Chambalkichugli.com

MAUGABJ RAPE CASE: मऊगंज में आठवीं छात्रा के साथ दुष्कर्म, 4 युवकों ने किया गैंगरेप; बच्ची की हालत गंभीर

RAPE CASE

MAUGABJ RAPE CASE: मध्यप्रदेश। मऊगंज में 14 साल की आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे सहेली के साथ प्री-बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। पूरे देश में हो रहा पंडितों का अपमान; ब्राह्मणों के सम्मान में, मायावती मैदान में, केंद्र सरकार से यह मांग रास्ते में हमला दो बाइक पर सवार चार युवक रास्ते में मिले और दोनों छात्राओं को जंगल ले गए। आरोप है कि एक छात्रा को रस्ते में ही छोड़ दिया गया, जबकि दूसरी के साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया। GWALIOR SCRIMES: ग्वालियर में युवक पर फायरिंग, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दी थी हत्या की चेतावनी परिजनों की खोज परिजन छात्रा के देर तक घर न लौटने पर खोजबीन में जुट गए। कुछ देर बाद गांव के पास जंगल में वह बेसुध अवस्था में मिली जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। साथ ही परिवार ने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस कार्रवाई एसपी दिलीप सोनी और एसडीओपी सची पाठक ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। GWALIOR SCRIMES: ग्वालियर में युवक पर फायरिंग, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दी थी हत्या की चेतावनी आगे की जांच एसपी ने बताया कि छात्रा अब होश में है, लेकिन स्पष्ट बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और पीड़िता के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

GWALIOR SCRIMES: ग्वालियर में युवक पर फायरिंग, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दी थी हत्या की चेतावनी

GWALIOR CRIMES

GWALIOR SCRIMES: ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जहां एक बदमाश ने युवक पर गोली चला दी। खास बात यह रही कि आरोपी ने वारदात से करीब एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर “COMING SOON–307” लिखकर स्टोरी डाली थी, जो आईपीसी की धारा 307 (हत्या के प्रयास) की ओर इशारा करती है। भारत की वायुसेना को बड़ा बूस्ट: 100 से ज्यादा राफेल विमानों की खरीद पर चर्चा, खर्च 3.25 लाख करोड़ घायल युवक की पहचान कांचमिल, पंजाब वाली गली निवासी मोनू के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। गुरुवार रात वह किसी काम से जा रहा था, तभी भोले बाबा मंदिर के पास विक्की उर्फ आदित्य सिकरवार ने उसका रास्ता रोक लिया। रंगदारी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। जिसके बाद आरोपी ने कमर से कट्टा निकालकर गोली चला दी। मोनू ने बचने की कोशिश की, लेकिन गोली उसके पैर में लग गई। Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर निकलते समय हुआ हमला घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया । बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में उसने रंगदारी विवाद की बात कबूल की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी सिरोल क्षेत्र में शराब दुकान पर और पुलिस पर फायरिंग कर चुका है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

