GWALIOR NEWSLYWED SUICIDE: 21 साल की महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

HIGLIGHTS: ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में महिला की आत्महत्या डीडी नगर घुरैया मार्केट में घर के अंदर लगाई फांसी मृतका की पहचान 21 वर्षीय किरन के रूप में हुई मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच GWALIOR NEWSLYWED SUICIDE: ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जहां एक 21 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि घटना डीडी नगर स्थित घुरैया मार्केट की बताई जा रही है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली। 2024 से टीम इंडिया पर 377.5 करोड़ की प्राइज मनी लुटा चुका है BCCI, जीती ये 6 ICC ट्रॉफी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों ने जब महिला को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 21 वर्षीय किरन पत्नी पुष्पेंद्र लोधी के रूप में हुई है। आईपीएल 2026 से पहले विवाद, Kavya Maran ने Sunrisers Hyderabad का बॉयकॉट करने की मांग उठाई मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि किरन की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। शादी के कुछ ही दिनों बाद रश्मिका मंदाना की पर्सनल लाइफ बनी चर्चा का विषय पुलिस ने दर्ज किया मामला महाराजपुरा थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मायके पक्ष के बयानों के आधार पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। GWALIOR LADLI BEHNA PROGRAM: घाटीगांव में आज लाड़ली बहना सम्मेलन: CM मोहन यादव सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे 1836 करोड़, 54 विकास कार्यों का भी होगा शुभारंभ जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई सूचना के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
GWALIOR LADLI BEHNA PROGRAM: घाटीगांव में आज लाड़ली बहना सम्मेलन: CM मोहन यादव सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे 1836 करोड़, 54 विकास कार्यों का भी होगा शुभारंभ

HIGHLIGHTS: 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर योजना की 34वीं किस्त सिंगल क्लिक से जारी ग्वालियर जिले की 3 लाख से अधिक महिलाओं को 44.83 करोड़ रुपये 122 करोड़ की लागत से 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण देवनारायण और शबरी माता मंदिर में पूजा करेंगे मुख्यमंत्री GWALIOR LADLI BEHNA PROGRAM: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 13 मार्च को ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आयोजित ‘लाड़ली बहना सम्मेलन’ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि यह राशि योजना की 34वीं किस्त के रूप में दी जाएगी। भोपाल जनसुनवाई में सनसनीखेज शिकायत: महिला बोली- पति मेरे सामने सगी बहन से बनाता है संबंध, आयोग ने दिए जांच के आदेश ग्वालियर की महिलाओं को 44.83 करोड़ का लाभ इस अवसर पर ग्वालियर जिले की 3 लाख 2 हजार 850 महिलाओं के खातों में करीब 44 करोड़ 83 लाख रुपये की राशि भेजी जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। झुलसने लगा एमपी, नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री पहुंचा, 10 शहरों में 38 पार, रतलाम-धार में लू का अलर्ट 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री जिले में लगभग 122 करोड़ रुपये की लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। इनमें 62 करोड़ रुपये के 19 कार्यों का लोकार्पण और करीब 60 करोड़ रुपये के 35 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। प्रमुख परियोजनाओं में कुलैथ के सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भवन और सांक नदी पर उच्च स्तरीय पुल बनाना भी शामिल हैं। US हमले के बाद मोजतबा खामेनेई की हालत पर सस्पेंस, ट्रंप का दावा- जिंदा हैं, लेकिन बुरी तरह घायल मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पहले महाराजपुरा स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से घाटीगांव के देवनारायण मंदिर परिसर में उतरेंगे और देवनारायण मंदिर तथा शबरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेले के लिए 15 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत योजना से बढ़ रहा आर्थिक सशक्तिकरण जून 2023 में शुरू हुई लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। नवंबर 2025 से योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दी गई है। जून 2023 से फरवरी 2026 तक योजना के तहत 54,140 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
