Chambalkichugli.com

MP WEATHER UPDATE: अप्रैल-मई में और बढ़ेगी गर्मी, अभी से 40°C के करीब पहुंचा तापमान

MP WEATHER

HIGHLIGHTS: प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से 4.6°C तक ज्यादा रतलाम में सबसे ज्यादा 39.2°C तापमान दर्ज भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में तेज धूप और गर्मी दिन में गर्मी, सुबह-रात में ठंडक से बढ़ रहे सर्दी-जुकाम के मरीज 15 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदलने की संभावना MP WEATHER UPDATE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर तेज हो गया है। बता दें कि कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 1.9 से 4.6 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया है। बीते सोमवार को प्रदेश के कई शहरों में लू जैसी तपिश महसूस की गई, सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। PM मोदी ने नेपाल चुनाव में जीत पर बालेंद्र शाह और पार्टी अध्यक्ष को फोन लगाकर दी बधाई ग्वालियर और उज्जैन सबसे गर्म खजुराहो, धार, गुना, दमोह, सागर, श्योपुर और मंडला में भी तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं बड़े शहरों में ग्वालियर और उज्जैन सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 37 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। साथ ही भोपाल में 36.8 डिग्री, इंदौर में 36.4 डिग्री और जबलपुर में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। 1983 से 2026 तक भारत की आईसीसी ट्रॉफियों का सफर, जाने टीम इंडिया ने कब-कब जीता विश्व खिताब हवा की दिशा बदली, इसलिए बढ़ी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से बदलकर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है, साथ ही हवा में नमी भी कम है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म हवाएं प्रदेश में तापमान बढ़ा रही हैं। इसके कारण दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस हो रही है। मध्‍य प्रदेश में मौसम के दो रंग, दिन में बढ़ी गर्मी-रात में ठंडक, कई शहरों में ‘लू’ जैसी तपिश दिन में गर्मी, रात में ठंडक से बढ़ रहे मरीज डॉक्टरों के मुताबिक मार्च का मौसम सबसे ज्यादा बीमारियां फैलाता है। दिन में गर्मी बढ़ने के कारण लोग हल्के कपड़े पहनते हैं और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, लेकिन सुबह और रात में ठंडक रहती है। इससे सर्दी-जुकाम, एलर्जी और अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बच्चों और बुजुर्गों को सुबह और देर रात की ठंडी हवा से बचने की सलाह दी गई है। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से LNG सप्लाई को बड़ा झटका… भारत में 40% घटी सप्लाई 15 मार्च के बाद बदल सकता है मौसम मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छा सकते हैं। हालांकि अगले चार दिनों में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना भी है और कई शहरों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। सोना-चांदी में भारी गिरावट: वैश्विक तनाव और मजबूत डॉलर से कीमतें फिसलीं, निवेशकों को झटका जाने आपके शहर का तापमान रतलाम: 39.2°C (प्रदेश में सबसे ज्यादा) ग्वालियर: 37°C से ज्यादा उज्जैन: 37°C से ज्यादा भोपाल: 36.8°C इंदौर: 36.4°C जबलपुर: 36°C खजुराहो: 38°C के करीब सागर: 38°C के आसपास

GWALIOR TOLL PLAZA VIVAD: भिंड टोल प्लाजा पर बवाल: टोल मांगने पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने कर्मचारियों से की मारपीट

