MP WEATHER UPDATE: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: अगले दो दिन नहीं पड़ेगी तेज ठंड

MP WEATHER UPDATE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बढ़ा तापमान दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर प्रदेश में दिख रहा है। इसके चलते ठंडी हवाओं की रफ्तार कम हुई है और दिन का तापमान बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन गर्माहट बढ़ाएगी राहत, फिर पहाड़ों में बर्फ पिघलते ही लौटेगी ठिठुरन दिन में तेज धूप, रात और सुबह ठंड भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत कई शहरों में दिन में तेज धूप खिली रही। बता दें कि अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान ठंडा बना हुआ है। 13 से 15 फरवरी के बीच फिर बदलेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक एच.एस. पांडे के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद जैसे ही सिस्टम आगे बढ़ेगा, उत्तर से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगी। इसका असर 13, 14 और 15 फरवरी को देखने को मिलेगा, जब तापमान में गिरावट आएगी और ठंड फिर बढ़ेगी। फिलहाल प्रदेश में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। इस्पात मंत्रालय ने 85 विशेष इस्पात परियोजनाओं के लिए 11,887 करोड़ रुपये के निवेश वाले एमओयू पर किए हस्ताक्षर 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे कटनी (करौंदी): 5.9°C शहडोल/खजुराहो: 6.4°C पचमढ़ी: 7.4°C अमरकंटक: 7.8°C दतिया: 8.1°C रीवा: 8.3°C भोपाल: 10.2°C ग्वालियर: 10.6°C इंदौर: 11.2°C जबलपुर: 11.4°C उज्जैन: 12.4°C देशभर में मौसम का हाल हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 26–28°C राजस्थान-गुजरात में दिन का तापमान 30°C के करीब पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 10–12°C दक्षिण भारत में मौसम शुष्क, तापमान सामान्य मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन गर्माहट बढ़ाएगी राहत, फिर पहाड़ों में बर्फ पिघलते ही लौटेगी ठिठुरन
GWLIOR FRAUD CASE : पता पूछने के बहाने ठगी, जुर्ग महिला से 4.5 लाख गहने हड़पे, CCTV में कैद हुईं दो महिलाएं

GWLIOR FRAUD CASE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर के महाराज बाड़ा क्षेत्र में दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर करीब 4.5 लाख रुपये के सोने के गहने ठग लिए। बता दें कि यह घटना रविवार शाम की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भारत सेशेल्स साझेदारी को नई ऊँचाई 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा पोटली में गहने लेकर फरार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी सरोज जैन (65), रविवार को अपने बेटे के साथ दांत के डॉक्टर को दिखाने आई थीं। चेकअप के बाद बेटा उन्हें महाराज बाड़ा पर छोड़कर चला गया। इसके बाद वह गांधी गोलंबर की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान दो महिलाएं उनके पास आईं और पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। महिलाओं ने रूमाल में लिपटी नोटों की गड्डी दिखाकर गिनने में मदद मांगी और फिर बुजुर्ग से भरोसे के नाम पर अपने गहने पोटली में रखने को कहा। महिला ने तीन सोने की अंगूठियां और एक सोने की चेन पोटली में रख दी। भारत सेशेल्स साझेदारी को नई ऊँचाई 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा CCTV में कैद हुई वारदात कुछ देर बाद जब उन्होंने रूमाल खोला तो उसमें ऊपर 500 रुपये का नोट और नीचे कागज की कतरनें मिलीं, जबकि गहने गायब थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की है। एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
RABIES ALERT: ग्वालियर में 5 दिन में रेबीज से 3 लोगों की गई जान, 6 साल के मासूम ने तोड़ा दम