DOG BITE CASE: ग्वालियर में रैबीज का आतंक: 3 साल में 18 लोगों की गई जान

DOG BITE CASE

DOG BITE CASE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में डॉग बाइट और रैबीज का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब जानलेवा साबित हो रही है। बता दें कि बीते 24 घंटे में रैबीज से पीड़ित दो महिलाओं की मौत ने एक बार फिर स्वास्थ्य और नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। MP Weather Update: बढ़ी ठंड, कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, 8 फरवरी से नया सिस्टम सक्रिय होने के आसार न्यू जेएएच (जयारोग्य अस्पताल) में गुरुवार को इलाज के दौरान टीकमगढ़ की रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। महिला पर कुछ समय पहले सियार ने हमला किया था, लेकिन उसने एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाए, जिससे उसे रैबीज हो गया। इससे पहले ग्वालियर में कुत्ते के काटने से रैबीज संक्रमित एक महिला की मौत हो चुकी है।वहीं, साल 2026 में यह रैबीज से होने वाली दूसरी मौत है। तीन साल में 18 मौतें, हर साल जा रही 6 जान आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। बीते तीन सालों में ग्वालियर में रैबीज से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। औसतन हर साल 6 मरीज रैबीज के कारण जान गंवा रहे हैं।2023 से अब तक सामने आए मामलों में अधिकांश मौतें डॉग बाइट के बाद हुई हैं। इनमें एक मामला सियार के काटने का भी शामिल है। शहडोल में माफिया राज: अफसरों की हर चाल पर गुर्गों की नजर; खनिज विभाग के सामने से ट्रैक्टर लेकर फरार हुए रेत तस्कर महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम महिला ने समय पर एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं लगवाई। हालत बिगड़ने पर बुधवार को उसे न्यू जेएएच के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया, लेकिन गुरुवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, रैबीज का कोई निश्चित इलाज दुनिया में मौजूद नहीं है, केवल लक्षणों के आधार पर मरीज का उपचार किया जाता है। इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसा युवक, नग्न वीडियो बनाकर वसूले 56 हजार.. बढ़ती आबादी, सड़कों पर आवारा कुत्ते शहर में बढ़ती आबादी और सड़कों पर खुलेआम घूम रहे स्ट्रीट डॉग्स लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। लगातार बढ़ रहे डॉग बाइट के मामले इस बात का संकेत हैं कि स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नजर नहीं आ रहा।

MP Weather Update: बढ़ी ठंड, कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, 8 फरवरी से नया सिस्टम सक्रिय होने के आसार

WEATHER UPDATE

MP Weather Update: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर खत्म होने के बाद ठंड का असर तेज हो गया है। उत्तरी हवाओं के चलते दिन में ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। हालांकि मौसम साफ होने के कारण इंदौर, उज्जैन और मुरैना में सुबह से धूप खिली हुई है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बनी हुई है। 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की रात ग्वालियर समेत 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। वहीं, 30 से अधिक जिलों में हल्का से घना कोहरा देखने को मिला। मध्यप्रदेश बना आस्था, पर्यटन और रोज़गार का पावरहाउस: 900 करोड़ से 20 धार्मिक-सांस्कृतिक लोक प्रदेश में सबसे ठंडा राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रीवा: 7.2°C खजुराहो: 8.2°C दतिया: 8.4°C दमोह और सतना: 9.6°C पचमढ़ी: 9.8°C ग्वालियर: 9°C अमित शाह ने दी ‘भारत टैक्सी’ को हरी झंडी: जीरो कमीशन मॉडल से ओला-उबर के एकाधिकार को बड़ी चुनौती बड़े शहरों का तापमान भोपाल: 13°C उज्जैन: 13°C इंदौर: 13.2°C जबलपुर: 13.5°C कोहरे से ट्रेनों पर असर घने कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनों की समय-सारणी प्रभावित हुई है। मालवा, सचखंड, शताब्दी सहित कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। स्पेसएक्स और एक्सएआई का विलय, मस्क ने कहा-यह अध्याय नहीं, अभियान की अगली किताब आज और अगले दो दिन का मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह प्रदेश के ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया। 7 फरवरी: हल्का कोहरा, बारिश की संभावना नहीं, ठंड बनी रहेगी 8 फरवरी: कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा, बारिश का कोई अलर्ट नहीं हालांकि, 8 फरवरी से नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है।

GWALIOR FRAUD NEWS: पूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष से कंपनी ने हड़पी सिक्योरिटी रकम, 12 लाख लेकर फरार