TOLL PLAZA VIVAD

HIGHLIGHTS: भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 के बरैठा टोल प्लाजा की घटना स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बिना टोल दिए बैरियर खोलने का बनाया दबाव टोल कर्मचारियों से कहासुनी के बाद हुई मारपीट पूरी घटना टोल प्लाजा के CCTV कैमरों में कैद थाने पहुंचने के बाद रिश्तेदारी के कारण दोनों पक्षों में समझौता GWALIOR TOLL PLAZA VIVAD: ग्वालियर। भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार आधा दर्जन से अधिक युवक ग्वालियर की ओर जा रहे थे। जब उनका वाहन टोल प्लाजा पर पहुंचा तो कर्मचारियों ने नियमानुसार टोल टैक्स की मांग की। जंग के डर से शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 1862 अंक टूटा, निफ्टी 582 अंक लुढ़का बिना टोल दिए बैरियर खोलने का दबाव टोल कर्मचारियों के अनुसार वाहन में सवार युवक बिना टोल चुकाए ही बैरियर खोलने का दबाव बनाने लगे। कर्मचारियों ने जब नियम का हवाला देते हुए टोल जमा करने की बात कही तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। संसद में ईरान जंग पर विपक्ष का हंगामा, सरकार बहस के लिए तैयार कर्मचारियों से की गई हाथापाई देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्कॉर्पियो सवार युवकों ने टोल कर्मचारी आनंद सिंह समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। टोल प्लाजा परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। सोना-चांदी में भारी गिरावट: वैश्विक तनाव और मजबूत डॉलर से कीमतें फिसलीं, निवेशकों को झटका थाने पहुंचा मामला, फिर हुआ समझौता घटना के बाद टोल कर्मचारी शिकायत लेकर महाराजपुरा थाने पहुंचे। थोड़ी देर बाद वाहन सवार युवक भी थाने पहुंच गए। बातचीत के दौरान पता चला कि दोनों पक्षों के बीच आपसी रिश्तेदारी है। इसके बाद आपसी बातचीत से मामला शांत करा दिया गया और दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। पानी में उगाएं ये 5 इंडोर पौधे, घर और बालकनी बनेगी हरी-भरी मिनी गार्डन टोल प्रबंधन ने दी जानकारी टोल प्लाजा के मैनेजर अमित सिंह राठौड़ ने बताया कि टोल कर्मचारियों और वाहन सवार युवकों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के कारण पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।  

MP ELECTION DISQAULIFICATION: ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त, रामनिवास रावत घोषित हुए विधायक

GWALIOR ELECTION

HIGHLIGHTS: ग्वालियर हाईकोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित किया। बीजेपी नेता रामनिवास रावत की याचिका पर आया फैसला। नामांकन में आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप साबित। कोर्ट ने रावत को विजयपुर का नया विधायक घोषित किया। मल्होत्रा के खिलाफ 6 आपराधिक मामलों का जिक्र याचिका में किया गया था। MP ELECTION DISQAULIFICATION: ग्वालियर। हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। बता दें कि यह फैसला बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत द्वारा दायर याचिका पर सुनाया गया। कोर्ट के आदेश के बाद अब रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा सीट का विधायक घोषित कर दिया गया है। विंध्य को मिलेगा विकास का नया हाईवे, सीधी सिंगरौली फोर लेन से प्रयागराज और वाराणसी से सीधे जुड़ेगा मध्य प्रदेश क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाने का आरोप रामनिवास रावत ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि उपचुनाव के दौरान मुकेश मल्होत्रा ने अपने नामांकन पत्र में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी नहीं दी थी। साथ ही याचिका में मल्होत्रा के खिलाफ दर्ज सभी छह आपराधिक मामलों का उल्लेख भी किया गया था। नवरात्रि में मुख्य द्वार पर करें ये आसान वास्तु उपाय, घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि कोर्ट ने क्या कहा मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि उम्मीदवार द्वारा नामांकन में पूरी जानकारी देना अनिवार्य है। कोर्ट के कहना है कि जानकारी छिपाना चुनाव नियमों का उल्लंघन है। भारत ने समुद्र में पनडुब्बियों का अभेद्य किला तैयार किया, पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ाने की तैयारी रामनिवास रावत बने नए विधायक अदालत ने अपने फैसले में कहा कि उपचुनाव में रामनिवास रावत दूसरे स्थान पर रहे थे। इसलिए मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त करते हुए रावत को विजयपुर विधानसभा सीट का नया विधायक घोषित किया जाता है। यह फैसला मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है और इससे विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति में बड़ा बदलाव आ गया है।

Kuno Cheetah Cub Births: भारत में चीते की संख्या हुई 53, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला ने दिया 5 शावकों को जन्म