RABIES ALERT: ग्वालियर। जिले में लगातार एक के बाद एक गॉड बाईट के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके चलते एक और मासूम की मौत हो गई है। बता दें कि दतिया जिले के रहने वाले 6 वर्षीय हंस प्रजापति ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। इसके साथ ही ग्वालियर में बीते 5 दिनों में रेबीज से मौत का यह तीसरा मामला सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, हंस प्रजापति को रेबीज के तीन इंजेक्शन लग चुके थे, जबकि अंतिम डोज 10 फरवरी को लगाया जाना था। बच्चे को ग्वालियर के कमला राजा शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया vs पाकिस्तान मैच को लेकर बढ़ी उम्मीदें, ICC और PCB ने बातचीत तेज की डॉक्टरों के मना करने के बावजूद ले गए घर अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बच्चे की हालत गंभीर होने के बावजूद परिजन उसे अस्पताल से डॉक्टरों की सलाह के खिलाफ छुट्टी कराकर घर ले गए। इसके कुछ समय बाद ही बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। 5 दिन में 3 मौतों से चिंता बढ़ी ग्वालियर में लगातार सामने आ रहे रेबीज से मौत के मामलों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि सिर्फ पांच दिनों में तीन लोगों की मौत ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एलन मस्क की स्टारलिंक को पाकिस्तान में प्रवेश के लिए नहीं मिल रहा लाइसेंस… फंसा पेच? स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रेबीज एक घातक बीमारी है और इसके लक्षण दिखने के बाद इलाज बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में समय पर पूरा वैक्सीनेशन कोर्स और डॉक्टरों की सलाह का पालन करना बेहद जरूरी है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की समीक्षा कर रहा है और लोगों से अपील की जा रही है कि जानवर के काटने की स्थिति में तुरंत अस्पताल जाकर पूरा उपचार कराएं। एलन मस्क की स्टारलिंक को पाकिस्तान में प्रवेश के लिए नहीं मिल रहा लाइसेंस… फंसा पेच?
GWALIOR RAPE NEWS: पति से विवाद के बाद ग्वालियर आई महिला से रेप, दोस्त के परिचित पर आरोप

GWALIOR RAPE NEWS: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भोपाल की रहने वाली 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। पीड़िता इंडिगो एयरलाइन में कार्यरत बताई जा रही है। महिला ने भोपाल में ज़ीरो पर एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद केस डायरी ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना भेजी गई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 जनवरी की है और ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि पति से विवाद के बाद वह ग्वालियर अपने एक दोस्त से मिलने आई थी। इसी दौरान दोस्त के परिचित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बैंकों में FDI की सीमा 20 से बढ़ाकर 49 फीसदी करने की तैयारी… वित्त मंत्रालय कर रहा विचार दोस्त के परिचित पर आरोप पीड़िता के अनुसार, आरोपी की पहचान पंकज शुक्ला के रूप में हुई है, जो भोपाल का ही निवासी बताया जा रहा है। साथ ही महिला का कहना है कि ग्वालियर में रहने वाले उसके दोस्त के माध्यम से उसकी आरोपी से पहचान हुई थी और इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। RBI कर रहा खाता जमा बीमा के नियम में बदलाव की तैयारी… जोखिम आधारित प्रीमियम मॉडल होगा लागू! भोपाल में दर्ज हुई ज़ीरो FIR घटना के बाद पीड़िता ने भोपाल में ज़ीरो पर एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद भोपाल पुलिस ने केस डायरी ग्वालियर भेजी, जहां अब विश्वविद्यालय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज शुक्ला की तलाश की जा रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। MP में दो दिन पड़ेगी कंपकंपाती सर्दी, फिर चढ़ेगा पारा, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम ?
MP Board Exam 2026: कल से शुरू होंगी 10वीं–12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 16 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