MP Minor Rape : अशोकनगर-शिवपुरी में नाबालिग से दुष्कर्म, कलयुगी पिता ने दो दिनों तक की ज्यादती

MP Minor Rape : ग्वालियर। मध्य प्रदेश में नाबालिगों से रेप की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में दो और नए मामले सामने आये है। इसमें से एक नाबालिग के साथ उसी के पिता ने दो बार जयति की है। वहीं एक अन्य मामले में 50 वर्षीय अधेड़ ने जबरदस्ती की है। यह दोनों मामले अशोकनगर और दूसरा मामला शिवपुरी का बताया जा रहा है। आजीविका मिशन से बदली महिलाओं की तकदीर, कृष्णा आजीविका समूह बना आत्मनिर्भरता की मिसाल अशोकनगर जिले का मामला मुंगावली थाना क्षेत्र के एक गांव में 40 वर्षीय मजदूर पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहली बार अक्टूबर महीने में उसकी मां दूसरे कमरे में सो रही थी और भाई घर पर नहीं था। पिता ने इसी दौरान उसके साथ गलत हरकत की। डर की वजह से लड़की चुप रही। फरवरी में फिर से घटना हुई। इस बार लड़की अपनी मां के पास सो रही थी। पिता ने उसे सोते हुए उठाया और दूसरे कमरे में ले जाकर दोबारा दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई। मां ने रिश्तेदारों को जानकारी दी। बुधवार देर शाम पीड़िता अपनी मां और मौसी के साथ थाने पहुंची। एमपी में गैस संकट गहराया: रीवा में 2000 रुपए का सिलेंडर, भोपाल-इंदौर में लंबी कतारें, होटल-रेस्टोरेंट डीजल भट्ठी पर खाना बना रहे थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाह ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जब लड़की थाने जा रही थी तब उसे वापस बुलाने के लिए फोन कर रहा था, लेकिन थाने पहुंचने पर वह घर से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। HARDIK PANDYA: हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, टी-20 वर्ल्ड कप जश्न में वायरल वीडियो के आधार पर शिकायत दर्ज शिवपुरी जिले का मामला खनियाधाना थाना क्षेत्र के देवरी गांव में एक 50 वर्षीय कल्याण कुशवाह (पिता का नाम आशाराम कुशवाह) ने पड़ोस की 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पिता को बताया कि कुछ दिन पहले रात करीब 11:30 बजे वह शौच के लिए बाहर निकली थी। आरोपी ने उसे जबरदस्ती खींचकर अपने खेत की झोपड़ी में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, इसलिए वह तुरंत किसी को नहीं बता पाई। पिता मजदूरी से लौटे तो बेटी ने पूरी घटना बताई। पिता उसे लेकर तुरंत थाने पहुंचे। Bhopal Young MLA Conference: भोपाल में 30-31 मार्च को तीन राज्यों के युवा विधायकों का भव्य सम्मेलन, संसदीय नेतृत्व और नीति निर्माण पर होगा मंथन थाना प्रभारी केदार सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 65(1), 351(3) और POCSO एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर मेडिकल कराया और न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर तेज कार्रवाई हुई। DEVKINANDAN THAKUR MAHARAJ: भागवत कथा से पहले शिवपुरी में निकली भव्य पदयात्रा, 17 मार्च से देवकीनंदन ठाकुर सुनाएंगे कथा दोनों मामलों में पुलिस ने पीड़िताओं के बयान दर्ज किए हैं और जांच तेज कर दी है। समाज में नाबालिग सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
DEVKINANDAN THAKUR MAHARAJ: भागवत कथा से पहले शिवपुरी में निकली भव्य पदयात्रा, 17 मार्च से देवकीनंदन ठाकुर सुनाएंगे कथा

HIHLIGHTS: शिवपुरी में 17 मार्च से होगी श्रीमद्भागवत कथा बलारी माता मंदिर से खेड़ापति हनुमान मंदिर तक निकली पदयात्रा संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत 1000 सहस्त्र चंडी महायज्ञ का भी होगा आयोजन महामंडलेश्वर स्वामी नीलमणिदास जी के सानिध्य में कार्यक्रम DEVKINANDAN THAKUR MAHARAJ: ग्वालियर। शिवपुरी में आगामी 17 मार्च से आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा से पहले शहर में भव्य पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा बलारी माता मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत और महिलाएं शामिल हुईं। उज्जैन: चरक अस्पताल में कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण, 4 डॉक्टरों का वेतन काटा, सिक्योरिटी एजेंसी पर जुर्माना संतों का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत पदयात्रा के दौरान शहर के कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने संतों और साधु-महात्माओं का फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल रहे। पानी के नीचे छिपी ईरान की ग़दीर मिनी सबमरीन: अमेरिका के लिए क्यों बढ़ी चिंता? संस्कृति से जुड़ने का संदेश खेड़ापति पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी नीलमणिदास जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज की नई पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में अपने मूल संस्कारों और त्योहारों से दूर होती जा रही है। उन्होंने गुड़ी पड़वा को हिंदू नववर्ष का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। 