KUNO CHEETAH

HIGHLIGHTS: चीता ज्वाला ने 5 शावकों को जन्म दिया, कूनो में चीता परिवार बढ़ा। भारत में कुल चीता संख्या अब 53 हो गई। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर नई उपलब्धि की जानकारी दी। ज्वाला का यह तीसरा प्रसव है, वन विभाग लगातार निगरानी में है। नई सफलता प्रोजेक्ट चीता के लिए गर्व और वन्यजीव संरक्षण की बड़ी उपलब्धि। Kuno Cheetah Cub Births: ग्वालियर। कूनो नेशनल पार्क से फिर एक खुशखबरी आई है। जहां मादा चीता ज्वाला ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिससे कूनो में चीता परिवार अब और मजबूत हो गया है। बताया जा रहा है कि इस जन्म के साथ भारत में कुल चीता आबादी 53 तक पहुँच गई है। मध्यप्रदेश ने जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 को दी अंतिम रूप, अमृत मित्र संभालेंगे जल संरक्षण की कमान प्रोजेक्ट चीता की सफलता सूत्रों की मने तो यह उपलब्धि प्रोजेक्ट चीता के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे पहले भी चीता आशा और गामिनी ने शावकों को जन्म दिया था। इससे कूनो नेशनल पार्क में चीता परिवार लगातार बढ़ रहा है और भारत में चीता पुनर्स्थापना की योजना सफल साबित हो रही है। जबलपुर में साइबर ठगी: बुजुर्ग के खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए, योनो लिंक पर क्लिक कर हुआ हैक सीएम मोहन यादव ने दी बधाई सीएम मोहन यादव ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा- कूनो नेशनल पार्क से फिर अच्छी खबर। चीता ज्वाला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है, जो प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। भारत में चीता आबादी अब 53 हो गई है। वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन के लिए यह गर्व का पल है।” ज्वाला का इतिहास और निगरानी चीता ज्वाला 2022 में भारत आई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे कूनो में छोड़ा था। यह उसका तीसरा प्रसव है। इससे पहले उसने चार शावकों को जन्म दिया था, जिनमें केवल एक ही जीवित बचा। वन विभाग और कर्मचारी लगातार नए शावकों और कूनो के सभी चीते की निगरानी कर रहे हैं।   Good News from Kuno National Park again… Cheetah Jwala has given birth to 5 cubs, marking another major milestone for Project Cheetah. With this, India’s cheetah population has crossed the half-century mark, reaching 53. A proud moment for wildlife conservation and a strong… pic.twitter.com/UfZz64zpJ6 — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 9, 2026 भारत में चीता वितरण कूनो नेशनल पार्क में 50 चीते गांधी सागर अभयारण्य में 3 चीते 25 नामीबियाई मूल, 22 का जन्म भारत में 19 दक्षिण अफ्रीकी मूल, 11 का जन्म भारत में कुल 38 विदेश से लाए गए और 45 भारत में जन्मे 12 जन्मे शावकों की अब तक मौत हुई

GWALIOR FIRE: घर में लगी आग, दम घुटने से बहू की मौत; पिता को आया हार्ट अटैक; फायर ब्रिगेड से बहसों 5 की जान

GWALIOR HOUSE FIRE

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में बिजनेसमैन के घर आग लगने से बहू की मौत। पिता अशोक अग्रवाल को हार्ट अटैक, अपोलो अस्पताल में भर्ती। फायर ब्रिगेड की 10+ गाड़ियां और SDRF की टीम ने रेस्क्यू किया। आग की वजह अभी तक पता नहीं चली, प्रशासन जांच में जुटा। मंत्री और विधायक मौके पर पहुंचे, स्थिति का लिया जायजा। GWALIOR FIRE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार शाम करीब 4 बजे बिजनेसमैन सचिन अग्रवाल के घर में भीषण आग लग गई। बता दें कि आग लगते ही घर से धुआं और लपटें उठने लगीं। घर में मौजूद छह लोगों में से पांच को बाहर निकाला गया, जबकि बहू अंकिता अग्रवाल की दम घुटने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुर्भाग्यवश, बहू अंकिता अग्रवाल दम घुटने से घायल हुई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। SIR पूरा, लेकिन सियासत जारी: दिग्विजय ने चुनाव आयोग में मतदाता गड़बड़ी का आरोप लगाया रेस्क्यू ऑपरेशन और बचाव कार्य मौके पर पिता अशोक अग्रवाल को हार्ट अटैक आया, उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियों और SDRF टीम ने आग बुझाने का काम संभाला। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि ऊपरी मंजिलों तक फैल गई और क्षेत्र कंजेस्टेड होने की वजह से फायर गाड़ियों की पहुंच में देरी हुई। उमंग सिंघार ने आदिवासी इलाकों से बढ़ते पलायन पर सरकार पर साधा निशाना, बोले- ये गंभीर मानवीय संकट है आग लगने का कारण प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में एसी ऑन करने के दौरान आग लगी। लगभग 35 फायर गाड़ियों का पानी इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। मंत्री और अधिकारियों का निरीक्षण एसपी धर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय विधायक सतीश सिकरवार और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। आग लगने के समय व्यापारी परिवार के तीन भाई गिर्राज, दिनेश और हरिओम घर में मौजूद थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रतलाम में 10 बच्चों को खसरा, स्वास्थ्य विभाग सक्रिय; एमआर वैक्सीनेशन और विटामिन-ए अभियान जारी प्रशासन की कार्रवाई प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए उपाय किए जा रहे हैं।

