DATIYA BHIM ARMY PROTEST: दतिया में भीम आर्मी की संकल्प यात्रा पर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार

HIGHLIGHTS: दतिया के गोराघाट में संकल्प यात्रा के दौरान पुलिस-कार्यकर्ताओं में टकराव भीड़ को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करीब 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार, अस्थायी जेल भेजे गए प्रशासन ने 15 थानों का पुलिस बल तैनात किया अंबेडकर प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर निकली थी यात्रा DATIYA BHIM ARMY PROTEST: ग्वालियर। दतिया जिले के गोराघाट में बुधवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की ‘संकल्प यात्रा’ के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया। बिना अनुमति के ग्वालियर की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन, आंसू गैस और हल्के लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने करीब 100 लोगों को हिरासत में लेकर अस्थायी जेल भेज दिया है। शांतिवन डंपिंग यार्ड का धुआं, दो वार्डों के रहवासी प्रभावित:CMO ने कचरा शिफ्ट करने और मशीन लगाने का दिया आश्वासन अनुमति रद्द होने के बाद भी आगे बढ़े कार्यकर्ता जानकारी के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दामोदर यादव के नेतृत्व में यह यात्रा दतिया से ग्वालियर की ओर जा रही थी। गोराघाट में सभा भी प्रस्तावित थी, लेकिन सवर्ण आर्मी की आपत्ति के बाद प्रशासन ने यात्रा और सभा दोनों की अनुमति रद्द कर दी थी। इसके बावजूद बुधवार दोपहर करीब 3 बजे 500 से अधिक कार्यकर्ता भीम आर्मी के बैनर तले गोराघाट की ओर बढ़ने लगे। बता दें कि हालात को देखते हुए सिंध नदी के गोराघाट पुल पर दतिया और ग्वालियर दोनों जिलों की पुलिस तैनात कर दी गई। भोपाल: पत्नी को आखिरी कॉल कर कहा- ‘सब खत्म, अब मैं जा रहा हूँ’, फिर युवक ने लगा ली फांसी; मांडवा बस्ती में पसरा मातम भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस और वाटर कैनन पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे पीछे हटने को तैयार नहीं हुए तो वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 15 से 20 आंसू गैस के गोले छोड़े गए और हल्का लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने मौके से करीब 100 लोगों को गिरफ्तार कर बसों के जरिए बड़ौनी स्थित अस्थायी जेल भेज दिया है। शांतिवन डंपिंग यार्ड का धुआं, दो वार्डों के रहवासी प्रभावित:CMO ने कचरा शिफ्ट करने और मशीन लगाने का दिया आश्वासन भारी पुलिस बल तैनात, इलाके में तनाव प्रशासन ने पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। करीब 15 थानों की पुलिस, एसपी और तीन एसडीओपी मौके पर तैनात हैं। साथ ही प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी स्थिति में इस यात्रा को डबरा (ग्वालियर सीमा) तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा। टकराव की आशंका को देखते हुए असनई स्थित रामलाल मंदिर में सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों को भी एहतियातन नजरबंद कर दिया गया है। अंबेडकर प्रतिमा की मांग को लेकर निकली यात्रा बताया जा रहा है कि यह संकल्प यात्रा नागपुर से शुरू हुई थी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य 14 मार्च को ग्वालियर हाईकोर्ट पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाना है। हालांकि दतिया में अनुमति रद्द होने के बाद हुए इस टकराव से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
GWALIOR DEATH CASE: ट्रांसपोर्ट नगर में युवक की संदिग्ध मौत, शव के पास मिला जहर और खाली गिलास

HIGHLIGHTS: ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में युवक का अर्धनग्न शव मिला शव के पास से जहर की पुड़िया और खाली गिलास बरामद मृतक की उम्र लगभग 28–30 वर्ष के बीच बताई जा रही अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी पुलिस आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है GWALIOR DEATH CASE: मध्य प्रदेश। ग्वालियर में बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है, जहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कलारी के पास गुमटी के नीचे युवक का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खंडवा में आग का कहर: 6 मकान जलकर खाक, 20 बकरियां जिंदा जलीं शव के पास मिली जहर की पुड़िया और