1000 सहस्त्र चंडी महायज्ञ का भी होगा आयोजन स्वामी नीलमणिदास जी महाराज ने बताया कि 17 मार्च से शिवपुरी में 1000 सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ विश्वविख्यात कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। उज्जैन: चरक अस्पताल में कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण, 4 डॉक्टरों का वेतन काटा, सिक्योरिटी एजेंसी पर जुर्माना समाज में समरसता का संदेश मोहित दास जी महाराज ने इस आयोजन को समाज में समरसता और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम लोगों को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करने के साथ समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी देते हैं।
INDIAN RAILWAY: अशोकनगर और कोलारस के यात्रियों को राहत, दो शहरों में एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला स्टॉपेज

HIGHLIGHTS: अशोकनगर और कोलारस में दो एक्सप्रेस ट्रेनों का नया स्टॉपेज सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस अब अशोकनगर में रुकेगी उज्जैनी एक्सप्रेस को कोलारस में मिला ठहराव केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से मिली मंजूरी यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को होगा फायदा INDIAN RAILWAY: मध्य प्रदेश। अशोकनगर और कोलारस के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेल मंत्रालय ने 12 मार्च को अशोकनगर में सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस (19801/02) और कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस (14309/10) के ठहराव को मंजूरी दे दी है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्रा करना पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। उज्जैन में प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग का छापा:35 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त, दो टीमों ने की कार्रवाई, प्रशासन हुआ सख्त सिंधिया के प्रयासों से मिला फायदा केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से यह सुविधा क्षेत्र को मिली है। उन्होंने 26 फरवरी 2024 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अशोकनगर और कोलारस में इन ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता बताई थी। उनके अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इन दोनों स्टॉपेज को मंजूरी प्रदान कर दी। शुक्रवार व्रत का महत्व: मां लक्ष्मी की कृपा से मिलता है धन और वैवाहिक सुख, जानिए पूजा विधि और उपाय यात्रियों और व्यापारियों को मिलेगी सुविधा अशोकनगर में सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस और कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस के रुकने से क्षेत्र के लोगों को देश के कई हिस्सों से सीधा रेल संपर्क मिलेगा। इससे दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को यात्रा में काफी सुविधा होगी। साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय आवागमन बढ़ेगा और स्थानीय व्यापार तथा आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त सिंधिया ने रेल मंत्री का जताया आभार ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी मिलने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में जनता की सुविधा सर्वोपरि है और सभी मंत्रालय मिलकर समन्वित तरीके से काम कर रहे हैं। सिंधिया ने विश्वास जताया कि यह निर्णय अशोकनगर और कोलारस की जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।
MORENA ILLIGAL LIQUOR: मुरैना में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, गुमठी से 1.02 लाख की शराब जब्त