MP Board Exam 2026: भोपाल। मध्य प्रदेश में कल से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होने जा रही है। इस साल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर से करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, नकलमुक्त और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कक्षा 10वीं के करीब 9 लाख 7 हजार और कक्षा 12वीं के लगभग 7 लाख छात्र परीक्षा देंगे। राजधानी भोपाल में ही 10वीं के 30,746 और 12वीं के 26,627 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए 104 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर रोक लगाने के लिए हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं। इनमें विकासखंड और जिला स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय से सीधे की जाएगी। होली पर यात्रियों को बड़ी सौगात, मध्य प्रदेश से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इंदौर-दिल्ली ट्रेन हिसार तक बढ़ी इसके अलावा थानों से प्रश्न-पत्र निकालने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है और सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती भी की गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनी रहे। सुबह 9 से 12 बजे तक होगी परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार, सभी बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कौन बन सकता है RSS चीफ… मोहन भागवत ने चुनाव प्रक्रिया और उम्मीदवारी को लेकर की खुलकर बात संशोधित टाइम टेबल को लेकर निर्देश बोर्ड द्वारा पहले जारी किए गए संशोधित टाइम टेबल को लेकर सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को कहा गया है कि वे नोटिस बोर्ड, मॉर्निंग असेंबली और अभिभावक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए यह जानकारी हर छात्र और अभिभावक तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी तरह का भ्रम न रहे।
DATIYA TENPLE NEWS: पीतांबरा पीठ मंदिर में साधक से मारपीट, कर्मचारी पर लगे गंभीर आरोप

DATIYA TENPLE NEWS: दतिया। जिले के प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में एक साधक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां आरोप है कि मंदिर के एक कर्मचारी ने मंदिर परिसर के भीतर ही साधक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। बता दें कि यह घटना 25 जनवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। CJI सूर्यकांत का मध्यप्रदेश का पहला आधिकारिक दौरा उद्घाटन सत्र में देंगे मार्गदर्शनCJI सूर्यकांत का मध्यप्रदेश का पहला आधिकारिक दौरा उद्घाटन सत्र में देंगे मार्गदर्शन 14 साल से मंदिर में कर रहे थे साधना पीड़ित साधक हेमंत मिश्रा ने बताया कि वह पिछले 14 वर्षों से श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में नियमित रूप से भजन-पूजन और साधना कर रहे हैं। उनका आरोप है कि किसी बात को लेकर मंदिर कार्यालय के कर्मचारी मनोज मुदगिल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। झाबुआ: रामा में जैविक उपज विक्रय हाट बाजार बना आकर्षण का केंद्र मंदिर परिसर में हुई मारपीट का आरोप साधक का कहना है कि यह पूरी घटना मंदिर परिसर के भीतर हुई, जिससे धार्मिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंची है। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। थाने में की शिकायत, वीडियो वायरल घटना के तुरंत बाद हेमंत मिश्रा ने कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अब घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर होता नजर आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट में सरकार के जवाब से पहले विजय शाह का भावुक संदेश कहा सेना और समाज के प्रति कोई दुर्भावना नहीं TI बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आवेदन और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं और साधकों में नाराजगी देखी जा रही है।
GUNA ACCIDENT: विजयपुर में सड़क हादसा, 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

GUNA ACCIDENT: गुना। जिले के विजयपुर इलाके में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बहन के जन्मदिन की तैयारी के लिए समोसे लेने निकला युवक घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हो गया। बता दें कि इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पिता ने समोसे लेने भेजा था मिली जानकारी के अनुसार संतोष अहिरवार विजयपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत हैं और NFL परिसर में परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को उनकी बेटी का जन्मदिन था। इसी खुशी के मौके पर उन्होंने अपने बेटे तनिष्क परिहार को समोसे लेने के लिए बाजार भेजा था। सुप्रीम कोर्ट में सरकार के जवाब से पहले विजय शाह का भावुक संदेश कहा सेना और समाज के प्रति कोई दुर्भावना नहीं घर लौटते समय हुआ हादसा तनिष्क शुक्रवार शाम करीब 7 बजे स्कूटी लेकर घर से निकला था। समोसे लेकर वह वापस लौट रहा था। वापस आते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह टूट गई। सिर में गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत हादसे में तनिष्क के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून बह गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पहले NFL अस्पताल ले जाया गया। जिसके बात डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बाहर रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंदौर में टीचर्स के मीम्स बनाने वाले छात्र को स्कूल से निकाले जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता: ICSE बोर्ड और MP सरकार से 13 फरवरी तक मांगा जवाब पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा डॉक्टरों के अनुसार सिर में गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव से युवक की मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
JIWAJI RAGGING CASE: जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर में रैगिंग का तीसरा मामला, बी-फार्मेसी छात्र को बनाया निशाना