CM MOHAN YADAV: सीएम मोहन यादव ने दिवंगत पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि, परिवार से की मुलाकात

CM MOHAN YADAV

HIGHLIGHTS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महुअन गांव पहुंचे और परिवार से की मुलाकात दिवंगत पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव को अर्पित की पुष्पांजलि मुख्यमंत्री ने परिवार को धैर्य और शक्ति बनाए रखने का संदेश दिया पूर्व विधायक लंबे समय से बीमार चल रहे थे राजनीतिक परिवार के सदस्य जनसेवा में सक्रिय CM MOHAN YADAV: ग्वालियर। अशोकनगर के चंदेरी स्थित महुअन गांव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दिवंगत पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव के परिवार से मिलने पहुंचे। बता दें कि मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। मप्र में 8 हजार डॉक्टर आज से हड़ताल पर… बिगड़ सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था परिवार से मुलाकात और संदेश सीएम मोहन यादव ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और मानसिक शक्ति बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। MP के पुलिस ट्रेनिंग केंद्रों में अब ‘दक्षिणामूर्ति स्तोत्र’ से होगी दिन की शुरुआत, विपक्ष ने उठाए सवाल पूर्व विधायक का जीवन और सेवा राव राजकुमार सिंह यादव लंबे समय से बीमार थे और हाल ही में भोपाल के अस्पताल में उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई पदों पर जनसेवा की और क्षेत्र में सम्मानित रहे। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं, जिससे उनका योगदान और प्रतिष्ठा क्षेत्र में बनी रही। T20 विश्व कप जीत के बाद आलोचकों पर बरसे गौतम गंभीर, बोले- वह ड्रेसिंग रूम के प्रति जवाबदेह, सोशल मीडिया नहीं मुख्यमंत्री की संवेदनाएं मुख्यमंत्री पहले भी अस्पताल में जाकर पूर्व विधायक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते रहे और परिवार को सांत्वना देते रहे। इस कदम से राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से उनके परिवार को मजबूती और सम्मान का संदेश मिला।

ASHOKNAGAR FAIR: करीला मेले में आस्था का महासागर: 20 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 700 नृत्यांगनाओं का रातभर राई नृत्य

KARILA FAIR

HIGHLIGHTS: रंगपंचमी पर करीला धाम में 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ 700 से अधिक नृत्यांगनाओं ने पूरी रात किया पारंपरिक राई नृत्य सीएम मोहन यादव ने 115 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण दीपनाखेड़ा से करीला तक 10 किमी नई सड़क बनाने की घोषणा पानी और प्रसाद व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी ASHOKNAGAR FAIR: अशोकनगर। रंगपंचमी के अवसर पर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध करीला धाम में आस्था का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। 24 घंटों के भीतर करीब 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता जानकी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव जैसा माहौल बना रहा। RBI ने जारी किया ‘कस्टमर लायबिलिटी फ्रेमवर्क’, डिजिटल भुगतान सुरक्षित बनाने बड़ा कदम सीएम ने किया 115 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण करीला मेले के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 115 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें सीएम राइज स्कूल, पानी की टंकी और सड़कों के निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके साथ ही दीपनाखेड़ा से करीला तक करीब 10 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाने की भी घोषणा की गई। दही: ब्लड प्रेशर कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने वाला सुपरफूड, जानें 12 हेल्थ बेनिफिट्स और सावधानियां राई नृत्य ने बढ़ाई मेले की रौनक करीला मेले की सबसे खास पहचान पारंपरिक राई नृत्य है। इस बार भी मेले की रात 700 से अधिक नृत्यांगनाओं ने पूरी रात राई नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर हुए इस लोकनृत्य ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और मेले की रौनक कई गुना बढ़ा दी। सुबह खाली पेट पानी पीना: सेहत के लिए ‘साइलेंट हीलर’, जानें 11 फायदे और सही तरीका व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवाल हालांकि मेले के दौरान कुछ व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं ने नाराजगी भी जताई। करोड़ों रुपए की लागत से बनी पानी की टंकी के लोकार्पण के बावजूद कई श्रद्धालु पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। वहीं मंदिर परिसर में कुछ वॉलिंटियर्स द्वारा श्रद्धालुओं के प्रसाद को उचित स्थान पर रखने के बजाय किनारे फेंकने की शिकायतें भी सामने आईं। US-Iran युद्ध की आग में सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के, शेयर बाजार में हाहाकार सुरक्षा के कड़े इंतजाम मेले में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। करीब 1700 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे और पूरे मेले क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Guna Encroachment Demolished: गुना में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त: भुल्लनपुरा तिराहे पर जेसीबी से हटाए चबूतरे और टीनशेड