HIGHLIGHTS: कैलारस थाना पुलिस की देर रात कार्रवाई लकड़ी की गुमठी से देशी और अंग्रेजी शराब बरामद करीब 1 लाख 2 हजार रुपए की शराब जब्त क्वारी बिलगांव निवासी अरविंद कुशवाह गिरफ्तार आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज MORENA ILLIGAL LIQUOR: ग्वालियर। मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे रखी एक लकड़ी की गुमठी से करीब 1 लाख 2 हजार रुपए की देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो गुमठी में शराब का भंडारण कर आसपास के ग्रामीण इलाकों में इसकी बिक्री कर रहा था। भोपाल: LLB छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, महीने भर से कॉलेज से कटी थी अंकिता, परिजनों से कहती रही- ‘पढ़ाई में मन नहीं लग रहा’ गुमठी की तलाशी में मिला बड़ा स्टॉक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्वारी बिलगांव के पास सड़क किनारे रखी लकड़ी की गुमठी में अवैध शराब का भारी मात्रा में भंडारण किया जा रहा है और वहीं से इसकी बिक्री भी की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद बुधवार रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी गुमठी पर मौजूद था। तलाशी के दौरान गुमठी से बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आज का राशिफल 12 मार्च 2026: व्यापार में होगा लाभ, धन की होगी वर्षा; पढ़ें सभी राशियों की स्थिति आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने क्वारी बिलगांव निवासी अरविंद कुशवाह, पुत्र दीवान सिंह कुशवाह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अवैध शराब भंडारण और बिक्री का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे, मेट्रो निर्माण पर दुकानदारों का विरोध पहले भी दर्ज हैं कई मामले पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अरविंद कुशवाह पहले भी कई बार अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के मामलों में पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। तेज़ी और स्टेमिना का संगम, Mohammed Siraj बन गए विदेशी पिचों पर भारत की मुख्य ढाल थाना प्रभारी ने दी जानकारी कैलारस थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्वारी बिलगांव के पास सड़क किनारे स्थित गुमठी पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से अवैध शराब बरामद की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
BHIND MINRO GIRL RAPED: 8वीं की दलित छात्रा से 6 महीने तक भाई करता रहा दुष्कर्म: गर्भवती होने पर खुला मामला, आरोपी फरार

HIGHLIGHTS: भिंड में 8वीं की दलित छात्रा से छह महीने तक दुष्कर्म गर्भवती होने के बाद परिवार को घटना की जानकारी सहेलियों ने अपने भाई से कराई थी पहचान धमकी देकर आरोपी करता रहा शोषण केस दर्ज, आरोपी फरार; संगठनों ने जताई नाराजगी BHIND MINRO GIRL RAPED: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में आठवीं कक्षा की एक दलित छात्रा के साथ छह महीने तक लगातार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि इस घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। इसके बाद परिजनों ने रौन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिडिल ईस्ट तनाव का भारतीय बाजार पर असर, BSE Sensex में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट सहेलियों के घर बुलाकर कराया परिचय पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार छात्रा की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाली दो बहनों से थी, दोनों बहनें उसे अक्सर अपने घर बुलाती थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने भाई साहिल से उसकी पहचान कराई। परिजनों का आरोप है कि एक दिन दोनों बहनों ने छात्रा को घर बुलाया और उसे कमरे में अकेला छोड़कर बाहर चली गईं। इस दौरान आरोपी साहिल ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। बढ़ती डिमांड से मार्केट में कमी, Induction Cooktop क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर हुए आउट ऑफ स्टॉक धमकी देकर छह महीने तक करता रहा शोषण परिजनों ने बताया कि आरोपी ने छात्रा को डराकर चुप रहने के लिए मजबूर किया। इसके बाद वह उसे बार-बार अपने घर बुलाता रहा और छह महीने तक कई बार दुष्कर्म करता रहा। जब छात्रा गर्भवती हुई तो उसकी मां को जानकारी मिली। मां ने पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। Mark Butcher का बयान- Arshdeep Singh की फॉर्म ने बढ़ाई Jasprit Bumrah की प्रभावशीलता आरोपी फरार, पुलिस तलाश में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी साहिल फिलहाल फरार है और पुलिस हर दिशा में उसकी खोज में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता छात्रा के समर्थन में थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाना आवश्यक है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
GWALIOR HIGHCOURT: 8 साल के बेटे के लिए ससुराल लौटी महिला: हाईकोर्ट ने दी सुरक्षा, पति-ससुर पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