JIWAJI RAGGING CASE: ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के आर्यभट्ट हॉस्टल में बी-फार्मेसी चौथे वर्ष के छात्र आशुतोष मरावी के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। छात्र ने कुलसचिव और छात्र कल्याण अधिष्ठाता से लिखित शिकायत की है। बता दें कि शिकायत में कहा गया कि सहपाठी उसे नशा करने के लिए दबाव डालते हैं और मना करने पर मारपीट की धमकी देते हैं। 15 दिन में तीसरी रैगिंग की घटना सूचना के मुताबिक हॉस्टल में यह 15 दिन में तीसरी रैगिंग की घटना है। इससे पहले 2 फरवरी को फार्मेसी छात्रों ने लॉ के एक सीनियर छात्र के साथ मारपीट की थी। जिसको लेकर यूजीसी और विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों को शिकायत दी गई थी। Pakistan: दौड़ते हुए आया हमलावर, गोलियां चलीं…. फिर इमामबाड़े में गूंजा धमाका… चश्मदीदों ने सुनाई ब्लास्ट की दास्तान आरोपी छात्र और आरोप आशुतोष ने आरोप लगाया कि फार्मेसी तृतीय और चौथे वर्ष के छात्र सौरभ गुर्जर और अनंत प्रताप सिंह उसपर लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। साथ ही शिकायत में बताया गया कि आरोपी छात्रों ने कई बार उसके कमरे में घुसकर मारपीट की और जबरन ऑडियो रिकॉर्डिंग भी की। पुणे में CBI का बड़ा एक्शन… मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के 2 घूसखोर अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार विश्वविद्यालय प्रबंधन पर उठ रहे सवाल छात्रों का कहना है कि लगातार रैगिंग की घटनाओं के बावजूद भी विश्वविद्यालय प्रबंधन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। हॉस्टल में भय और असुरक्षा का माहौल है। छात्रों का आरोप है कि प्रबंधन कुछ छात्रों के छात्र संगठन से जुड़े होने के कारण कार्रवाई से बच रहा है। बाहरी छात्रों का आना-जाना और अनुचित गतिविधियां छात्रों का कहना है कि आर्यभट्ट हॉस्टल में बाहरी छात्रों का प्रवेश और रुकना होता है और वे शराब पार्टी और अन्य अनुचित गतिविधियों में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि यही कारण है कि हॉस्टल में सुरक्षा और अनुशासन की कमी बनी हुई है। AI वीडियो शेयर कर ट्रंप फिर विवादों में, ओबामा दंपति को बंदर दिखाने पर मचा राजनीतिक तूफान प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने लिया बयान 2 फरवरी को लॉ के छात्र के साथ हुई मारपीट के मामले में प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्र का बयान लिया। छात्र ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में थे और गाली-गलौज करने के बाद मारपीट करने लगे। वहीं दूसरी और आरोपी छात्र घटना से इंकार कर रहे हैं। अब यह मामला विश्वविद्यालय की एंटी-रैगिंग कमेटी के सामने जाएगा। मामले में छात्र और अभिभावक सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहें हैं।
MP POLICE PHYSICAL TEST: पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट शुरू,10 DIG बनेपरीक्षा केंद्र अध्यक्ष

