सामग्री या नकल सामग्री परीक्षा केंद्र में न ले जा सके। रूस ने फिर दिखाई दोस्ती, विदेश मंत्री बोले- भारत की अध्यक्षता में BRICS का हम करेंगे समर्थन ‘उम्मीद की पेटी’ से दी सुविधा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ‘उम्मीद की पेटी’ भी रखी गई है। इसमें छात्र गलती से ले आई हुई नकल सामग्री पहले ही डाल सकते हैं। वहीं, जांच के दौरान यदि किसी छात्र के पास नकल सामग्री पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कक्षा 10वीं परीक्षा 13 फरवरी से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 91 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 22,777 छात्र शामिल होंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 7 परीक्षा केंद्र रिजर्व रखे गए हैं। USA ने पिछले T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर था… आज फिर होगी दोनों की भिड़ंत, फिर उलटफेर के आसार संवेदनशील परीक्षा केंद्र और सुरक्षा जिले के 73 सामान्य, 12 संवेदनशील और 6 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। एमपी बोर्ड ने नकल रोकने के लिए 16 उड़नदस्तों का गठन किया है, जिनमें जिला प्रशासन, बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है, और कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। GWALIOR CRIMES: ग्वालियर में हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ा, गौवंश के अवशेष होने की आशंका इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित परीक्षा केंद्रों में प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र की अनिवार्यता है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूर्णतः प्रतिबंधित हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

GWALIOR CRIMES: ग्वालियर में हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ा, गौवंश के अवशेष होने की आशंका

GWALIOR CRIMES

GWALIOR CRIMES: ग्वालियर। शहर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब झांसी रोड थाना क्षेत्र में हड्डियों से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। बता दें कि ट्रक में बड़ी मात्रा में हड्डियां भरी हुई थीं, जिन्हें देखकर स्थानीय लोगों ने गौवंश के अवशेष होने की आशंका जताई है। मामले की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। MP WEATHER UPDATE: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: अगले दो दिन नहीं पड़ेगी तेज ठंड देर रात लोगों ने रोका संदिग्ध ट्रक जानकारी के अनुसार, देर रात झांसी रोड से गुजर रहे एक ट्रक पर लोगों को शक हुआ। जिसके बाद ट्रक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। ट्रक में बड़ी संख्या में हड्डियां मिलीं, इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। गौवंश की हड्डियां होने की आशंका से बढ़ा तनाव हड्डियों के गौवंश से जुड़े होने की आशंका के चलते लोगों में आक्रोश देखने को मिला। कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ट्रक चालक समेत दो लोग पकड़े गए स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक सहित दो लोगों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे शक और गहरा गया। ई-कचरा नियमन पर अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के लिए छह देशों के प्रतिनिधि भारत पहुंचे झांसी रोड पुलिस ने ट्रक किया जब्त सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। हड्डियों की जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद हड्डियों की वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वे किस जानवर की हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। इलाके में पुलिस बल तैनात घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भारतीय अर्थव्यवस्था की गणना में बड़ा बदलाव: जीडीपी, सीपीआई और आईआईपी के लिए नया आधार वर्ष तय, जानें कब जारी होंगे सटीक आंकड़े

MP WEATHER UPDATE: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: अगले दो दिन नहीं पड़ेगी तेज ठंड

WEATHER REPORT

MP WEATHER UPDATE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बढ़ा तापमान दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर प्रदेश में दिख रहा है। इसके चलते ठंडी हवाओं की रफ्तार कम हुई है और दिन का तापमान बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन गर्माहट बढ़ाएगी राहत, फिर पहाड़ों में बर्फ पिघलते ही लौटेगी ठिठुरन दिन में तेज धूप, रात और सुबह ठंड भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत कई शहरों में दिन में तेज धूप खिली रही। बता दें कि अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान ठंडा बना हुआ है। 13 से 15 फरवरी के बीच फिर बदलेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक एच.एस. पांडे के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद जैसे ही सिस्टम आगे बढ़ेगा, उत्तर से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगी। इसका असर 13, 14 और 15 फरवरी को देखने को मिलेगा, जब तापमान में गिरावट आएगी और ठंड फिर बढ़ेगी। फिलहाल प्रदेश में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। इस्पात मंत्रालय ने 85 विशेष इस्पात परियोजनाओं के लिए 11,887 करोड़ रुपये के निवेश वाले एमओयू पर किए हस्ताक्षर 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे कटनी (करौंदी): 5.9°C शहडोल/खजुराहो: 6.4°C पचमढ़ी: 7.4°C अमरकंटक: 7.8°C दतिया: 8.1°C रीवा: 8.3°C भोपाल: 10.2°C ग्वालियर: 10.6°C इंदौर: 11.2°C जबलपुर: 11.4°C उज्जैन: 12.4°C देशभर में मौसम का हाल हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 26–28°C राजस्थान-गुजरात में दिन का तापमान 30°C के करीब पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 10–12°C दक्षिण भारत में मौसम शुष्क, तापमान सामान्य मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन गर्माहट बढ़ाएगी राहत, फिर पहाड़ों में बर्फ पिघलते ही लौटेगी ठिठुरन