खाली गिलास पुलिस को घटनास्थल से एक जहर की पुड़िया और खाली गिलास बरामद हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि उसके पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे का आदी हो सकता है और उसने शराब में जहर मिलाकर पी लिया हो। हालांकि यह केवल शुरुआती अनुमान है और वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही शहर के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे थाना प्रभारी आलोक परिहार के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले युवक के साथ कौन था और वह यहां कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Vijaypur Assembly by-election: विजयपुर उपचुनाव विवाद अब सुप्रीम कोर्ट में, मल्होत्रा की SLP की तैयारी; रावत भी दिल्ली पहुंचे

HIGHLIGHTS: विजयपुर उपचुनाव विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुकेश मल्होत्रा हाईकोर्ट के फैसले को देंगे चुनौती सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) की तैयारी रामनिवास रावत भी केविएट दाखिल करने दिल्ली पहुंचे हाईकोर्ट ने मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित किया था Vijaypur Assembly by-election: श्योपुर। विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चल रहा राजनीतिक और कानूनी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। ग्वालियर स्थित हाईकोर्ट की बेंच द्वारा दिए गए फैसले के बाद विधायक मुकेश मल्होत्रा ने उसे चुनौती देने का फैसला किया है। इसके लिए वे दिल्ली पहुंच गए हैं और विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। हाईकोर्ट के फैसले को दी जाएगी चुनौती कांग्रेस नेताओं के अनुसार, बुधवार तक सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल करने की कोशिश की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि हाईकोर्ट के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी जाएगी। भोपाल में माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा हाईकोर्ट ने अपने फैसले में विजयपुर उपचुनाव में मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया था। साथ ही अदालत ने पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को निर्वाचित घोषित किया था, जिसके बाद यह मामला और अधिक राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गया है। रावत की ओर से केविएट दाखिल करने की तैयारी उधर पूर्व मंत्री रामनिवास रावत भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। वे सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। केविएट दाखिल करने का उद्देश्य यह है कि यदि मल्होत्रा की ओर से कोई अपील दायर की जाती है, तो अदालत उनके पक्ष को सुने बिना कोई अंतरिम आदेश न दे। भोपाल सुसाइड: रेप केस में फंसे हारमोनियम वादक ने तोड़ा दम, जमानत के बाद डिप्रेशन में था नेशनल अवार्ड विनर राजनीतिक हलकों में इस मामले को लेकर काफी हलचल है और अब सभी की नजर सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई और फैसले पर टिकी हुई है।
ASHOKNAGAR ACCIDENT: अशोकनगर में विधानसभा अध्यक्ष के काफिले का एक्सीडेंट: गिट्टी के ढेर से अनियंत्रित होकर टकराईं दो गाड़ियां

HIGHLIGHTS: अशोकनगर-देहरदा रोड पर विधानसभा अध्यक्ष के काफिले का हादसा निर्माणाधीन सड़क पर गिट्टी के ढेर से अनियंत्रित हुई गाड़ी काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं एएसआई और पीएसओ को चोट, अस्पताल में कराया इलाज विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पूरी तरह सुरक्षित ASHOKNAGAR ACCIDENT: अशोकनगर। जिले में मंगलवार शाम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा अशोकनगर-देहरदा मार्ग पर जंघार गांव के पास हुआ। निर्माणाधीन सड़क के किनारे पड़े गिट्टी के ढेर से गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण यह टक्कर हुई। सीएम डॉ. मोहन यादव आज हटा में महिला सम्मेलन में शामिल, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण गिट्टी के ढेर से अनियंत्रित हुई गाड़ी जानकारी के अनुसार काफिला ईसागढ़ से देहरदा मार्ग की ओर बढ़ रहा था। रास्ते में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान काफिले में पीछे चल रही पीएसओ (PSO) की गाड़ी सड़क किनारे पड़े गिट्टी के ढेर से टकराकर अचानक रुक गई। इसके पीछे चल रही फॉलो गाड़ी भी ब्रेक नहीं