GUNA ENCROACHMENT

HIGHLIGHTS: गुना के भुल्लनपुरा तिराहे पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान जेसीबी से दुकानों के बाहर बने चबूतरे और टीनशेड हटाए गए सड़क हादसों के बाद प्रशासन ने दिखाई सख्ती नगर पालिका, राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई स्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए दोबारा सर्वे की तैयारी Guna Encroachment Demolished:  ग्वालियर। गुना शहर में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। शनिवार को नगरपालिका, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भुल्लनपुरा तिराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर बने स्थाई चबूतरे, टीनशेड और अन्य अवैध निर्माणों को हटाया गया। CM VISIT KARILA MELA VISIT : करीला में रंग पंचमी मेले की शुरुआत, 8 मार्च को सीएम मोहन यादव करेंगे माता जानकी के दर्शन हादसों के बाद प्रशासन हुआ सख्त हाल ही में बजरंगगढ़ बायपास पर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे का पैर ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह कुचल गया था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था और उन्होंने सड़क जाम कर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इसके अलावा एबी रोड पर भी एक अनियंत्रित ट्रक ने चार लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया। अगले हफ्ते शेयर बाजार में IPO की बारिश, 4 कंपनियां खोलेंगी पब्लिक इश्यू, निवेशकों के लिए बड़ा मौका प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई शनिवार को तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा, नगर पालिका और पुलिस की टीम भुल्लनपुरा तिराहे पर पहुंची। यहां दुकानों के आगे फैले अस्थाई सामान को जब्त किया गया और सड़क की सीमा में बने स्थाई निर्माणों को जेसीबी से हटाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बजरंगगढ़ बायपास पर भी आगे लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। दोबारा सर्वे कर हटेंगे स्थाई अतिक्रमण नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में अस्थाई कब्जे हटाए गए थे। अब स्थाई अतिक्रमणों को चिन्हित करने के लिए दोबारा विस्तृत सर्वे कराया जाएगा। प्रशासन ने दुकानदारों और मकान मालिकों से अपील की है कि वे स्वयं अपने चबूतरे और टीनशेड हटा लें, अन्यथा प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा। पूजा सामग्री का पुनः उपयोग: शास्त्र क्या कहते हैं, जानें नियम और अपवाद  

CM VISIT KARILA MELA VISIT : करीला में रंग पंचमी मेले की शुरुआत, 8 मार्च को सीएम मोहन यादव करेंगे माता जानकी के दर्शन