GWALIOR CRIMES

GWALIOR FRAUD NEWS: ग्वालियर। नया बाजार व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां बाहर की एक कंपनी ने सिक्योरिटी के तौर पर गए 12 लाख रुपए जमा कराए, मगर वापस नहीं किए। बता दें कि न्यायालय के आदेश पर कंपू थाना पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। GWALIOR WEATHER: ठंडी हवाओं से कांपा प्रदेश, अगले हफ्ते बारिश के आसार; जानें मौसम का हाल! 2018 में हुआ था अनुबंध महाराणा प्रताप नगर निवासी विजय जाजू, नया बाजार कंपू में व्यवसाय करते हैं। अप्रैल 2018 में उन्होंने उत्तरप्रदेश की कंपनी प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड से सामान खरीदने के लिए अनुबंध किया था। अनुबंध के तहत कंपनी ने सिक्योरिटी राशि जमा करने की शर्त रखी थी। 12 लाख रुपए बतौर सिक्योरिटी जमा विजय जाजू ने करीब 12 लाख रुपए कंपनी के पास सिक्योरिटी के रूप में जमा कराए। जितना सामान आता, उतना भुगतान वे नियमित रूप से करते रहे। इसके बावजूद कंपनी ने बिना सूचना दिए अनुबंध समाप्त कर दिया और सिक्योरिटी राशि लौटाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद राशि वापसी के लिए कई बार संपर्क करने पर कंपनी प्रबंधन टालमटोल करता रहा और वर्ष 2021 तक जब कोई समाधान नहीं निकला तो विजय जाजू ने न्यायालय की शरण ली। PM मोदी 7–8 फरवरी को जाएंगे मलेशिया, रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत कोर्ट के आदेश पर FIR न्यायालय के आदेश के बाद कंपू थाना पुलिस ने विजय अग्रवाल, शशांक त्रिपाठी और कंपनी के लेखाधिकारी मनीष सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। साथ ही टीआई अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

GWALIOR WEATHER: ठंडी हवाओं से कांपा प्रदेश, अगले हफ्ते बारिश के आसार; जानें मौसम का हाल!

GWALIOR WEATHER

GWALIOR WEATHER: ग्वालियर। मध्यप्रदेश में गुरुवार को कोहरे का असर पहले की तुलना में कम रहा, हालांकि ठंड अभी बनी हुई है। ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ अंचल में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला, जो दिन चढ़ने के साथ छंट गया। कई जिलों में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। PM मोदी 7–8 फरवरी को जाएंगे मलेशिया, रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत इन जिलों में दिखा कोहरा मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। वहीं सागर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया और शहडोल में हल्के से मध्यम कोहरे का असर रहा। अगले दो दिन का मौसम 6 फरवरी: ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कई जिलों में घना कोहरा 7 फरवरी: अधिकांश जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा, बारिश का अलर्ट नहीं क्यों बदल रहा है मौसम उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं प्रदेश तक पहुंच रही हैं। 8 फरवरी से नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे 10 फरवरी के बाद मावठा गिरने की संभावना है। राहुल गांधी ने संसद को बनाया बंधक, लोकसभा में BJP सांसद निशिकांत दुबे का तीखा हमला प्रमुख शहरों का तापमान भोपाल: न्यूनतम 9°C, अधिकतम 21°C ग्वालियर: न्यूनतम 8°C, अधिकतम 20°C भिंड: न्यूनतम 8.5°C, अधिकतम 20°C छतरपुर: न्यूनतम 8.2°C खरगोन: न्यूनतम 12.6°C SIR विवाद: ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए न्याय और मतदाता सूची पर सवाल  

MP TECH SANGAM: इंदौर में ‘टेक संगम’ का सफल आयोजन, आईटी युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन

TECH PROGRAM

MP TECH SANGAM:  मध्यप्रदेश। तेजी से बदलती आईटी इंडस्ट्री के दौर में युवाओं और प्रोफेशनल्स के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। इन्हीं चुनौतियों को समझने और उनका समाधान तलाशने के उद्देश्य से बद्रीनाथ जिला आईटी मिलन, इंदौर द्वारा ‘टेक संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 1 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रेस्टीज कॉलेज यूजी कैंपस, स्कीम नंबर 74, विजय नगर, इंदौर में संपन्न हुआ। आईटी प्रोफेशनल्स और छात्रों के लिए खास मंच ‘टेक संगम’ विशेष रूप से आईटी प्रोफेशनल्स, जॉब सीकर्स, कॉलेज पासआउट्स और फाइनल ईयर के आईटी विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को आईटी इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों से अवगत कराना और करियर से जुड़े सवालों का समाधान प्रदान करना था। DATIYA POLITICS: संगठन विस्तार की तैयारी: दतिया भाजपा के 16 मंडलों में प्रभारी नियुक्त; जाने कौन-कौन है शामिल! विशेषज्ञों से मिला मार्गदर्शन कार्यक्रम के पहले सत्र में प्रतिभागियों को तीन समूहों में बांटा गया, जहां अनुभवी आईटी विशेषज्ञों ने उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान सुझाए। इसके बाद पैनल चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें स्वप्निल पारखिया, अनुभा माखीजा और प्रवीन राठौर ने आईटी इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स, जरूरी स्किल्स और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर भी मिला। नेटवर्किंग और संवाद का अवसर कार्यक्रम के दौरान आईटी प्रोफेशनल्स की एकजुटता, संगठन और राष्ट्रीय निर्माण में तकनीकी प्रतिभा की भूमिका पर भी चर्चा हुई। ‘टेक संगम’ का समापन नेटवर्किंग सत्र और हाई टी के साथ हुआ, जहां प्रतिभागियों ने अनुभव साझा किए। आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजन युवाओं के करियर के साथ-साथ समाज और देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

DATIYA POLITICS: संगठन विस्तार की तैयारी: दतिया भाजपा के 16 मंडलों में प्रभारी नियुक्त; जाने कौन-कौन है शामिल!

LIST

DATIYA POLITICS: दतिया। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिला अध्यक्ष ए. रघुवीर सिंह कुशवाहा ने जिले के 16 मंडलों के लिए मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस निर्णय का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करना और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ को मजबूत करना है। World Cancer Day 2026: भारत में हर दिन 4,000 से ज्यादा लोग हो रहे कैंसर का शिकार, आंकड़े बढ़ा रहे चिंता जिला पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी जारी आदेश के अनुसार, बसई, उदगंवा, सीतापुर, दतिया नगर, दतिया ग्रामीण, बड़ौनी, इमिलिया, भांडेर, उनाव, सालोन बी, उड़ीना, इंदरगढ़ ग्रामीण, इंदरगढ़ नगर, थरेट, सेवढ़ा ग्रामीण और सेवढ़ा नगर सहित कुल 16 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इन सभी मंडलों की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारियों को सौंपी गई है। MORENA CRIMES: दलित युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, मुर्गा बनाकर पीटा; वीडियो सामने आने पर आरोपी गिरफ्तार बूथ स्तर तक समन्वय और सक्रियता पर जोर मंडल प्रभारियों को संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने, बूथ स्तर तक समन्वय स्थापित करने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। Sanitation workers’ protest: 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के सफाईकर्मी, विधायक बाबू जंडेल का अल्टीमेटम: 4 दिन में पेमेंट नहीं तो FIR आगामी राजनीतिक गतिविधियों में मिलेगा लाभ जिला नेतृत्व का मानना है कि इस नई व्यवस्था से संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत होगी और आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों में पार्टी को स्पष्ट बढ़त मिलेगी। MAHARASHTRA DEPUTY CM: अजित पवार के निधन के चौथे दिन सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री 16 मंडलों में प्रभारीयों की पूरी सूची

World Cancer Day 2026: भारत में हर दिन 4,000 से ज्यादा लोग हो रहे कैंसर का शिकार, आंकड़े बढ़ा रहे चिंता