लगा पाई और आगे वाली गाड़ी से जा भिड़ी। शानदार बयान! आफरीदी ने टीम इंडिया को लेकर कहा कुछ ऐसा, जो बन गया चर्चा का विषय एएसआई और पीएसओ घायल हादसे में एएसआई प्रकाश बुनकर और पीएसओ को चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए ईसागढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अमेरिका ने भारत को दी 30 दिन की रूसी तेल खरीदने की छूट, कहा मुश्किल समय में जिम्मेदार साथी श्रद्धांजलि कार्यक्रम से लौट रहा था काफिला घटना उस समय हुई जब विधानसभा अध्यक्ष का काफिला महुअन गांव से वापस लौट रहा था। अध्यक्ष नरेंद्र सिंह महुअन गांव में पूर्व विधायक स्वर्गीय राव राजकुमार सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। विधानसभा अध्यक्ष सुरक्षित हादसे के समय विधानसभा अध्यक्ष जिस मुख्य गाड़ी में सवार थे, वह काफिले में सबसे आगे चल रही थी और दुर्घटना स्थल से पहले ही आगे निकल चुकी थी। इसलिए वह पूरी तरह सुरक्षित रहे। हालांकि टक्कर में पीएसओ और फॉलो वाहन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।
Malanpur Factory Guard Shot: फैक्ट्री में घुसे बदमाश, रोकने पर गार्ड को मारी गोली: हालत गंभीर

HIGHLIGHTS: भिंड के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड को गोली चोरी की कोशिश कर रहे बदमाशों को रोकने पर किया फायर गोली गार्ड के सिर में लगी, हालत गंभीर गार्ड को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी Malanpur Factory Guard Shot: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बता दें कि यहां चोरी की नियत से फैक्ट्री में घुसे बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार दी, सिर में गोली लगने के कारण गार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है। धोनी को लेकर सस्पेंस खत्म! IPL 2026 में सभी मैच खेलेंगे, रोल तय करेगा मैनेजमेंट क्रम्पटन फैक्ट्री में ड्यूटी पर था गार्ड जानकारी के मुताबिक मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित क्रम्पटन फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड मजीद अली रात के समय ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 1:57 बजे मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बदमाश फैक्ट्री के मुख्य गेट से अंदर घुस गए। इसके बाद गार्ड ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पिस्टल से उसके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। खेलों में बड़े लक्ष्य की तैयारी, कॉमनवेल्थ 2030 के साथ ओलंपिक पर भी नजर: अनुराग ठाकुर गोली की आवाज सुनकर पहुंचे अन्य गार्ड गोली चलने की आवाज सुनते ही फैक्ट्री परिसर में मौजूद अन्य सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और तुरंत फैक्ट्री प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद घायल गार्ड मजीद अली को तत्काल ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 13 साल से कोमा में युवक को इच्छामृत्यु की अनुमति पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश घटना की सूचना मिलते ही मालनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, हालांकि देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। टॉम लैथम की टीम में वापसी, न्यूजीलैंड ने T20 सीरीज के लिए बदली रणनीति; नए खिलाड़ियों को भी मौका औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ रहा अपराध मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में यहां दो गुटों के बीच विवाद और फायरिंग की घटनाएं भी सामने आई थीं। अब फैक्ट्री गार्ड को गोली मारने की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
MORENA BALIKA SUDHAR GRILS: वार्डन पर हमला कर भागीं 3 लड़कियां: मुरैना बालिका सुधार गृह में सुरक्षा पर सवाल