HIGHLIGHTS: घरेलू विवाद मामले में हाईकोर्ट की खंडपीठ का आदेश महिला ने पति और ससुर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए 8 साल के बेटे के लिए ससुराल लौटने की जताई इच्छा अदालत ने पति-ससुर को सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश दिए छह महीने के लिए ‘शौर्य दीदी’ नियुक्त कर सुरक्षा निगरानी तय GWALIOR HIGHCOURT: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में बुधवार को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक घरेलू विवाद मामले में महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अदालत ने महिला को सुरक्षा व्यवस्था के साथ उसके ससुराल जाने की अनुमति दी। साथ ही पति और ससुर को निर्देश दिया कि वे महिला के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें और किसी प्रकार की प्रताड़ना न दें। जब अमिताभ के मुहूर्त में देर से पहुंचने की घटना से जन्मा ‘मिस्टर इंडिया’ का आइडिया, जावेद अख्तर ने बना दी कल्ट फिल्म हैबियस कॉर्पस याचिका के रूप में पहुंचा मामला यह मामला हैबियस कॉर्पस याचिका के रूप में अदालत के सामने आया था। याचिकाकर्ता प्रदीप राठौर ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन प्रियंका राठौर को उसके पति नरेंद्र राठौर और ससुर द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार को उससे संपर्क नहीं करने दिया जा रहा था। सुनवाई के दौरान अदालत ने महिला, उसके पति और अन्य पक्षों को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए थे। सभी पक्षों की मौजूदगी में खंडपीठ ने महिला की बात सुनी और आगे की कार्रवाई की। 20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक महिला ने लगाए प्रताड़ना के आरोप अदालत में प्रियंका राठौर ने बताया कि उसके पति और ससुर उसे अक्सर परेशान करते हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि एक बार उसके पति ने उसे सीढ़ियों से धक्का देने की कोशिश की थी। महिला ने अदालत को यह भी बताया कि उसका 8 वर्षीय बेटा है। परिवार को बचाने और बेटे के भविष्य को देखते हुए उसने फिलहाल ससुराल में रहकर विवाद सुलझाने का अवसर देने की इच्छा जताई। ईरान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी कराने में जुटी सरकार, ये दो देश कर रहे मदद पति ने अदालत को दिया भरोसा सुनवाई के दौरान पति नरेंद्र राठौर, जो बैंक में मार्केटिंग से जुड़े काम करते हैं, ने अदालत को भरोसा दिलाया कि वह आगे से अपनी पत्नी का ध्यान रखेंगे और उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे। संसद में आज मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस देने की तैयारी छह महीने के लिए ‘शौर्य दीदी’ नियुक्त महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अदालत ने विशेष व्यवस्था की है। सरकारी अधिवक्ता अंजली ज्ञानानी और जनकगंज थाने की महिला आरक्षक अंतिमा तिवारी और आरती लोधी को छह महीने के लिए ‘शौर्य दीदी’ नियुक्त किया गया है। ये समय-समय पर महिला से संपर्क कर उसकी सुरक्षा और स्थिति की निगरानी करेंगी, ताकि किसी प्रकार की प्रताड़ना की स्थिति सामने न आए।
GWALIOR INFLATION JUMPS: ड्राई फ्रूट्स से लेकर LPG तक महंगाई की मार, ईरान इजराइल तनाव के चलते बाजारों में दिखा असर

HIGHLIGHTS: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर ग्वालियर के बाजारों पर किराना और खाद्य तेल के दाम 10 से 100 रुपये तक बढ़े पिस्ता में 300-400 रुपये और डोडी में 100 रुपये प्रति किलो तक तेजी एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, घरेलू गैस की मांग अचानक बढ़ी गैस संकट के कारण लकड़ी की मांग में करीब 10% बढ़ोतरी GWALIOR INFLATION JUMPS: ग्वालियर। इजराइल – ईरान में चल रहे युद्ध का असर अब ग्वालियर के बाजारों में भी दिखने लगा है। धीरे-धीरे महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम आदमी की थाली महंगी होती जा रही है। बता दें कि व्यापारियों का कहना है कि यदि युद्ध जल्द नहीं रुका, तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। GWALIOR CONSUMER FORUM: महंगा हनीमून पैकेज पड़ा भारी: सेवा में कमी पर कंपनी को 2 लाख लौटाने के निर्देश LPG की मांग बढ़ी, सप्लाई पर असर शहर में LPG सिलेंडर की स्थिति भी ज्यादा प्रभावित हो रही है। साथ ही कमर्शियल LPG की आपूर्ति पर रोक लगने के कारण घरेलू LPG की मांग अचानक बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि कई लोग सिलेंडर का स्टॉक कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को भी गैस नहीं मिल पा रही है। कुंभ फेम मोनालिसा की शादी और लव जिहाद विवाद पर ताऊ ने किया साफ बयान किराना और तेल के दामों में बढ़ोतरी किराना व्यापारियों