MP POLICE PHYSICAL TEST: ग्वालियर। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (जीडी) के 7500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) का आयोजन 23 फरवरी से 13 मार्च तक किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर में 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। MP WEATHER UPDATE: ग्वालियर में लौट आई कंपकंपाने वाली ठंड, 4 दिन तक राहत के आसार नहीं; जाने मौसम का हाल परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती भोपाल पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, फिजिकल टेस्ट को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए 10 उप महानिरीक्षक (DIG) को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने केंद्रों पर संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल: बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे हर महीने 1500 रुपये मुख्य समिति में तीन वाहिनी के सेनानी शामिल फिजिकल टेस्ट के संचालन के लिए गठित मुख्य समिति में तीन विशेष सशस्त्र बल (SAF) वाहिनी के सेनानियों को सदस्य बनाया गया है। यह समिति परीक्षा की समग्र व्यवस्था, अनुशासन और नियमों के पालन की जिम्मेदारी निभाएगी। परीक्षा केंद्रों के प्रभारी भी किए गए नियुक्त इसके अलावा, परीक्षा संचालन को और मजबूत करने के लिए 09 सेनानियों और एक पुलिस उप महानिरीक्षक को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी मैदान स्तर पर फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और अभ्यर्थियों की उपस्थिति की जिम्मेदारी संभालेंगे। ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का पहला मुकाबला अमेरिका से कल, देखें पूरा शेड्यूल किन टेस्ट से गुजरना होगा अभ्यर्थियों को? शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़ लंबी कूद गोला फेंक में निर्धारित मानकों के अनुसार प्रदर्शन करना होगा। फिजिकल टेस्ट प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शुरू होगा। इन 10 स्थानों पर होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा भोपाल: लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद इंदौर: माउंटेड ट्रूप डिपार्टमेंट (MTD), RAPTC जबलपुर: परेड ग्राउंड, 6वीं वाहिनी SAF, रांझी ग्वालियर: परेड ग्राउंड, 14वीं वाहिनी SAF, कम्पू उज्जैन: महानंदा एरीना ग्राउंड, देवास रोड सागर: शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, बहेरिया रीवा: परेड ग्राउंड, 9वीं वाहिनी SAF बालाघाट: फुटबॉल–हॉकी ग्राउंड, 36वीं वाहिनी SAF रतलाम: भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरैना: परेड ग्राउंड, 5वीं वाहिनी SAF आधार और दस्तावेज अनिवार्य फिजिकल टेस्ट के दिन आधार और e-KYC सत्यापन अनिवार्य रहेगा। उम्मीदवारों को अपना आधार कार्ड, सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। अधूरे दस्तावेज होने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
MP WEATHER UPDATE: ग्वालियर में लौट आई कंपकंपाने वाली ठंड, 4 दिन तक राहत के आसार नहीं; जाने मौसम का हाल

MP WEATHER UPDATE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी चार दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। खासतौर पर ग्वालियर-चंबल संभाग में शीतलहर का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। बता दें की ग्वालियर में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। Harshit Rana injury: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को झटका, हर्षित राणा हुए बाहर, जानें वजह मौसम क्यों बदल रहा है? मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हाल ही में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब कमजोर हो गया है। इसके चलते मौसम साफ हुआ और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान और गिरा दिया। यही कारण है कि प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का पहला मुकाबला अमेरिका से कल, देखें पूरा शेड्यूल देशभर में ठंड का हाल राष्ट्रीय स्तर पर भी ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी है। इन शहरों में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान (°C) कटनी (करौंदी): 5.6°C शहडोल / खजुराहो: 6.6°C रीवा: 7.0°C राजगढ़ / उमरिया: 8.0°C शाजापुर: 8.1°C नौगांव / पचमढ़ी: 8.6°C सतना: 9.2°C दमोह: 9.5°C मंडला / सीधी: 9.8°C ग्वालियर: 10°C से नीचे आगे कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होगा। जिसके चलते 8 और 9 फरवरी को ग्वालियर सहित कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। साथ ही 10 फरवरी से मावठा गिरने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।