HIGHLIGHTS: मुरैना के बड़ोखर बालिका सुधार गृह से 3 लड़कियां फरार वार्डन का गला दबाया, हाथ में दांत से काटकर चाबी छीनी दो नाबालिग और एक बालिग युवती शामिल पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश जांच में कई सीसीटीवी कैमरे बंद और खराब मिले MORENA BALIKA SUDHAR GRILS: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बड़ोखर स्थित बालिका सुधार गृह से मंगलवार देर रात तीन लड़कियां फरार हो गईं। बता दें कि आरोप है कि लड़कियों ने वार्डन पर हमला कर गेट की चाबी छीन ली और ताला खोलकर वहां से भाग निकलीं। फरार लड़कियों में दो नाबालिग और एक बालिग युवती शामिल है। ऊर्जा सुरक्षा पर भारत का फोकस, वैकल्पिक मार्गों से LPG-LNG की आपूर्ति सुनिश्चित गला दबाया, हाथ में दांत से काटा महिला सुधार गृह की अधीक्षिका शशि कुलश्रेष्ठ के मुताबिक, घटना के दौरान एक लड़की ने वार्डन का गला दबाया, जबकि दूसरी ने उनके उस हाथ में दांत से काट लिया जिसमें चाबी थी। इसके बाद तीसरी लड़की ने चाबी लेकर मुख्य गेट का ताला खोला और तीनों मौके से फरार हो गईं। नेतन्याहू का ईरान की जनता से सीधा संदेश, कहा—अयातुल्ला शासन हटाने का मौका न गंवाएं वार्डन ने बताई पूरी घटना वार्डन रामस्नेही सोलंकी के अनुसार, मंगलवार रात उन्होंने मुख्य गेट पर ताला लगया इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई थीं। अचानक देर रात तीनों लड़कियां उन्हें जबरन कमरे में ले गईं और उनके साथ मारपीट करने लगी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वार्डन काफी घबरा गईं और पड़ोसी की मदद से अधिकारियों को फोन कर पूरी जानकारी दी। बुलियन मार्केट में नरमी, गोल्ड-सिल्वर के दाम घटे; ग्लोबल डेटा पर टिकी नजर पुलिस ने शुरू की तलाश सूचना मिलने के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वार्डन का मेडिकल कराया गया। थाना प्रभारी एसआई संजय वरैया के मुताबिक, तीनों लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। ऑयल संकट: पहाड़ की गुफाओं से बना टैंकर, बुरे से बुरे वक्त के लिए है तैयारी, जानें भारत ने कहां छिपाया तेल भंडार? CCTV कैमरों में भी आई खामी पुलिस सुधार गृह के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन जांच के दौरान कई कैमरे बंद और कुछ खराब पाए गए। पुलिस के अनुसार, फरार लड़कियों में एक बालिग युवती 23 फरवरी को सुधार गृह लाई गई थी, जबकि दो नाबालिग लड़कियां 9 मार्च को यहां लाई गई थीं।
GWALIOR LPG BOOKING HALT: LPG सप्लाई पर ब्रेक: ग्वालियर में कमर्शियल सिलेंडर बंद, शादी समारोहों पर मंडराया संकट

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग फिलहाल बंद सहालग के दिन शहर में 2000 से ज्यादा शादियां होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर असर की आशंका घरेलू गैस सिलेंडर से शादी समारोहों में खाना बनाने की तैयारी नया लॉट नहीं आने से लगभग एक महीने तक बुकिंग पर रोक GWALIOR LPG BOOKING HALT: ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी ईरान-इजराइल तनाव का असर अब भारत के शहरों में भी दिखने लगा है। बता दें कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग फिलहाल बंद कर दी गई है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब 11 मार्च को शहर में बड़े सहालग के चलते 2000 से अधिक शादियां होने जा रही हैं। ऐसे में गैस की कमी से शादी समारोह, होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। पश्चिम एशिया जंग के बीच अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी, ईरान संघर्ष से दूर रहने को कहा IOC की एडवाइजरी के बाद सप्लाई प्रभावित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने डीलरों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोकने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल केवल इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके चलते कमर्शियल सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग का पोर्टल भी बंद कर दिया गया है और गैस एजेंसियों पर भी बुकिंग नहीं हो रही है। पश्चिम एशिया जंग के बीच अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी, ईरान संघर्ष से दूर रहने को कहा घरेलू गैस से काम चलाने की तैयारी सहालग के कारण शादी आयोजकों की चिंता बढ़ गई है। कई कैटरर्स और परिवार अब घरेलू गैस सिलेंडर के जरिए शादी समारोहों में खाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे सामान्य उपभोक्ताओं में भी गैस की संभावित कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऑस्कर में भारत का सफर: अब तक इन नौ भारतीयों ने जीता है सम्मान, 98वां संस्करण 15 मार्च को जिले में लाखों उपभोक्ता ग्वालियर जिले में कुल 5.47 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं, जिनमें 1.51 लाख से ज्यादा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी शामिल हैं। वर्तमान में जिले में रोजाना करीब 10,566 घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है। एमपी में मार्च में ही तेज हुई गर्मी, बढ़ा तापमान, धार जिला रहा सबसे अधिक गर्म होटल कारोबारियों ने जताई चिंता होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उनका कारोबार प्रभावित हो सकता है। व्यापार संगठनों ने केंद्र सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों से जल्द से जल्द कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