के अनुसार आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने लगे हैं। बाजार में कई सामानों पर 5 से 10 रुपये तक का अंतर आ चुका है। किराना व्यापारी के मुताबिक खाद्य तेल के दाम में लगभग 10 रुपये प्रति किलो और कनस्तर पर करीब 100 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। साथ ही दाल और चावल के दाम भी धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। ड्राई फ्रूट्स भी हुए महंगे ग्वालियर में अधिकांश ड्राई फ्रूट्स बाहर से आते हैं, इसलिए वैश्विक परिस्थितियों का सीधा असर बाजार पर पड़ता है। ड्राई फ्रूट्स विक्रेता मानस गोयल के अनुसार पिस्ता के दाम में 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि डोडी में लगभग 100 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। ईरान से आने वाले कई उत्पादों जैसे काली किशमिश और रेजिन में भी 100 से 200 रुपये तक का अंतर देखने को मिल रहा है। कुंभ फेम मोनालिसा की शादी और लव जिहाद विवाद पर ताऊ ने किया साफ बयान गैस संकट से लकड़ी की मांग बढ़ी एलपीजी की कमी का असर अन्य ईंधनों की मांग पर भी दिख रहा है। लकड़ी और कोयला व्यापारियों के अनुसार लकड़ी की मांग में करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। व्यवसायियों का कहना है कि मैरिज हॉल, कैटर्स और पुराने होटल अब लकड़ी का अधिक उपयोग करने लगे हैं। साथ ही व्यापारियों का मानना है कि यदि युद्ध जल्द नहीं रुका, तो महंगाई और अधिक बढ़ सकती है, जिससे आम लोगों के लिए रोजमर्रा की चीजें खरीदना और मुश्किल हो जाएगा।
GWALIOR CONSUMER FORUM: महंगा हनीमून पैकेज पड़ा भारी: सेवा में कमी पर कंपनी को 2 लाख लौटाने के निर्देश

HIGHLIGHTS: ग्वालियर उपभोक्ता फोरम का ट्रैवल कंपनी के खिलाफ बड़ा फैसला न्यूजीलैंड हनीमून पैकेज के लिए दिए थे 8.70 लाख रुपये यात्रा से 8 घंटे पहले वीजा न मिलने की दी गई जानकारी न्यूजीलैंड की जगह बाली भेजा गया, होटल व्यवस्था पर उठे सवाल सेवा में कमी मानते हुए कंपनी को 2 लाख रुपये लौटाने का आदेश GWALIOR CONSUMER FORUM: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में हनीमून पैकेज से जुड़े एक मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने ट्रैवल कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाया है। बता दें कि आयोग ने अदेश दिए हैं कि कंपनी उपभोक्ता को 2 लाख रुपये लौटाएगी। आयोग ने माना कि सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुध देव के उदय से इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और गोल्डन पीरियड की होगी शुरुआत न्यूजीलैंड हनीमून पैकेज के लिए दिए थे 8.70 लाख रुपये ग्वालियर निवासी विक्रमजीत सिंह ने थ्रीलोफिलिया ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद न्यूजीलैंड में हनीमून मनाने के लिए कंपनी से 8.70 लाख रुपये का पैकेज लिया था और इस पैकेज में वीजा और यात्रा की पूरी व्यवस्था शामिल थी। वजन घटाने के चक्कर में इंटरमिटेंट फास्टिंग से सावधान! जानें इसके खतरनाक असर यात्रा से कुछ घंटे पहले मिली वीजा न मिलने की सूचना शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी पत्नी का वीजा जारी हो गया था, लेकिन उनका वीजा नहीं मिल पाया। कंपनी ने इसकी जानकारी यात्रा की निर्धारित तारीख से करीब आठ घंटे पहले दी। इसके बाद कंपनी ने न्यूजीलैंड की जगह इंडोनेशिया के बाली जाने का विकल्प दिया। लोकसभा में विपक्ष को झटका… ओम बिरला को अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव हुआ खारिज बाली में होटल और सुविधाओं पर उठे सवाल दरअसल बाली पहुंचने के बाद दंपती कंपनी की व्यवस्था से संतुष्ट नहीं थे। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया गया होटल और अन्य सुविधाएं निम्न स्तर की थीं। इसके कारण उन्हें अतिरिक्त खर्च कर अलग आवास की व्यवस्था करनी पड़ी। Delhi में मटियाला गांव के मछली बाजार में लगी भीषण आग… 400 झुग्गियां जलीं आयोग ने कंपनी को दिया आदेश ट्रैवल कंपनी ने आयोग के सामने तर्क दिया कि वीजा जारी करना दूतावास का अधिकार होता है और इसमें कंपनी की कोई भूमिका नहीं होती। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि कई बुकिंग रद्द होने के कारण केवल 1.40 लाख रुपये ही वापस किए जा सकते थे। हार्दिक पांड्या विवाद: टी20 जीत के जश्न में तिरंगे के कथित अपमान पर एफआईआर की मांग हालांकि दोनों पक्षों के तर्क और दस्तावेजों की जांच के बाद आयोग ने माना कि वीजा न मिलना कंपनी की सीधी जिम्मेदारी नहीं है। लेकिन सेवाओं में कमी रही है। इसी आधार पर आयोग ने कंपनी को शिकायतकर्ता को 2 लाख रुपये लौटाने का आदेश दिया।