WORLD CANCER DAY

World Cancer Day 2026: मध्यप्रदेश। भारत में कैंसर एक गंभीर राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है। हर दिन देश में 4,000 से ज्यादा लोग कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। आज World Cancer Day के मौके पर सामने आए आंकड़े इस बीमारी की भयावह तस्वीर दिखाते हैं। कैंसर अब सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि लाखों भारतीय परिवारों की रोज़ की लड़ाई बन चुका है। MORENA CRIMES: दलित युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, मुर्गा बनाकर पीटा; वीडियो सामने आने पर आरोपी गिरफ्तार हर साल बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने 2025 तक भारत में कैंसर के मामलों में 2020 की तुलना में 12.8 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावनाएं जताई थी , हालाँकि अभी तक ये आकड़ा सामने नहीं आया है। इससे पहले साल 2024 में देश में कैंसर के 15 लाख 33 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। अगर पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इन आंकड़ों से साफ है कि भारत में हर साल औसतन 30 से 35 हजार नए कैंसर मरीज बढ़ रहे हैं। भारत में सबसे ज्यादा कौन-सा कैंसर होता है? आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर सबसे आम कैंसर है। वहीं पुरुषों में मुंह का कैंसर सबसे ज्यादा पाया जाता है, जिसकी सबसे बड़ी वजह तंबाकू, गुटखा और पान मसाले का बढ़ता सेवन है। Sanitation workers’ protest: 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के सफाईकर्मी, विधायक बाबू जंडेल का अल्टीमेटम: 4 दिन में पेमेंट नहीं तो FIR इसके अलावा फेफड़ों का कैंसर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी मुख्य वजह धूम्रपान और बढ़ता वायु प्रदूषण मानी जा रही है। वहीं सर्वाइकल कैंसर, पेट का कैंसर और लिवर कैंसर भी बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। इन राज्यों में कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा कैंसर मामलों वाला राज्य बन चुका है। इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे बड़े राज्य कैंसर के मामलों में टॉप पर हैं। CENTRAL BUDGET 2026: टैक्स शेयर घटा, लेकिन विकास की उम्मीद कायम: बजट 2026 में मध्य प्रदेश को कितना नुकसान और कहां से मिल सकती है राहत! बड़े शहरों में भी बढ़ रहा खतरा शहरों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां साल 2024 में 28 हजार से ज्यादा कैंसर के मामले सामने आए। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े महानगरों में भी कैंसर के केस लगातार बढ़ रहे हैं।

MORENA CRIMES: दलित युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, मुर्गा बनाकर पीटा; वीडियो सामने आने पर आरोपी गिरफ्तार

MORENA CRIMES

MORENA CRIMES: ग्वालियर। मुरैना जिले में एक दलित युवक के साथ अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। जहां पैसे न देने के विवाद में बदमाशों ने युवक को मुर्गा बनाकर पीटा और उससे अश्लील हरकतें कराईं। इस पूरी घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। Sanitation workers’ protest: 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के सफाईकर्मी, विधायक बाबू जंडेल का अल्टीमेटम: 4 दिन में पेमेंट नहीं तो FIR मामला अंबाह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पीड़ित युवक आरोपी की ही गली में किराए से रहता था। आरोपी द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण युवक का परिवार घर छोड़कर कहीं चला गया है और फिलहाल लापता बताया जा रहा है। कर्ज विवाद में की गई मारपीट पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान पुई उर्फ धर्मेंद्र तोमर, निवासी रेतपुरा, पुराना अंबाह थाना क्षेत्र के पीछे की है। आरोपी अंबाह थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। सूचना के मुताबिक कर्ज की रकम वापस न देने के आरोप में आरोपी और उसके साथियों ने युवक को घर बुलाकर मारपीट और अभद्रता की। दो वीडियो आए सामने पीड़ित के साथ की गई प्रताड़ना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में युवक को मुर्गा बनाकर खुद को थप्पड़ मारने के लिए मजबूर किया गया, जबकि दूसरे वीडियो में उससे साथ अश्लील हरकतें कराई गईं। वहीं, वीडियो आरोपी के एक साथी द्वारा रिकॉर्ड किया गया । आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी एसपी मुरैना समीर सौरभ ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा और न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : अस्पताल में मनमानी: गंभीर मरीज को ट्रॉमा सेंटर से बाहर निकाला, वीडियो वायरल