VIJAYPUR SEAT CONTRONVERSY: विजयपुर विधायक मामले पर सियासत तेज: कांग्रेस ने घेरा, कांग्रेस बोली- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, बीजेपी ने दिया जवाब

HIGHLIGHTS: विजयपुर विधायक के निर्वाचन को शून्य घोषित करने पर सियासत तेज कांग्रेस ने कहा- फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती उमंग सिंघार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति में देरी पर सरकार को घेरा गैस सिलेंडर और महंगाई को लेकर भी उठाए सवाल भाजपा ने कहा- कांग्रेस को अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए VIJAYPUR SEAT CONTRONVERSY: श्योपुर। मध्य प्रदेश में जीतू पटवारी और उमंग सिंगर ने विजयपुर विधायक के निर्वाचन को शून्य घोषित किए जाने के फैसले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। बता दें कि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस न्यायपालिका का सम्मान करती है, लेकिन पार्टी को भरोसा है कि सर्वोच्च न्यायालय में न्याय मिलेगा।साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे यह स्वीकार नहीं हो रहा कि एक आदिवासी नेता चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच गया। Madhya Pradesh Cabinet decision: मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: 33,240 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स प्रोग्राम शुरू होगा निर्मला सप्रे के मामले का भी उठाया मुद्दा पटवारी ने विधायक निर्मला सप्रे के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा में हिम्मत है तो उस मामले में भी निर्णय कराकर दिखाए। आदिवासी विधायक श्री मुकेश मल्होत्रा जी सामान्य सीट से जीतकर आते हैं तो भाजपा को यह बिल्कुल नागवार गुजरता है। हम आज ही माननीय सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे और क़ानूनी रूप से कांग्रेस का विधायक बनवाएँगे। pic.twitter.com/JGiJVAybxO — Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 10, 2026 सूचना आयुक्तों की नियुक्ति में देरी पर सवाल वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सूचना आयोग में खाली पदों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति लंबे समय से लंबित है और सरकार इस मामले में बेहद धीमी गति से काम कर रही है। सिंघार ने कहा कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है और जल्द दो सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की जानी चाहिए। BHIND CAR ACCIDENT: भिंड में NH-719 पर भीषण टक्कर: लग्जरी कार का एयरबैग बचा चालक की जान, सभी यात्री सुरक्षित महंगाई और गैस सिलेंडर पर भी सरकार को घेरा उमंग सिंघार ने गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि सरकार हर मुद्दे पर देर से निर्णय लेती है और जनता को राहत देने के बजाय केवल अपना खजाना भरने में लगी है। Covid vaccine compensation: सुप्रीम कोर्ट ने कोविड वैक्सीन साइड इफेक्ट्स के लिए मुआवजा देने का दिया आदेश: नो-फॉल्ट पॉलिसी लागू, एक्सपर्ट पैनल की जरूरत नहीं भाजपा ने दिया जवाब कांग्रेस नेताओं के बयानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करना चाहिए और अदालत के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। खंडेलवाल ने यह भी कहा कि न्यायालय के फैसले पर अनावश्यक टिप्पणी करना कांग्रेस नेताओं की अज्ञानता को दर्शाता है।
ASHOKNAGAR ROAD ACCIDENT: शादी से पहले मातम: अशोकनगर सड़क हादसे में दुल्हन के जीजा की मौत, कई घायल