KARILA MELA

HIGHLIGHTS: अशोकनगर के करीला में तीन दिवसीय रंग पंचमी मेले की शुरुआत तीन दिन में 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना 8 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे की तैयारी महिला दिवस पर महिला अधिकारी संभालेंगी सुरक्षा व्यवस्था मेले में 1700 तक पुलिसकर्मी तैनात CM VISIT KARILA MELA VISIT : ग्वालियर। अशोकनगर जिले के मां जानकी धाम करीला में तीन दिवसीय रंग पंचमी मेला शनिवार से शुरू हो गया है। मेले के पहले दिन से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी विभिन्न स्थानों पर लगा दी गई है। प्रशासन को उम्मीद है कि तीन दिनों के दौरान करीब 20 से 25 लाख श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचेंगे। अगले हफ्ते शेयर बाजार में IPO की बारिश, 4 कंपनियां खोलेंगी पब्लिक इश्यू, निवेशकों के लिए बड़ा मौका 8 मार्च को रहेगा सबसे ज्यादा भीड़ का दिन मेले का मुख्य आकर्षण 8 मार्च को रंग पंचमी के दिन रहेगा, इस दिन सबसे अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि इसी दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी करीला पहुंचने का संभावित कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री यहां माता जानकी के दर्शन और पूजा करेंगे। LAHR GOVERNMENT SCHOOL: भिंड में वेतन रोकने पर भड़के शिक्षक, बीईओ से सड़क पर धक्का-मुक्की; चार पर केस दर्ज महिला दिवस पर महिला अधिकारी संभालेंगी जिम्मेदारी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर एक सभा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। कलेक्टर साकेत मालवीय ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्थाएं महिला अधिकारी और कर्मचारी संभालेंगी। हेलीपैड से लेकर मंदिर और सभा स्थल तक की जिम्मेदारी भी महिला अधिकारियों को सौंपी गई है। मेले में सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के अनुसार पूरे मेला परिसर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। करीब 1600 से 1700 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मेले में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इनमें तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आठ डीएसपी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग मार्ग, पार्किंग, दुकानें, झूले और मनोरंजन की व्यवस्था भी की गई है।

LAHR GOVERNMENT SCHOOL: भिंड में वेतन रोकने पर भड़के शिक्षक, बीईओ से सड़क पर धक्का-मुक्की; चार पर केस दर्ज

BHIND SCHOOL BIO

HIGLIGHTS: भिंड के लहार में बीईओ और शिक्षकों के बीच विवाद वेतन रोकने की कार्रवाई से नाराज हुए शिक्षक बीच सड़क बीईओ से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज सरकारी कर्मचारियों की सूची छीनकर फाड़ने का आरोप चार शिक्षकों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की LAHR GOVERNMENT SCHOOL: ग्वालियर। भिंड जिले के लहार में वेतन कटौती के नोटिस को लेकर शिक्षकों और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के बीच विवाद का मामला सामने आया है। नाराज शिक्षकों ने बीईओ के साथ बीच सड़क पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। बता दें कि घटना के बाद पुलिस ने चारों शिक्षकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मिडिल ईस्ट संकट के बीच अन्ना हजारे ने भारत से वैश्विक शांति की भूमिका निभाने का आग्रह किया स्कूल में अनुपस्थित मिले थे शिक्षक लहार में पदस्थ बीईओ प्रेम सिंह बघेल के अनुसार, आरोपी शिक्षक शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, राजेश सिंह कुशवाह, रवीन्द्र सिंह राजावत और सरजीत सिंह कुशवाह वैशपुरा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान स्कूल में केवल 10 छात्र मौजूद मिले थे और सभी शिक्षक अनुपस्थित थे। इस लापरवाही पर उन्हें नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर विभाग ने उनके वेतन रोकने की कार्रवाई की थी। पूजा सामग्री का पुनः उपयोग: शास्त्र क्या कहते हैं, जानें नियम और अपवाद मीटिंग से लौटते वक्त रास्ते में रोका पुलिस शिकायत के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब बीईओ बघेल एसडीएम कार्यालय में आयोजित मीटिंग से लौट रहे थे। जिसके बाद हनुमान मंदिर के पास चारों शिक्षकों ने उन्हें घेर लिया और वेतन कटौती को लेकर बहस करने लगे, देखते ही देखते बहस तीखी नोकझोंक में बदल गई और बात मारपीट आ गयी। सीएम रेखा गुप्ता का संदेश: बेटियों को अवसर और आजादी दें, समाज और परिवार भी उठाएं जिम्मेदारी दस्तावेज फाड़ने और धमकी देने का आरोप आरोप है कि विवाद के दौरान शिक्षकों ने बीईओ के हाथ से जनगणना कार्य के लिए तैयार कर्मचारियों की सूची छीनकर फाड़ दी और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद बीईओ ने लहार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।