HIGHLIGHTS: शादी में जा रहे परिवार की कार बोलेरो से टकराई दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत दुल्हन सहित 6 लोग घायल दो घायलों को गंभीर हालत में भोपाल रेफर हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार ASHOKNAGAR ROAD ACCIDENT: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है। नईसराय-शाढ़ौरा रोड पर बरखेड़ा गांव के पास शादी में जा रहे परिवार की अर्टिगा कार सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से टकरा गई। हादसे में दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन समेत छह लोग घायल हो गए। एमपी में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य, मंत्री ने निगरानी के निर्देश दिए सोशल मीडिया अफवाहों से पैनिक फैलने की आशंका कोलारस से गंजबासौदा जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, कोलारस निवासी जैन परिवार अपनी बेटी साक्षी जैन की शादी के लिए गंजबासौदा जा रहा था। परिवार चार गाड़ियों में सवार होकर निकला था। रास्ते में बरखेड़ा गांव के पास उनकी अर्टिगा कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में ब्यावर निवासी 36 वर्षीय वैभव जैन की मौके पर ही मौत हो गई। वैभव दुल्हन साक्षी के जीजा थे। हादसे में उनकी पत्नी पूजा जैन भी घायल हुई हैं। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप: होटल रेस्टोरेंट बंद, आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू दुल्हन सहित कई लोग घायल घायलों में 26 वर्षीय दुल्हन साक्षी जैन, उनकी मां शीला बाई, प्रेम बाई, खुशबू जैन, डेढ़ साल की बच्ची और कार चालक सौरभ खटीक शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल अशोकनगर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दुल्हन सहित दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया। ‘वाराणसी’ के लिए बड़ा सौदा! स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स को मिली ब्रांड इंटीग्रेशन की विशेष अनुमति बोलेरो चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। परिजनों के अनुसार, दुल्हन की शादी 11 मार्च को होनी थी और उसी दिन हल्दी व मेहंदी का कार्यक्रम होना था। हादसे के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
GWALIOR TREE COLLAPSE: ग्वालियर में 50 साल पुराना पेड़ गिरा, 6 से अधिक घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर

HIGHLIGHTS: 50 साल पुराना पेड़ गिरा, 6 से अधिक घायल। हादसा होरावली इलाके में दोपहर 12:00–12:30 बजे। 17 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर। राहगीरों और सेना के जवानों ने तुरंत बचाव किया। पेड़ में दीमक लगने से गिरने की संभावना थी। GWALIOR TREE COLLAPSE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के होरावली इलाके में मंगलवार दोपहर एक 50 साल पुराना पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। हादसे में छह से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें पैदल चल रहे लोग और दोपहिया वाहन चालक शामिल हैं। 17 वर्षीय एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुकिंग गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, PNG और LPG की निर्बाध सप्लाई के आदेश हादसे का विवरण स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ काफी पुराना था और उसमें दीमक लग चुकी थी, जिससे इसकी जड़ें कमजोर हो गई थीं। दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे के बीच यह पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ के गिरते ही वहां खड़े लोग और वाहन चालक अचानक हादसे का शिकार हो गए। भारत में नौकरियों की बहार! अप्रैल-जून में हायरिंग आउटलुक 68% के रिकॉर्ड स्तर पर बचाव और राहत कार्य हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद राहगीरों और सेना के जवानों ने घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। स्थानीय अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है। प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और इलाके में स्थिति नियंत्रित की। शेयर बाजार में शानदार रैली! सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निवेशकों की बढ़ी उम्मीदें विशेषज्ञ की सलाह विशेषज्ञों का कहना है कि शहर में पुराने और कमजोर पेड़ों की नियमित जांच बेहद जरूरी है। यदि समय रहते पेड़ों की स्थिति का आकलन किया जाए तो ऐसे हादसों को टाला जा सकता है। शेयर बाजार में शानदार रैली! सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निवेशकों की बढ़ी उम्मीदें सुरक्षा और भविष्य की कार्रवाई शहर प्रशासन ने प्रभावित इलाके में अन्य पुराने पेड़ों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध पेड़ों से दूर रहें और हादसों से बचने के लिए सावधानी बरतें।